20/07/2026
ग्राम पंचायत मोरसिंघी में नव-निर्वाचित प्रधान श्रीमती सीमा देवी की अध्यक्षता में जन आरोग्य समिति (JAS) की बैठक का सफल आयोजन किया गया।
बैठक में ग्रामवासियों के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु जन-जागरूकता, समय पर जांच, उपचार की निरंतरता तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया गया।
सभी सदस्यों ने स्वस्थ एवं टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत के निर्माण हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
"स्वस्थ ग्राम – टीबी मुक्त ग्राम, यही हमारा संकल्प।" 🌿🏥