My Aarug

Call Website Contact the business

My Aarug Aarug is a social enterprise making menstruation gender-neutral through education and reusable pads.

15/03/2026
14/03/2026
20/02/2026

🌸 समझ • सहभागिता • समाधान 🌸
Shiv Medicity Multispeciality Hospital के सहयोग से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
कार्यशाला से दो दिन पहले किए गए सर्वे के माध्यम से छात्राओं की वास्तविक समस्याओं को समझा गया और उसी आधार पर यह सत्र पूरी तरह नीड-बेस्ड और इम्पैक्ट-ओरिएंटेड रखा गया।
मुख्य अतिथि Dr. Namrata Singh (स्त्री-रोग विशेषज्ञ) ने महिला स्वास्थ्य, हाइजीन, किशोरावस्था और हार्मोनल बदलाव पर अत्यंत खुले और वैज्ञानिक तरीके से संवाद किया। प्रधानाचार्य मैम ने भी माना कि इतना खुला डिस्कशन पहले कभी स्कूल में नहीं हुआ।
छात्राओं की एंगेजमेंट और फीडबैक बेहद सकारात्मक रहा—उन्होंने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और अपने अनुभव साझा किए।
सत्र के दौरान Vinita Patel (Founder, Project Aarug) ने “बिल्ली और राजकुमारी” की कहानी के माध्यम से पीरियड्स को सरल और सहज भाषा में समझाया, जिससे विषय डर नहीं बल्कि समझ बना।
👉 सत्र के अंत में, सर्वे के दौरान सामने आई आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए—जहाँ कई छात्राओं ने बताया कि हर महीने सैनिटरी पैड खरीदना उनके लिए कठिन है क्योंकि वे स्लम और कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं—छात्राओं को Reusable Sanitary Pads वितरित किए गए। यह सहयोग Shiv Medicity Multispeciality Hospital द्वारा प्रदान किया गया, ताकि छात्राओं को दीर्घकालिक, सुरक्षित और सम्मानजनक समाधान मिल सके।
इस पूरे कार्यक्रम में हमारे Aarug वीर—Tejas और Ranbeer—का सराहनीय सहयोग रहा।
हम मानते हैं कि जागरूकता के साथ समाधान देना ही वास्तविक सशक्तिकरण है। ✨

🌸 समझ • सहभागिता • समाधान 🌸Shiv Medicity Multispeciality Hospital के सहयोग से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।कार्यश...

बालिका दिवस के अवसर पर हमने बैगा आवासीय परिसर, जरहाभाठा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।इस सत्र क...
17/02/2026

बालिका दिवस के अवसर पर हमने बैगा आवासीय परिसर, जरहाभाठा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।
इस सत्र का उद्देश्य बालिकाओं को स्वास्थ्य, गरिमा और समान अवसरों के प्रति सशक्त बनाना रहा।
आज ज्ञान देकर, हम कल को मजबूत और समान बना रहे हैं।

हमने SAGES स्कूल, लिगियाडीह, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सह-शिक्षा (को-एड) मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया,...
14/02/2026

हमने SAGES स्कूल, लिगियाडीह, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में सह-शिक्षा (को-एड) मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया, जहाँ छात्र और छात्राओं दोनों ने खुलकर संवाद किया, मिथकों को तोड़ा और वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त की।
इस सशक्त सत्र का संचालन डॉ. नम्रता सिंह (स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल) द्वारा किया गया। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता रेनू गौतम जी, मधु सिंघानिया जी और अर्चना मिश्रा जी (सेवा एक नई पहल संस्था) की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था की ओर से छात्राओं को पर्यावरण–अनुकूल (इको-फ्रेंडली) सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।
यह पहल गरिमा, जागरूकता और जेंडर–समान स्वास्थ्य शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 🌸

सेजेस स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर में हमने सह-शिक्षा (को-एड) मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लगभग 90% उप...
11/02/2026

सेजेस स्कूल, सरकंडा, बिलासपुर में हमने सह-शिक्षा (को-एड) मासिक धर्म जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें लगभग 90% उपस्थिति लड़कों की रही — यह मासिक धर्म को जेंडर–समावेशी विषय बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
कार्यशाला के दौरान पर्यावरण–अनुकूल सैनिटरी पैड लड़कों और लड़कियों दोनों को वितरित किए गए। सत्र में लड़कों को यह विकल्प दिया गया कि यदि वे पैड लेना न चाहें तो वे न लें, लेकिन उन्हें फेंके नहीं। लगभग 12 छात्रों ने संकोचवश पैड लेने से मना किया और बताया कि वे शर्म के कारण इसे किसी को दे नहीं पाएंगे — यह दर्शाता है कि जागरूकता की अभी भी कितनी आवश्यकता है।
इस कार्यशाला के प्रायोजक श्री गंगा दक्षिणी सर का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। विद्यालय के शिक्षण स्टाफ का व्यवहार अत्यंत सहयोगात्मक और विनम्र रहा, जिसने खुले और सकारात्मक संवाद का वातावरण तैयार किया।
ऐसे प्रयास मासिक धर्म को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

24/01/2026

When boys are included, understanding replaces curiosity.
And understanding creates respect.
This is the change we witnessed today.

24/01/2026

21/01/2026

Address

Nehru Nagar

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when My Aarug posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to My Aarug:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed health & beauty business?

Share