25/05/2026
#जहांगीराबाद: गंगा दशहरा नहान को जा रहे युवकों की बाइक ट्रॉली से टकराई, एक की मौत, चार घायल ! जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र में गांव सांखनी पुल के समीप आहार रोड पर सुबह एक भीषण सड़क हादसे में गंगा स्नान के लिए जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। बता दें खुर्जा क्षेत्र के कुछ युवक बाइक से गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सांखनी पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सचिन पुत्र भगेन्द्र निवासी गांव सुखला, खुर्जा को मृत घोषित कर दिया। वहीँ हादसे में घायल शंकर पुत्र सुर