16/05/2022
https://youtu.be/w0otUDb9RGM
Dr.Vasishth's
What to Do After Menopause?
आर्तव-निवृत्ति के बाद क्या करें?
_______________________
Dr. Brijbala Vasishth
Dr. Sunil Vasishth
आर्तव-निवृत्ति (Menopause) किसी भी महिला के लिये एक महत्वपूर्ण घटना है, जिसके पश्चात् उसके भीतर अनेकानेक प्रकार के परिवर्तन आते हैं। आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए निम्न औषध चिकित्सा की जा सकती है -
1. स्त्री-प्रजनक अपान-वात (Estrogen) को बल देने वाली औषधियों का प्रयोग करें -
• अशोक, लोध्र, लज्जालु (Gynorm tab);
• शतावरी (घन टैब्लॅट, Fertie-F);
• मेथी (चूर्ण, घन टैब्लॅट)।
उपरोक्त वानस्पतिक औषधियों में मौजूद, प्राकृतिक ऍस्ट्रोजॅन (Phyto-estrogens) से आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) होने वाली ऍस्ट्रोजॅन (Estrogen) की कमी को कुछ हद पूरा किया जा सकता है, जिससे आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) होने वाले कष्टों व उपद्रवों में कमी आ सकती है।
2. मनःशामक (Sedative) व प्राण-वात शामक मेध्य औषधियों (Nootropic drugs) का प्रयोग करें -
यदि महिला को अत्यधिक मानसिक तनाव, क्षोभ, उद्वेग (Mental anxiety / stress) है तो इसके लिए निम्न मनोशामक औषधियों का प्रयोग कर सकते हैं -
• ब्राह्मी (घन टैब्लॅट, Mentocalm tab);
• तगर (घन टैब्लॅट, Mentocalm tab);
• मण्डूकपर्णी (घन टैब्लॅट);
• शंखपुष्पी (घन टैब्लॅट);
• जटामांसी (घन टैब्लॅट)।
3. मनोबल्य औषधियों (Anti- depressant drugs) का प्रयोग करें -
यदि महिला को अत्यधिक मानसिक अवसाद, शोक, उदासी (Mental depression) है तो इसके लिए लिए निम्न मनोशामक औषधियों का प्रयोग कर सकते हैं -
• ज्योतिष्मती, अकरकरा, वचा, गण्डीर (Eleva tab);
• अश्वगन्धा, कपिकच्छु, शिलाजतु, यशद (Higro tab)।
4. अस्थि-बल्य औषधियों (Drugs to reinforce bones) का प्रयोग करें -
आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) महिला को अस्थिक्षयः होकर, हड्डियाँ धीरे-धीरे सुषिर (Osteoporosis) होने लगती हैं। इसके लिए निम्न अस्थि-बल्य औषधियों का प्रयोग कर सकते हैं, जो हड्डियों को खोखला होने से बचाने व नव-अस्थि-निर्माण करने में सहायक हो सकती हैं -
• अस्थिशृंखला, अर्जुन, मण्डूकपर्णी (Nubon tab);
• मुक्ताशुक्ति, आमलकी, अभ्रक, यशद (Ossie tab);
• प्रवाल, मुक्ता।
5. तरुण-अस्थि-बल्य औषधियों (Drugs to reinforce joint cartilage) का प्रयोग करें-
आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) महिला को तरुणास्थि-क्षयः होकर, सन्धियाँ धीरे-धीरे घिसने (Wear out) लगती हैं। इसके लिए निम्न तरुणास्थि-बल्य औषधियों (Drugs to reinforce articular cartilage) का प्रयोग कर सकते हैं, जो तरुणास्थि को मज़बूत बनाने में सहायक हो सकती हैं -
• अश्वगन्धा, शिलाजतु, मण्डूकपर्णी, दुग्धिका, यशद (Cartogen tab);
• अश्वगन्धा, कपिकच्छु, शिलाजतु, यशद (Higro tab);
• अतसी।
6. व्यान-साम्यक् औषधियों (Drugs to harmonize blood pressure) का प्रयोग करें -
आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) कई महिलाओं का रक्तचाप बढ़ने लगता है, जिससे कि उनकी रस-रक्त-वाहिनियों में दबाव (BP / रक्तचाप) बढ़ जाता है, इसके लिए निम्न व्यान-वायु को साम्यावस्था में लाने वाली (Anti-hypertensive) औषधियों का प्रयोग कर सकते हैं -
• भूम्यामलकी, पुनर्नवा, शंखपुष्पी, जटामांसी, सर्पगन्धा (Samvyan tab);
• भूम्यामलकी (Phylocil tab), काकमाची, शरपुंखा (Livie tab);
• कटुकी, गोक्षुर।
7. रसायन औषधियों (Antioxidant drugs) का प्रयोग करें -
आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) कई महिलाओं को पूरे शरीर में कमज़ोरी, थकावट, आलस, सुस्ती आदि हो जाती है, जिसके लिए निम्न शक्तिवर्धक रसायन औषधियों (Antioxidants / tonics) का प्रयोग कर सकते हैं -
• शिलाजतु, आमलकी, मुक्ताशुक्ति, स्वर्णमाक्षिक, अभ्रक, यशद (Minovit tab);
• प्रवाल, मुक्ता, सुवर्ण।
8. ओजःवर्धक औषधियों (Immune-boosting drugs) का प्रयोग करें -
आर्तव-निवृत्ति के बाद (Post-menopause) महिला के शरीर में ओजस् की कमी होने लगती है, जिससे उसकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) के क्षीण होने से उसे अनेकों प्रकार के रोग पैदा होने की सम्भावना काफ़ी अधिक हो जाती है, जैसे - संक्रमण (Infections), आमविषज रोग (Auto-immune disorders), असात्म्यज रोग (Allergic disorders), अर्बुद (Tumors), इत्यादि। इस स्थिति से निबटने के लिए निम्न ओजःवर्धक रसायन औषधियों (Immune-boosting drugs) का प्रयोग कर सकते हैं -
• अश्वगन्धा, गुडूची, तुलसी, पिप्पली, यशद (Imunie tab);
• सुवर्ण, अश्वगन्धा, गुडूची, तुलसी, पिप्पली, यशद (Imunie Gold tab);
• भूम्यामलकी (Phylocil);
• यष्टीमधु, आमलकी, हरीतकी।
_______________________
Shared for the information of ayurveda doctors, by:
Dr.Vasishth's AyuRemedies
डाॅ.वसिष्ठस् आयुरैमॅडीज़
M. 9419205439, 70430 03374
Email: [email protected]
Website: www.drvasishths.com
https://youtu.be/w0otUDb9RGMDr.Vasishth'sWhat to Do After Menopause?आर्तव-निवृत्ति के बाद क्या करें?_______________________Dr. Brijbala VasishthDr. Sunil Vas...