Bone health lovers

Bone health lovers we take care of your body foundation i.e. yours bones, as STRONG BONES- STRONGER NATION

25/12/2025
Maa Kaamakhya devi darshan during Guwahati visit
24/12/2025

Maa Kaamakhya devi darshan during Guwahati visit

18/10/2025

*ICU अर्थात्... ‘I See You’ का रूम....*

*दुनियां की अगर सबसे सुंदर जगह कोई हो सकती है, तो वह है ICU (आय.सी.यू.)*

*जब अहंकार शरीर में समा जाता है, तब एक बार ICU की रूम देखनी चाहिए और सोचना चाहिए…*

*यहाँ दो व्यक्तियों के बीच कोई भी भेद रेखा नहीं होता है— न धर्म, न जाति, न अमीरी-गरीबी, यहाँ तक कि स्त्री-पुरुष का भेद भी नहीं रहता.!*

*उस काँच के दरवाज़े को पार करते ही, जहाँ जूते उतारे जाते हैं, वहीं सारे भेद भी उतर जाते हैं। अंदर जाता है तो बस एक मानव शरीर.!*

*जीवन का अर्थ समझाने वाली लाखों किताबें हों, या जीवन जीना सिखाने वाले कितने ही गुरु हों —*
*लेकिन जो ज्ञान, जो दर्शन ICU में मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता! जीवन का असली अर्थ यहीं समझ आता है।*

*इसलिए यह जगह सचमुच बहुत सुंदर है…*

*कहीं किसी घर में अगर कोई मर जाता है तो लोग उसे भुतहा घर कहकर डरते हैं, कहीं सड़क पर या पेड़ के नीचे अगर किसी की मौत हो गई हो तो अफवाहें फैल जाती हैं, लोग डरते हैं। लेकिन यहाँ… ICU के हर एक बेड पर अब तक सैकड़ों, हजारों लोग मर चुके होते हैं —*
*फिर भी यहाँ कोई डर नहीं, कोई अफवाह नहीं.!*
*एक व्यक्ति गया, चादर बदली, दूसरा व्यक्ति आया — बस इतना ही सरल है यहाँ का जीवन-मृत्यु चक्र.!*

*हिंदू हो, ईसाई हो, बौद्ध हो… आस्तिक या नास्तिक —*
*सबके फेफड़ों में एक ही मशीन से ऑक्सीजन जा रहा होता है।*

*बाहर की दुनिया में हम छोटी-छोटी बातों में उलझे रहते हैं —*
*लोग क्या सोचेंगे, कपड़े कैसे लग रहे हैं, भाषा कैसी है, लोग हँसेंगे क्या…..*
*लेकिन यहाँ, उस बेड पर इन चीज़ों की कोई कीमत नहीं होती।*
*पुरुष हो या स्त्री, शर्म जैसी चीज़ों का भी कोई मूल्य नहीं होता।*

*यहाँ समय की असली कीमत समझ में आती है.!*
*जब एहसास होता है कि अपना कोई व्यक्ति हमें छोड़कर जाने वाला है, तो मन में सिर्फ एक ही इच्छा होती है —*
*काश एक दिन और… एक घंटा और… पाँच मिनट और मिल जाएं.!*

*बाहर की दुनिया में हम अनगिनत अपेक्षाओं के साथ जीते हैं —*
*घर, गाड़ी, शिक्षा, नौकरी, प्रेम, व्यापार, रिश्ते, पैसा…*
*पर यहाँ बस एक ही उम्मीद होती है....*
*एक बार और….. बस एक बार और….. आँखें खुल जाएं.!*

*अगर कभी जीवन में लगे कि मैं बहुत बड़ा हूँ — तो ऐसी जगह पर जाकर आओ… अहंकार पिघल जाएगा.!*

और अगर कभी लगे कि मेरे पास कुछ नहीं बचा — तब भी वहाँ जाना…
तुम्हें पता चलेगा कि तुम्हारे पास कितना कुछ है!

प्रकृति ने जब मनुष्य की रचना की होगी, तो जिस रूप में ‘मनुष्य’ को देखा होगा —
वह यहीं दिखाई देता है…
अर्थात् — *I See You.!*

*इसीलिए यह जगह दुनियां की सबसे सुंदर जगह है.... I C U*

*सभी धर्म, जाति, भाषा, प्रांत और लिंग के भेद मिटाने वाला ICU.!* 😊
🙏

Try to get
26/12/2024

Try to get

hi friends welcome on this page, its yours- not mine, i will only do what you want me to do. please share your views so ...
15/11/2024

hi friends welcome on this page, its yours- not mine, i will only do what you want me to do. please share your views so that i will be motivated
thanks

Address

DR SANTOSH SINGH, C-14, L-ROAD, MAHANAGAR EXTENSION
Lucknow
226006

Opening Hours

Monday 9:30am - 12:30pm
Tuesday 9:30am - 12:30pm
Wednesday 9:30am - 12:30pm
Thursday 9:30am - 12:30pm
Friday 9:30am - 12:30pm
Saturday 9:30am - 12:30pm
Sunday 11am - 1pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bone health lovers posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share