Vaid Chetan Swaroop Garg Jhajjar - Haryana Vale

Vaid Chetan Swaroop Garg Jhajjar - Haryana Vale Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vaid Chetan Swaroop Garg Jhajjar - Haryana Vale, shree agarsain ayurved bhawan main bazar jhajjar, Main Bazar.

वैद्य जी के आयुर्वेदिक नुस्खेस्वस्थ त्वचा के लिए त्वचा पानी, प्रोटीन, लिपिड, खनिज-लवण और रसायनों सहित कई विभिन्न घटकों स...
20/03/2018

वैद्य जी के आयुर्वेदिक नुस्खे

स्वस्थ त्वचा के लिए

त्वचा पानी, प्रोटीन, लिपिड, खनिज-लवण और रसायनों सहित कई विभिन्न घटकों से बना शरीर का सबसे बड़ा अंग है। स्किन का औसत वजन छह पाउंड होता है। आपकी बेहतर सेहत में त्वचा का एक अहम रोल होता है क्योंकि स्किन के कारण ही आप बाहरी संक्रमण और माइक्रोब्स यानि कीटाणुओं के आक्रमण से बचे रहते हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी त्वचा हर 27 दिन में खुद को पुनर्जीवित (Rejunuvate) करती है। लिहाजा स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए त्वचा की देखभाल जरूरी है। समय के साथ हमारी त्वचा में बदलाव दिखने लगते हैं। इन बदलावों का कारण सिर्फ उम्र ही नहीं है। अधूरा पोषण, सूरज की किरणें, तनाव और प्रदूषण भी त्वचा की रंगत बिगाड़ते हैं और यह झुर्रियों का कारण बनते हैं। त्वचा को बढ़ती उम्र के असर से बचाना चाहते हैं तो पोषक आहार लें और तेज धूप से बचें।
स्वस्थ त्वचा के लिए आयुर्वेदिक टिप्स (Ayurvedic Tips for Healthy Skin

विटामिन सी प्रचुर मात्रा में लें (Take Vitamin C)
आधे कटे नींबू को त्वचा पर रगड़ने से आप त्वचा को उसकी सुरक्षा के लिए सीधे विटामिन सी की खुराक दे सकते हैं। सूरज की परा-बैंगनी किरणें त्वचा में विटामिन सी को नष्ट कर देती हैं। नींबू का रस इस नुकसान की भरपाई कर देता है। यह त्वचा में नमी बढ़ाकर झुर्रियों और समय से पहले बुढ़ापे के असर को दूर रखता है

सब्जी और चुकंदर का जूस पिएं (Drink vegetable and beetroot juice)
सब्जियों का जूस जहां शरीर में पानी की कमी पूरी करता है वहीं एंटीऑक्सीडेंट्स भी देता है। रोज कम से कम एक गिलास सब्जियों का रस पियें। चुकंदर का रस लिवर की सफाई के साथ-साथ स्किन के लिए भी अच्छा है। यदि लिवर में विषैले तत्व जमा हो रहे हों, तो इसका असर त्वचा पर भी नजर आने लगता है। स्वस्थ त्वचा के लिए स्वस्थ लिवर होना जरूरी है। गाजर, टमाटर और चुकंदर का मिक्स जूस त्वचा और लिवर दोनों की सेहत के लिए अच्छा है।

हरे साग का सेवन करें (Eat green vegetables)
स्किन को एक्ने (मुहांसों) की समस्या से दूर रखने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर गहरे रंग की साग-सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, इनके सेवन से स्किन में गुलाबी निखार आयेगा, जो आपको आकर्षक बनायेगा। टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सनबर्न की समस्या के साथ स्किन पर असमय पड़ने वाली झुर्रियों (एंटी-एजिंग) की समस्या का भी समाधान करता है।

मेडिटेशन करें (Do meditation)
रोजाना लगभग 15-20 मिनट का मेडिटेशन काफी है। यह तनाव कम करता है, हार्मोन को बैलेंस रखता है और ब्लड प्रेशर कम करता है जिससे आपकी त्वचा भी अच्छी होती है।

बादाम का दूध पिएं (Drink almond milk)
दूध से प्रोटीन और बादाम से विटामिन डी मिलता है। यह शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ त्वचा को भी फायदा पहुंचाता है। डर्मेटोलॉजिस्ट कहते हैं कि खाली दूध पीने से मुंहासे हो सकते हैं। ऐसे में, दूध में बादाम मिलाकर पीना ही बेहतर होगा।

ठंडे पानी से नहाएं (Take bath with cold water)
ठंडे पानी से नहाएं, या फिर पांच मिनट का शॉवर लेकर तीन मिनट के भीतर स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
एक्सरसाइज करें (Do exercise)

अच्छी सेहत के लिए नियमित एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है। जॉगिंग करें या टहलें, इससे रक्त संचार सुधरता है, अतिरिक्ट फैट घटता है और स्किन के टॉक्सिंस भी बाहर निकल जाते हैं।

पर्याप्त नींद लें (Take proper sleep)
सिर्फ सोने के लिए नहीं सोएं। भरपूर नींद लें। इससे दिमाग रिलैक्स होगा और वजन भी नियंत्रित रहेगा। जब आप सोती हैं तो स्किन में नए कोलैजन बनते हैं, जो फ्री-रैडिकल डैमेज रिपेयर करते हैं।

ग्रीन टी पिएं (Drink Green Tea)
ग्रीन टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं। यह पूरी बॉडी के लिए जरूरी हैं। इससे फ्री-रैडिकल डैमेज को ठीक होने में मदद मिलती है। एनर्जी देने के साथ ही यह वजन भी कम करती है।

स्वस्थ त्वचा के लिए इनसे बरतें परहेज (Precautions to make your Skin Healthy)
गर्म पानी से नहाना
अधिक गर्म पानी से न नहाएं। गर्म पानी स्किन की कोशिकाओं को कमजोर कर देता है, जिससे स्किन खराब होने लगती है।

तनाव लेना
तनाव का आपकी स्किन पर नकारात्मक असर पड़ता है। ज्यादा तनाव लेने से एजिंग की समस्या आ जाती है। आंखों के नीचे काले घेरे और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं।

कम वसा वाले खाना भी पहुंचाता है नुकसान
स्लिम ट्रिम होने के लिए कम वसा वाली डाइट लेना तो ठीक है, लेकिन स्किन के लिए बिल्कुल नहीं। इस तरह की डाइट स्किन को डल कर उसकी चमक कम कर देती है। दरअसल, स्किन को स्वस्थ और नमीयुक्त रखने के लिए वसा (fat) की जरूरत होती है।

कम सोना भी स्किन की सेहत के लिए खतरा
स्किन रात को रिजनरेट होती है। इसलिए हर दिन कम से कम आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है। शोध के मुताबिक, कम नींद लेने से एजिंग प्रोसेस तेज हो जाता है, इसलिए भरपूर नींद लें।

Parts of human skin

16/12/2017

आयुर्वेद (आयुः + वेद = आयुर्वेद) विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। यह ऋग्वेद का उपवेद है। यह विज्ञान, कला और दर्शन का मिश्रण है। ‘आयुर्वेद’ नाम का अर्थ है, ‘जीवन का ज्ञान’ और यही संक्षेप में आयुर्वेद का सार है।

"आयुर्वेद " शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है - "आयुष" और "वेद"।

हिताहितं सुखं दुःखमायुस्तस्य हिताहितम्।
मानं च तच्च यत्रोक्तमायुर्वेदः स उच्यते॥ -(चरक संहिता १/४०)
(अर्थात जिस ग्रंथ में - हित आयु (जीवन के अनुकूल), अहित आयु (जीवन के प्रतिकूल), सुख आयु (स्वस्थ जीवन), एवं दुःख आयु (रोग अवस्था) - इनका वर्णन हो उसे आयुर्वेद कहते हैं।)

आयुर्वेद और आयुर्विज्ञान दोनों ही चिकित्साशास्त्र हैं परन्तु व्यवहार में चिकित्साशास्त्र के प्राचीन भारतीय ढंग को आयुर्वेद कहते हैं और ऐलोपैथिक प्रणाली (जनता की भाषा में "डाक्टरी') को आयुर्विज्ञान का नाम दिया जाता है।

आयुर्वेद की परिभाषा एवं व्याख्या
आयुर्वेद विश्व में विद्यमान वह साहित्य है, जिसके अध्ययन पश्चात हम अपने ही जीवन शैली का विश्लेषण कर सकते है।

(1) आयुर्वेदयति बोधयति इति आयुर्वेदः।
अर्थात जो शास्त्र (विज्ञान) आयु (जीवन) का ज्ञान कराता है उसे आयुर्वेद कहते हैं।
(2) स्वस्थ व्यक्ति एवं आतुर (रोगी) के लिए उत्तम मार्ग बताने वाला विज्ञान को आयुर्वेद कहते हैं।
(3) अर्थात जिस शास्त्र में आयु शाखा (उम्र का विभाजन), आयु विद्या, आयुसूत्र, आयु ज्ञान, आयु लक्षण (प्राण होने के चिन्ह), आयु तंत्र (शारीरिक रचना शारीरिक क्रियाएं) - इन सम्पूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है वह आयुर्वेद है।
इस शास्त्र के आदि आचार्य अश्विनीकुमार माने जाते हैं जिन्होने दक्ष प्रजापति के धड़ में बकरे का सिर जोड़ा था। अश्विनी कुमारों से इंद्र ने यह विद्या प्राप्त की। इंद्र ने धन्वंतरि को सिखाया। काशी के राजा दिवोदास धन्वंतरि के अवतार कहे गए हैं। उनसे जाकर सुश्रुत ने आयुर्वेद पढ़ा। अत्रि और भारद्वाज भी इस शास्त्र के प्रवर्तक माने जाते हैं। आय़ुर्वेद के आचार्य ये हैं— अश्विनीकुमार, धन्वंतरि, दिवोदास (काशिराज), नकुल, सहदेव, अर्कि, च्यवन, जनक, बुध, जावाल, जाजलि, पैल, करथ, अगस्त्य, अत्रि तथा उनके छः शिष्य (अग्निवेश, भेड़, जतुकर्ण, पराशर, सीरपाणि, हारीत), सुश्रुत और चरक।

मलावरोध कब्ज30 ग्राम कास्टर आयल को गर्म दूध मे मिश्री मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।प्रतिदिन 100 ग्राम टमाटर  रस पीने ...
15/12/2017

मलावरोध कब्ज
30 ग्राम कास्टर आयल को गर्म दूध मे मिश्री मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।
प्रतिदिन 100 ग्राम टमाटर रस पीने से कब्ज दूर होती है।
रात को सोते समय त्रिफला चूर्ण 15 ग्राम लेने से कब्ज दूर होती है।
15-20 मुन्नका ,250 ग्राम दूध और 250 ग्राम पानी मे डाल कर उबाले जब पानी जल जाए और दूध मात्र शेष रहे जाए तब मुन्नाके को खाकर यही दूध पीने से कब्ज मे लाभ होता है

पथरी का ईलाज हर रविवार सुबह 5am  से 7 am. तकश्री अग्रसैन आयुर्वेद भवन ,मैन बाजार झज्जर,Mob. 9255123092,9355021213
01/12/2017

पथरी का ईलाज हर रविवार सुबह 5am से 7 am. तक
श्री अग्रसैन आयुर्वेद भवन ,मैन बाजार झज्जर,
Mob. 9255123092,9355021213

आज हम आपको अदरक के गुण बताएगे अदरक के रस का उपयोग शहद के साथ कफ के रोगों में किया जाता है । भोजन के पूर्व सेंधा नमक और अ...
21/09/2017

आज हम आपको अदरक के गुण बताएगे
अदरक के रस का उपयोग शहद के साथ कफ के रोगों में किया जाता है । भोजन के पूर्व सेंधा नमक और अदरक के सेवन से भूख बढ़ती है और जीभ ,कंठ की शुद्धि होकर भोजन में रूचि बढ़ती है । अदरक और प्याज का रस 1,1 तोला लेने से उलटी और जी मिचलाना दूर होता है। गुड़ के साथ इसका रस शीत पित्त में उपयोगी है। अदरक का रस गुनगुना गर्म करके कान में डालने से कान का दर्द दूर होता है।

आमला एक अत्यन्त महत्व की औषधि है। इसका ताजा फल रसायन ,वृष्य, रक्तपित्त को दूर करने वाला, शीतल , म्रदु विरेचक ,मूत्रल ,यक...
09/09/2017

आमला एक अत्यन्त महत्व की औषधि है। इसका ताजा फल रसायन ,वृष्य, रक्तपित्त को दूर करने वाला, शीतल , म्रदु विरेचक ,मूत्रल ,यकृत की क्रिया ठीक करने वाला है । इसका सूखा फल शीतल ,दिपन , रक्तसत्रवरोधक है। कास,पांडु, अग्निमंघ, वीर्य दोष ,आदि दूर करता है।

12/08/2017

Gudnight

11/05/2017

Gud morning

27/04/2017
यहाँ पर आयुर्वेद की प्राचीन विधि द्वारा सभी बीमारियों का सफलता पूर्ण इलाज किया जाता है।  परामर्श के लिए संपर्क करे । मोब...
27/04/2017

यहाँ पर आयुर्वेद की प्राचीन विधि द्वारा सभी बीमारियों का सफलता पूर्ण इलाज किया जाता है। परामर्श के लिए संपर्क करे ।
मोबाईल न. 09255123092

Address

Shree Agarsain Ayurved Bhawan Main Bazar Jhajjar
Main Bazar
124103

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 4:30am - 7am

Telephone

9255123092

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vaid Chetan Swaroop Garg Jhajjar - Haryana Vale posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share