OrganikWala

OrganikWala A initiative for Holistic Health with yoga, naturopathy, Ayurveda & Organic food
Follow for updates

19/08/2026

Organikwala is an organic food processor known for 100% pure and organic food products.Contect us on 999213488 for order and home delivery of Ghewer and other organically prepared 100% Pure Sweets and Snacks anywhere in Delhi NCR.

#मिलावटमुक्तभारत #स्वस्थभारत #शुद्धभोजन #रसायनमुक्तभोजन #जैविकभोजन #आंवला_नवमी #आंवला_सेवन #स्वास्थ्य

🇮🇳 **आजादी का असली अर्थ — हर थाली में शुद्धता और हर परिवार में स्वास्थ्य!** 🇮🇳जिस देश को हमारे वीरों ने **गुलामी की बेड़...
15/08/2026

🇮🇳 **आजादी का असली अर्थ — हर थाली में शुद्धता और हर परिवार में स्वास्थ्य!** 🇮🇳

जिस देश को हमारे वीरों ने **गुलामी की बेड़ियों से आज़ाद** कराया, आज उसी देश को एक और आज़ादी की जरूरत है—
🌱 **रसायनों से मुक्त भोजन की आज़ादी**
🥗 **मिलावट से मुक्त भोजन की आज़ादी**
❤️ **स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की आज़ादी**

इस स्वतंत्रता दिवस पर स्वस्थ ,समृद्ध, सशक्त भारत के लिए आइए संकल्प लें कि अपने परिवार की थाली में **शुद्ध, प्राकृतिक और भरोसेमंद जैविक भोजन** को जगह देंगे।

क्योंकि **स्वतंत्र भारत तभी स्वस्थ भारत बनेगा, जब हमारी मिट्टी, हमारा अन्न और हमारी थाली भी मिलावट और अनावश्यक रसायनों से मुक्त होगी।** 🌾🇮🇳

🌿 **प्रकृति से जुड़ें • शुद्ध भोजन अपनाएँ • स्वस्थ भारत बनाएँ**

**इस स्वतंत्रता दिवस, देश के साथ-साथ अपनी थाली को भी आज़ाद करें!** 🇮🇳

#स्वतंत्रतादिवस #जैविकभोजन #शुद्धभोजन #मिलावटमुक्तभारत #रसायनमुक्तभोजन #स्वस्थभारत

वर्षा-ऋतु की नमी से वात-दोष कुपित हो जाता है और पाचन-शक्ति अधिक दुर्बल हो जाती है। इस कारण से पेचिश, हैजा, आत्रशोथ, अलसक...
12/08/2026

वर्षा-ऋतु की नमी से वात-दोष कुपित हो जाता है और पाचन-शक्ति अधिक दुर्बल हो जाती है। इस कारण से पेचिश, हैजा, आत्रशोथ, अलसक, गठिया, जोडो में सूजन व संक्रमण से मलेरिया और फाइलेरिया बुखार, उच्च रक्तचाप, फुंसियाँ, दाद, खुजली आदि अनेक रोग आक्रमण कर सकते है।

पथ्य आहार-विहार :
- ‍आसन प्राणायाम करना, शरीर पर उबटन मलना, मालिश और सिकाई करना लाभदायक है।

- वर्षा-ऋतु में हल्के, सुपाच्य, ताजे, गर्म और पाचक अग्नि को बढ़ाने वाले खाद्य-पदार्थों का सेवन हितकारक है।

- इस ऋतु में पत्ते वाली सब्जियाँ, ठण्डे व रूखे पदार्थो को छोड़ अम्ल, नमकीन और चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन करने से वात दोष का शमन करने में सहायता मिलती है।

- इस ऋतु में विशेषतः जल की शुद्धि के लिए तुलसी के कुछ पत्ते और फिटकरी घोलाने , उबालकर शुद्ध ही पीयें ।

- यदि उबले जल, काढे , ग्रीन टी में शहद मिला लिया जाए हितकारी है।

- रसायन रूप में हरड़ का चूर्ण सेंधा नमक मिला कर लेना चहिए।

देसी व प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग करें व अपने जीवन में प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व सुझाव के लिए संपर्क कर सकते हैं। 🙏🏻💐

नमस्कार 🙏💐ज्येष्ठ मास( मई-जून) ग्रीष्म ऋतुचर्यासम्भावित रोग - रूखापन, दौर्बल्य, लू लगना, खसरा, हैजा, चेचक, कै, दस्त, बुख...
12/05/2026

नमस्कार 🙏💐
ज्येष्ठ मास( मई-जून) ग्रीष्म ऋतुचर्या
सम्भावित रोग - रूखापन, दौर्बल्य, लू लगना, खसरा, हैजा, चेचक, कै, दस्त, बुखार, नकसीर, जलन, प्यास, पीलिया, यकृत विकार आदि होने की सम्भावना होती है।
- पथ्य आहार-विहार - सूर्योदय से पहले उठना तथा उषापान , सुबह टहलना, ठण्डी जगह पर रहना, धूप में निकलने से पहले पानी पीना, तथा सिर को ढककर जाना, बार-बार पानी पीते रहना एवं दो बार स्नान, दिन में सोना हितकर है।
- हल्के, मीठे, चिकनाई वाले पदार्थ, ठण्डे पदार्थ, चावल, जौ, मूंग, मसूर, दूध आदिl
- विशेष- दही की लस्सी, फलों का रस, सत्तू, छाछ नींबू पानी नारियल पानी, जलजीरा, आम पन्ना गोंद कतीरा आदि ।
- अपथ्य आहार-विहार- धूप, परिश्रम, व्यायाम, प्यास रोकना, रेशमी कपड़े, कृत्रिम सौन्दर्य प्रसाधन, प्रदूषित जल का सेवन अहितकर है।
- ‌‌गरम, तीखे, नमकीन, तले हुए पदार्थ, तेज मसाले, मैदा, बेसन से बने, पचने में भारी खाद्य पदार्थों एवं शराब का सेवन अहितकर है।
निवेदन -केवल स्थानीय व स्वदेशी , प्राकृतिक व स्वास्थ्यवर्धक पदार्थों व उत्पादों को प्राथमिकता दें। विदेशी उत्पादों जैसे कि कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम चॉकलेट कॉफी इत्यादि का बहिष्कार करें।

https://d-organikwala.dotpe.in

जीवन में नए रंग- उमंग व हर्ष-उल्लास के उत्सव  होली पर नए अन्न को होलिका की अग्नि में अर्पित कर स्वस्थ, संपन्न उज्जवल भवि...
04/03/2026

जीवन में नए रंग- उमंग व हर्ष-उल्लास के उत्सव होली पर नए अन्न को होलिका की अग्नि में अर्पित कर स्वस्थ, संपन्न उज्जवल भविष्य की प्रार्थना व शुभकामनाएं🙏💐

शिशिर ऋतुचर्या - पौष माह (दिसंबर- जनवरी)  इस ऋतु में सर्दी, रुखापन,  ज्वर, खांसी, दमा आदि रोगों की सम्भावना बढ़ जाती है।...
11/01/2026

शिशिर ऋतुचर्या - पौष माह (दिसंबर- जनवरी) इस ऋतु में सर्दी, रुखापन, ज्वर, खांसी, दमा आदि रोगों की सम्भावना बढ़ जाती है।
पथ्य आहार-विहार
• प्रातः भ्रमण, धूप में बैठकर तेल मालिश, व्यायाम और ताजे या गर्म जल से मुल्तानी मिट्टी /ऊबटन से स्नान कर, गर्म उनी वस्त्र धारण करें ।
• मधुर, स्निगध, बलवर्धक भोजन का सेवन करना चाहिए।
•रक्तचाप के रोगी विशेषकर अर्जुन की छाल को चाय , दूध व काढ़े का सेवन लाभदायक है।
• विविध प्रकार के मेवे और गुड़- तिल, मूंगफली के लड्डू विशेष लाभदायक है।
ऋतु विशेष उत्पाद:- केसर शिलाजीत शहद और च्यवनप्राश
https://d-organikwala.dotpe.in

Address

Delhi NCR , Gurugram
Haryana

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Saturday 9am - 6am
Sunday 6am - 6pm

Telephone

+919992123488

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when OrganikWala posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to OrganikWala:

Shortcuts

Share