06/08/2026
स्नेहपूर्ण एवं हार्दिक आमंत्रण
"महा रक्तदान अभियान में, चलो हम एक कदम बढ़ाएं।"
प्रिय आत्मीय जन एवं समाज के सम्मानित साथियों,
आप सभी को मेरा सादर प्रणाम।
जैसा कि आप सभी जानते हैं, हमारे समाज और अस्पतालों में रोज़ न जाने कितने ऐसे मरीज़ होते हैं जिन्हें जीवन और मृत्यु के बीच जूझते हुए आपातकाल में रक्त की तत्काल आवश्यकता होती है। दुर्भाग्य से, जितनी रक्त की ज़रूरत होती है, उसकी तुलना में रक्तदान करने वालों की संख्या बहुत कम होती है। इस अंतर को मिटाने और हर ज़रूरतमंद तक सही समय पर मदद पहुँचाने के लिए हमारा निरंतर प्रयासरत है।
हम यह बात पूरी निष्ठा से स्वीकार करते हैं कि आपके अनमोल सहयोग, समर्थन और स्नेह से ही हम ज़रूरतमंदों को समय पर सेवा दे पाते हैं और नई जिंदगी की उम्मीद जगा पाते हैं। आपके बिना हमारा यह प्रयास अधूरा है।
विश्व आदिवासी दिवस (World Indigenous Day 2026) के इस शुभ अवसर पर हम एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इस पावन अवसर पर हमारी टीम, आप सभी को इस महा रक्तदान अभियान में पूरे हृदय से आमंत्रित करता हूँ। आइए, आगे बढ़ें और किसी का जीवन बचाने में अपने इस छोटे से योगदान को महादान बनाएं!
कार्यक्रम का संपूर्ण विवरण:
अवसर: विश्व आदिवासी दिवस (World Indigenous Day 2026)
दिनांक: 9 अगस्त 2026 (रविवार)
समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
स्थान: आदिवासी हो समाज क्लब, रोड नं. 2, बागुनहातु, जमशेदपुर - 831017
मुख्य संयोजक: AHSYM, पूर्वी सिंहभूम
आयोजक: आदिवासी हो समाज बागुनहातु, जमशेदपुर
संपर्क सूत्र:
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 7909028822, 8877079442, 8797943017
आपका एक यूनिट रक्तदान किसी परिवार की खुशियाँ लौटा सकता है। स्वयं भी आएं और अपने परिजनों एवं मित्रों को भी इस नेक कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
आपका स्नेही,
रबिन्द्र गिलुवा
संस्थापक एवं सीईओ, डोनेट ब्लड: बी ए हीरो (Donate Blood: Be a Hero)