01/08/2026
जांबाज़ पुलिस अधिकारी को सलाम 🇮🇳
कानोता थाना प्रभारी (SHO) श्री मुनीन्द्र सिंह जी
राजस्थान पुलिस के एक कर्मठ, ईमानदार और जांबाज़ अधिकारी, जिन्होंने अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्पक्ष पुलिसिंग और जनसेवा से लोगों का विश्वास जीता।
कानोता क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान अपराध और नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला। आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ और कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिली।
ऐसे समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को यदि किसी भी प्रकार के दबाव के कारण लाइन हाजिर किया गया है, तो यह निश्चित रूप से चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण विषय है। समाज ऐसे अधिकारियों के कार्य और ईमानदारी का सम्मान करता है।
"ईमानदारी, साहस और कर्तव्यनिष्ठा ही एक सच्चे पुलिस अधिकारी की पहचान है।"