18/10/2025
#चैतन्य_आयुर्वेद के तरफ़ से शुभ धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ----
आज #धनतेरस के पावन अवसर पर हम भगवान #श्री_धन्वंतरि_जी— #आयुर्वेद के आदिदेव, दिव्य वैद्य और स्वास्थ्य के परम प्रतीक — को नमन करते हैं।
वे ही हैं जिन्होंने अमृत कलश के साथ पृथ्वी पर अवतार लेकर मानवता को आरोग्य और जीवन रक्षा का वरदान प्रदान किया।
आयुर्वेद का प्रत्येक सिद्धांत हमें यह सिखाता है कि सच्चा धन #सोना_चाँदी नहीं, बल्कि #शरीर और #मन की समग्र #स्वास्थ्य है।
जब शरीर स्वस्थ होता है, मन प्रसन्न होता है — तभी सच्ची समृद्धि और आनंद संभव है।
इस धनतेरस पर भगवान श्री धन्वंतरि जी की कृपा से आपके जीवन में स्वास्थ्य, सौभाग्य और समृद्धि का वास हो।
#आयुर्वेद के दिव्य ज्ञान से आपका तन, मन और आत्मा सदा संतुलित और प्रकाशमान रहें।
#आरोग्य ही वास्तविक धन है, और आयुर्वेद उसका मार्ग है।
🪔🪔🪔 #चैतन्य_आयुर्वेद (मुगलसराय, उत्तर प्रदेश) की ओर से आप सभी को धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ –
आपका जीवन आयुर्वेद की ज्योति से आलोकित और श्री धन्वंतरि जी कृपा से परिपूर्ण रहे।🪔🪔🪔🪔