27/02/2026
📢 शिक्षा का अधिकार: कोई बच्चा न छूटे!
हाल ही में बाराबंकी में 12वीं की छात्रा अंकिता यादव को केवल 7 हजार रुपये फीस बकाया होने के कारण परीक्षा से रोक दिया गया। यह एक अत्यंत दुखद घटना है और हमारी समिति ने यह संकल्प लिया है कि ऐसा हमारे अमरोहा और आसपास के क्षेत्रों में दोबारा न हो। सन् 2027-2028 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हमारी चौधरी कृपाल सिंह समिति, अमरोहा का यह संकल्प है कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक कमजोरी के कारण अपनी शिक्षा से वंचित न रहे। यदि आपके आसपास ऐसा कोई विद्यार्थी है जो फीस के अभाव में परीक्षा से वंचित होने का सामना कर रहा है, तो कृपया तुरंत हमसे संपर्क कर सूचना दें। हम ऐसे जरूरतमंद बच्चों की सहायता हेतु हर संभव आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करेंगे। आइए, मिलकर शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुँचाएँ!
संपर्क: 9411584920, 8766330041, 9528887775
पता: ग्राम हरियाना, पोस्ट ढक्का, अमरोहा, उ• प्र•