15/06/2025
योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ।
छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ से हुआ योग सप्ताह का शुभारंभ।
कामन योग प्रोटोकॉल का हुआ अभ्यास।
15 जून 2025 गोला गोकर्णनाथ खीरी।
छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ नीलकंठ मैदान में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को योग सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा.विधायक गोला श्री अमन गिरी जी, विशिष्ट अतिथि मा. अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोला विजय शुक्ला रिंकू जी,एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिषेक कुमार आई. ए. एस., एस. डी. एम. तहसीलदार गोला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। साथ ही कामन योग प्रोटोकॉल का कराया गया अभ्यास।
योग सप्ताह के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में योग का प्रचार- प्रसार किया जाएगा जिसमें पार्क, ग्राम पंचायत, अमृत सरोवर, समस्त कार्यालय, ब्लॉक, तहसील, अस्पताल, कॉलेज, महाविद्यालय,जेल के साथ अन्य प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल पर्यटन स्थल आदि में योग प्रशिक्षण के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए जा रहा है।
साथ ही 21 जून को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन लखीमपुर में प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा जिसमें आप आप सब उपस्थित होकर अपने शरीर को निरोग रखने हेतु योग अभ्यास करने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारे आमंत्रित हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. हरबंश कुमार, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ.शैलेश प्रताप सिंह, डॉ. डाल चन्द, डॉ. सुदीप तिवारी, डॉ. विनोद वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार, मास्टर ट्रेनर शशिकांत दीक्षित,योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा, अमित कुमार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षक,शिवम मिश्रा,अनिल कुमार के साथ आयुष विभाग के तमाम योग प्रशिक्षिका एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान किया।