17/06/2026
🌺🙏 परम पूज्य गुरुदेव एवं परम वंदनीया माताजी की असीम कृपा, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से सेवा का यह पुण्य अवसर प्राप्त हुआ। उनके आशीर्वाद से ही योग, साधना एवं संस्कारों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य, सद्भाव और जागरूकता का संदेश पहुँचाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। 🙏🌺
🧘♂️ विश्व योग दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर लखनऊ में हुआ भव्य सामूहिक योगाभ्यास 🧘♀️
आज दिनांक 17 जून 2026 को प्रातः 5:30 बजे, लखनऊ के प्रतिष्ठित राम मनोहर लोहिया उधान पार्क में अखिल विश्व गायत्री परिवार (AWGP) एवं दिव्य इंडिया यूथ एसोसिएशन (DIYA) Diya Awgp के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास एवं जन-जागरण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।
उदीयमान सूर्य की स्वर्णिम किरणों के मध्य प्रकृति की गोद में आयोजित इस योग सत्र में लखनऊ के वरिष्ठ गायत्री परिजन, विभिन्न योग संस्थानों के योगाचार्य, युवा कार्यकर्ता, महिलाएँ एवं परिवार सहित बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता की। पूरे वातावरण में अनुशासन, सकारात्मकता, उत्साह एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक योग श्री शिक्षांत भट्ट जी द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। योगाभ्यास से लेकर शांतिपाठ तक प्रत्येक गतिविधि ने उपस्थित साधकों को योग के गहन एवं व्यावहारिक स्वरूप से परिचित कराया।
इस अवसर पर महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सहायक प्राध्यापक एवं Infinite Yog Academy के संस्थापक योगाचार्य Anand Kumar Gupta स्वयंसेवी अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ द्वारा विशेष योग डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया। उनके प्रदर्शन ने योग की वैज्ञानिकता, शारीरिक क्षमता, मानसिक संतुलन एवं आध्यात्मिक उन्नति के आयामों को अत्यंत प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। उपस्थित साधकों ने योग की शक्ति और उपयोगिता का प्रत्यक्ष अनुभव किया।
✨ इस सामूहिक योगाभ्यास में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लेकर योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सामूहिक स्वास्थ्य साधना का लाभ प्राप्त किया। यह आयोजन केवल एक योग सत्र नहीं बल्कि स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारित समाज के निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।
🙏 इस सफल आयोजन के लिए सभी साधकों, योगाचार्यों, गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं, DIYA टीम, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार एवं साधुवाद।
"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, प्रसन्न मन और उत्कृष्ट जीवन जीने की कला है।"
🌍 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम:
"Yoga for Healthy Ageing"
"स्वस्थ, सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था के लिए योग"
आइए, योग को जीवनशैली बनाकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और संस्कारित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
Ministry of Ayush, Government of India Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Ministry of Corporate Affairs YogaKaro Mangesh Abyogasms
#विश्वयोगदिवस2026 #योग #योगाचार्यआनन्द 🙏🧘♂️🌿🌞