First Aid Council of India

First Aid Council of India Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from First Aid Council of India, Medical and health, B-28A, Karmabhoomi, Mahanagar, Lucknow.

20/11/2020

भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद् ( FACI), एक स्वायत्त निकाय संस्था है, जो फर्स्ट एड (First Aid) यानी प्राथमिक चिकित्सा बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा, प्रशिक्षण, जागरुकता, सहायता और उससे संबंधित आवश्यक सूचनाओं को एकत्र कर जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।
एक स्वायत्त निकाय संस्था के रूप में एफएसीआई, प्राथमिक चिकित्सा और उससे जुड़े महत्वपूर्ण अंगो को जन स्वास्थ्य सेवाओं तथा संबंधित क्षेत्रो के तालमेल से देश में संपूर्ण स्वास्थ्य व्यवस्थाओ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान करता है।
संस्था का मानना है कि प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षित, एक कुशल पेशेवर न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर सकता है। लेकिन यह सब कौशल युक्त प्रशिक्षण के बिना संभव नहीं है।
इसीलिए भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद् ( FACI), की स्थापना कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की धारा 8, संस्था अधिनियम के अंतर्गत की गयी है। एफएसीआई, केवल भारत सरकार द्वारा मान्य एवं पारित योजनाओ का सहयोगात्मक संचालन करता है, जिसके लिए केन्द्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकारों और संबंधित विभागों के अस्पतालो , चिकित्सा विभागों आदि के साथ समन्वय भी स्थापित करता है।
भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद् ( FACI ), प्राथमिक उपचार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मान्यता प्राप्त स्वास्थ्य संस्थाओं तथा स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े मान्य एवं प्रमाणिक व्यक्तियों को सदस्यता भी प्रदान करता है। इसके अलावा जन कल्याण के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए एफएसीआई द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए उचित उत्पाद एवं मान्य औषधियों तथा औषधालयों को मंजूरी देने का कार्य भी किया जाता है।

Address

B-28A, Karmabhoomi, Mahanagar
Lucknow
226006

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when First Aid Council of India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to First Aid Council of India:

Share