14/06/2026
न्याय की मांग: राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति✊️
संविदा पर कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर दीपक खारवाल की असामयिक मृत्यु ने पूरे नर्सिंग जगत को झकझोर दिया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हजारों नर्सेज को नौकरी से निकाला जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और असंवैधानिक है।
हम सरकार से मांग करते हैं:
दीपक खारवाल के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा व पत्नी को सरकारी नौकरी मिले।
हटाए गए सभी नर्सेज की तुरंत बहाली हो।
नर्सिंग भर्ती में पुरानी मेरिट व बोनस प्रणाली लागू हो।
भविष्य में प्लेसमेंट एजेंसियों के माध्यम से भर्ती पर पूर्ण प्रतिबंध लगे।
हमारी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Gajendra Singh Khimsar CMO Rajasthan