Chief Medical and Health Officer, Pali - Raj.

Chief Medical and Health Officer, Pali - Raj. ज़िले भर में स्वास्थ्य सेवाओं, जागरूकता अभियानों और महत्वपूर्ण अपडेटों के लिए हमसे जुड़ें।CM&HO, Pali

07/08/2026

*🔴 "रक्तदान – महादान" | एक पहल, अनेक जिंदगियाँ! ❤️🩸*

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय, पाली में आयोजित स्वेच्छा से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ!

आप सभी के अपार सहयोग और उत्साह से कुल 81 यूनिट (81 Units) रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. विकास मारवाल सर द्वारा सभी सम्मानित रक्तदाताओं और सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मानवता के इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं, समर्पित स्टाफ और बांगड़ अस्पताल ब्लड बैंक की पूरी टीम का हृदय से आभार! 🙏✨

आपका एक छोटा सा योगदान, किसी के लिए जीवनदान बन सकता है। 💉❤️

*बीसीएमओ चिन्हित एचआरपी महिलाओं की निगरानी करें:- जेडी डॉ. सक्सेना**जोधपुर जोन के संयुक्त निदेशक ने स्वास्थ्य भवन में बी...
05/08/2026

*बीसीएमओ चिन्हित एचआरपी महिलाओं की निगरानी करें:- जेडी डॉ. सक्सेना*

*जोधपुर जोन के संयुक्त निदेशक ने स्वास्थ्य भवन में बीसीएमओ और बीपीएम की विस्तृत समीक्षा बैठक ली*

*हाई रिस्क प्रेगनेंसी, 4 एएनसी रजिस्ट्रेशन, पीसीटीएस, एनसीडी, संस्थागत प्रसव, मौसमी बीमारियों, दवा उपलब्धता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी पर दिए निर्देश*

पाली, 5 अगस्त 2026/ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर जोन के संयुक्त निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार सक्सेना ने बुधवार को पाली जिले के स्वास्थ्य कार्यक्रमों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि एनीमिया के कारण जिले में किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) की प्रभावी निगरानी, समय पर जांच, उपचार और रेफरल व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए।
जिला मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पाली, रोहट, सोजत, खारची, बाली, सुमेरपुर, देसूरी और रानी ब्लॉक के बीसीएमओ एवं बीपीएम से ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट ली और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संयुक्त निदेशक ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी (HRP) की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रत्येक बीसीएमओ अपने ब्लॉक में चिन्हित एचआरपी महिलाओं की व्यक्तिगत निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी गर्भवती महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, समय पर जांच, आवश्यक उपचार और जरूरत पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में शीघ्र रेफरल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि एचआरपी महिलाओं का हीमोग्लोबिन (Hb) परीक्षण बीसीएमओ स्वयं अपनी उपस्थिति में करवाएं, ताकि एनीमिया की वास्तविक स्थिति का समय पर पता चल सके और गंभीर स्थिति वाली महिलाओं को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में डॉ. सक्सेना ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान एनीमिया मातृ एवं शिशु मृत्यु का प्रमुख कारण बन सकता है। इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में एनीमिया नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गंभीर एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका समयबद्ध उपचार, फॉलोअप और रेफरल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन-फोलिक एसिड दवाओं की उपलब्धता, नियमित जांच और पोषण संबंधी परामर्श पर विशेष ध्यान दिया जाए।
संयुक्त निदेशक ने संस्थागत प्रसव सेवाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी डिलीवरी पॉइंट्स पर आवश्यक दवाओं, जीवनरक्षक औषधियों, रक्त की उपलब्धता से संबंधित समन्वय और प्रसूति सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को नियर एक्सपायरी दवाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा दवा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी चिकित्सा संस्थान में आवश्यक दवाओं को की कमी न रहे।
बैठक में राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (NCD) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ. सक्सेना ने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थानों में आने वाले 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर और अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और उपचार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्क्रीनिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार लाया जाए तथा नियमित रिपोर्टिंग और मॉनिटरिंग की जाए।
संयुक्त निदेशक ने मौसमी बीमारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान मौसम को देखते हुए डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए फील्ड गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने सर्वे, निगरानी, लार्वा नियंत्रण, घर-घर जागरूकता अभियान और समय पर रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य टीमों की सक्रियता बढ़ाई जाए और संभावित प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए।
बैठक में बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट और फायर सेफ्टी की भी विस्तृत समीक्षा की गई। डॉ. सक्सेना ने निर्देश दिए कि चिकित्सा संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को इन विषयों पर नियमित प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि बायोमेडिकल वेस्ट का वैज्ञानिक निस्तारण, अस्पताल परिसर की स्वच्छता और अग्नि सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है।

*पाली जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया संतोष*

संयुक्त निदेशक ने पाली जिले के चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पाली जिले में कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों में बेहतर कार्य हुआ है। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनसीडी स्क्रीनिंग और मौसमी बीमारियों की रोकथाम में निरंतर जारी रखने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करें, फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग बढ़ाएं और प्रत्येक ब्लॉक में परिणाम आधारित कार्यशैली अपनाएं।

*रोहट सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण*

बैठक से पहले ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार सक्सेना ने बुधवार को पाली जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, दवा उपलब्धता, प्रसूति सेवाओं, साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

*सीएमएचओ ने प्रस्तुत की जिले की प्रगति रिपोर्ट*

बैठक में सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने पाली जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, उपलब्धियों और चुनौतियों से संयुक्त निदेशक को अवगत कराया। उन्होंने एचआरपी ट्रैकिंग, संस्थागत प्रसव, एनसीडी स्क्रीनिंग, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और अन्य कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर एडिशनल सीएमएचओ डॉ. जीत कुमार गुर्जर, आरसीएचओ डॉ. विजेंद्र पाल सिंह चुंडावत, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, डीटीओ डॉ. उजमा जबीन, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित माथुर, डीपीएम भवानी सिंह, जितेंद्र परमार, डीएनओ विवेक पाल, डीपीसी आईईसी नंदलाल शर्मा, वियंग शर्मा सहित जिले के सभी ब्लॉकों के बीसीएमओ एवं बीपीएम उपस्थित रहे।
CMO RajasthanDistrict Collector & Magistrate - PaliBhajanlal SharmaMadan RathoreJoraram KumawatPP ChaudharyChief Medical and Health Officer, Pali - Raj.Vikas Marwal

भ्रूणलिंग परीक्षण करता पकड़ा गया नर्सिंग कर्मी, राज्य , जोधपुर व पाली PCPNDT टीम ने किया डिकॉय आपरेशन जोधपुरचिकित्सा एवं...
31/07/2026

भ्रूणलिंग परीक्षण करता पकड़ा गया नर्सिंग कर्मी, राज्य , जोधपुर व पाली PCPNDT टीम ने किया डिकॉय आपरेशन

जोधपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर, प्रमुख शासन सचिव (स्वास्थ्य) श्रीमती गायत्री राठौड़ एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान के मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम, पीसीपीएनडटी प्रोजेक्ट निदेशक सोनल मीणा, अतिरिक्त निदेशक अंजली अजीत जोरवाल के निर्देशों पर जोधपुर में पीसीपीएनडीटी टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए, अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले के खिलाफ फल डिकॉय ऑपरेशन को अंजाम दिया है। मिशन निदेशक डॉ. जोगाराम ने बताया कि आरोपी नर्सिंग पर पिछले लंबे समय से निगरानी रखी जा रही थी। शुक्रवार को उसे जोधपुर सीएमएचओ डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित टीम ने परीक्षण करते हुए पकड़ा हैं।
पकड़ा गया आरोपी निजी नर्सिंगकर्मी ओमप्रकाश चौधरी अपना नर्सिंग होम चलाता है। गर्भ में बेटा या बेटी का पता लगाने के लिए उसने पचास हजार रुपए लिए थे। उसके पास से पोर्टेबल मोबाइल अल्ट्रासाउंड मशीन ओर पचास हजार रुपए बरामद हुए हैं। पीबीआई थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि काफी समय से बनाड़ क्षेत्र में काम करने वाले निजी नर्सिंगकर्मी ओमप्रकाश चौधरी के भ्रूण लिंग परीक्षण करने की जानकारी मिल रही थी। इसके लिए पूर्व में भी प्रयास हुए। इस बार पुख्ता जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन की अनुमति से डिकॉय आपरेशन के लिए टीम बनाई गई। जिसमें पीसीपीएनडटी सेल की टीम बनाई गई। इसके लिए प्रतापगढ़ से गर्भवति महिला को बुलाया गया था। जिससे नर्सिंगकर्मी को किसी तरह का शक नहीं हो।इस कार्रवाई के दौरान पीबीआई थाना जयपुर की निरीक्षक प्रीति चैची और संतोश शर्मा , सबइंस्पेक्टर द्वारका प्रसाद, जोधपुर जिले की पीसीपीएनटीडी समन्वयक सरला दाधीच व पाली जिले के पीसीपीएनटीडी समन्वयक महेशकुमार, पीबीआई थाने के कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार , शानु चौधरी व मुकेश शामिल हुए।


कैसे काम करती है पोर्टेबल मशीन?

जांच में सामने आया कि आरोपी कथित रूप से एक हैंडहेल्ड पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड प्रोब का इस्तेमाल करता था, जो तार के माध्यम से मोबाइल फोन से जुड़ जाता है। मोबाइल में मौजूद विशेष एप स्क्रीन का कार्य करती है और सामान्य सोनोग्राफी की तरह भ्रूण की तस्वीर दिखाई देती है। इस तरह के डिवाइस का चलन विदेशों में बहुत ज्यादा होता है। भारत में भ्रूण का लिंग परीक्षण करना और करवाना PCPNDT Act के तहत पूर्णतः प्रतिबंधित एवं दंडनीय अपराध है। इसके लिए प्रत्येक सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है जिसके साथ जीपीएस ट्रेकर लगा हुआ रहता है। जिससे पूरी मॉनिटरिंग की जाती हैं।

नेटवर्क की भी होगी जांच

पीसीपीएनडीटी सेल अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कब से इस अवैध गतिविधि में शामिल था और उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि ओमप्रकाश अवैध सोनोग्राफी डिवाइस कहां से लेकर आया था।

CMO RajasthanDistrict Collector & Magistrate - PaliMadan RathoreBhajanlal SharmaJoraram KumawatPP ChaudharyChief Medical and Health Officer, Pali - Raj.Vikas Marwal

*केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने पाली जिले में पांच दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य निरीक्षण किया**वरिष्...
31/07/2026

*केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की टीम ने पाली जिले में पांच दिवसीय व्यापक स्वास्थ्य निरीक्षण किया*

*वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कौशल गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मलेरिया नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जमीनी मूल्यांकन*

*ROHFW जयपुर द्वारा गुणवत्ता सुधार, रोग नियंत्रण एवं स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*

पाली, 31 जुलाई 2026/
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय (ROHFW), जयपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) डॉ. कौशल गुप्ता के नेतृत्व में मंत्रालय की केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने 27 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पाली जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का पांच दिवसीय विस्तृत निरीक्षण एवं तकनीकी मूल्यांकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोग नियंत्रण गतिविधियों, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जमीनी स्तर पर आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान करना था।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि केंद्रीय टीम ने जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न स्तर के चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता, रिकॉर्ड संधारण, प्रयोगशाला व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया।
ROHFW जयपुर की तकनीकी मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुधार की पहल
यह निरीक्षण स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय (ROHFW), जयपुर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग एवं गुणवत्ता सुधार की प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, उपलब्धियों, चुनौतियों तथा सुधार की संभावनाओं का विश्लेषण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से विस्तृत तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया।

*मेडिकल कॉलेज से लेकर उप स्वास्थ्य केंद्र तक किया विस्तृत निरीक्षण*
डॉ. मारवाल ने बताया कि निरीक्षण की शुरुआत राजकीय मेडिकल कॉलेज, पाली एवं बांगड़ चिकित्सालय से की गई, जहां एआरटी सेंटर एवं टीबी अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों के पंजीकरण, परामर्श, दवा वितरण व्यवस्था तथा उपचार प्रबंधन का मूल्यांकन किया गया। केंद्रीय टीम ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की गुणवत्ता एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता का भी अवलोकन किया। इसके पश्चात जिला उप चिकित्सालय सोजत में ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, प्रयोगशाला जांच, उपकरणों की उपलब्धता, दवा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण एवं रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण किया गया। देसूरी ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादड़ी में विशेष रूप से राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों, बुखार के मरीजों की स्क्रीनिंग, वेक्टर जनित रोगों की निगरानी, प्रयोगशाला जांच प्रणाली, स्वच्छता व्यवस्था तथा भर्ती मरीजों को उपलब्ध सेवाओं का मूल्यांकन किया गया। वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कौशल गुप्ता ने भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
इसके अतिरिक्त रानी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जवाली तथा बाली ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडारा में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लेबर रूम प्रबंधन, संस्थागत प्रसव, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम तथा आवश्यक औषधियों की उपलब्धता का निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र खारड़ा एवं राजपुरा में एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों द्वारा किए जा रहे फील्ड सर्वे, गर्भवती महिलाओं की निगरानी, टीकाकरण गतिविधियों, घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं तथा सामुदायिक सर्विलांस प्रणाली की समीक्षा की गई।

*वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कौशल गुप्ता ने दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कौशल गुप्ता ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, विशेष रूप से मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बुखारग्रस्त संदिग्ध मरीज की समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत मलेरिया जांच सुनिश्चित की जाए तथा पॉजिटिव मरीजों का तत्काल उपचार एवं अनिवार्य फॉलो-अप किया जाए ताकि संक्रमण की श्रृंखला को प्रभावी रूप से रोका जा सके।
उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, प्रयोगशाला गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, दवा प्रबंधन, रोगी सुरक्षा, मानव संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए।

*केंद्रीय टीम ने दिए सुधारात्मक सुझाव*

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए गुणवत्ता सुधार की संभावनाओं की भी पहचान की तथा रिकॉर्ड संधारण, प्रयोगशाला सेवाओं की गुणवत्ता, संक्रमण नियंत्रण, रोगी सुरक्षा, दवा प्रबंधन, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के दस्तावेजीकरण एवं सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यावहारिक एवं समयबद्ध सुझाव दिए।
टीम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सुझावों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो सके।

*पाली जिले के टीम वर्क की सराहना*

पांच दिवसीय निरीक्षण के उपरांत केंद्रीय टीम ने पाली जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के समन्वित प्रयासों तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कौशल गुप्ता ने कहा कि पाली जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा प्रदर्शित समन्वय, प्रतिबद्धता एवं टीम वर्क सराहनीय है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों का समयबद्ध क्रियान्वयन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाएगा।
उन्होंने कहा कि "स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का उद्देश्य केवल निरीक्षण करना नहीं, बल्कि राज्यों एवं जिलों को तकनीकी सहयोग प्रदान कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित करना है। ROHFW जयपुर भविष्य में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग, तकनीकी मार्गदर्शन एवं फील्ड सपोर्ट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।"

*सुझावों के शीघ्र क्रियान्वयन का दिया भरोसा*

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम में तेजाराम मीणा, रमेश कुमार पारीक, समीसिंह मीणा, महेश जांगिड़ साथ थेे तथा पाली जिले से सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. अंकित माथुर, संबंधित ब्लॉकों के बीसीएमओ, चिकित्सालय प्रभारी, विशेषज्ञ चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने केंद्रीय टीम द्वारा दिए गए सुझावों का समयबद्ध एवं प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का विश्वास व्यक्त किया।
Madan RathoreCMO RajasthanBhajanlal SharmaJoraram KumawatDistrict Collector & Magistrate - PaliPP ChaudharyChief Medical and Health Officer, Pali - Raj.Vikas Marwal

28/07/2026
🌍 विश्व हेपेटाइटिस दिवस | 28 जुलाई 2026"हेपेटाइटिस: आइए बाधाओं को दूर करें" 💙समय पर जांच, टीकाकरण और सही उपचार अपनाकर हे...
28/07/2026

🌍 विश्व हेपेटाइटिस दिवस | 28 जुलाई 2026

"हेपेटाइटिस: आइए बाधाओं को दूर करें" 💙

समय पर जांच, टीकाकरण और सही उपचार अपनाकर हेपेटाइटिस से बचाव संभव है।

🩺 समय पर जांच • समय पर उपचार • स्वस्थ लीवर, स्वस्थ जीवन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पाली (राजस्थान)
CMO RajasthanMadan RathoreBhajanlal SharmaDistrict Collector & Magistrate - PaliJoraram KumawatPP ChaudharyChief Medical and Health Officer, Pali - Raj.Vikas Marwal

पाली स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से आम जन से अपील CMO RajasthanBhajanlal SharmaMadan RathorePP ChaudharyJoraram KumawatDistr...
26/07/2026

पाली स्वास्थ्य विभाग की तरफ़ से आम जन से अपील
CMO RajasthanBhajanlal SharmaMadan RathorePP ChaudharyJoraram KumawatDistrict Collector & Magistrate - PaliVikas Marwal

*चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ शर्मा ने स्वास्थ्य भवन पाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों से लिया कामों के बारे में...
03/07/2026

*चिकित्सा विभाग के निदेशक डॉ शर्मा ने स्वास्थ्य भवन पाली का किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों से लिया कामों के बारे में फीडबैक*

पाली, 3 जुलाई 2026/ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को पाली स्थित स्वास्थ्य भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कर्मचारियों से फीडबैक लेते हुए कार्यों को और अधिक प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान निदेशक डॉ. शर्मा ने सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल से जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में विशेष रूप से वर्तमान मौसम को देखते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम, निगरानी, उपचार व्यवस्था एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता पर चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संभावित रोग प्रकोप की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण रखें तथा स्वास्थ्य संस्थानों में सतर्कता एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग एवं एडिशनल सीएमएचओ डॉ. जीत कुमार गुर्जर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Bhajanlal SharmaCMO RajasthanMadan RathoreJoraram KumawatPP ChaudharyDistrict Collector & Magistrate - Pali

🩺 राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं! 🩺“भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने डॉक्टर्स को बनाया।”मानवता की ...
01/07/2026

🩺 राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं! 🩺

“भगवान हर जगह नहीं हो सकते, इसलिए उन्होंने डॉक्टर्स को बनाया।”

मानवता की सेवा, निस्वार्थ समर्पण और रात-दिन एक करके लोगों को नया जीवन देने वाले सभी आदरणीय डॉक्टर्स को 'राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे' की अनंत शुभकामनाएं।

भगवान से प्रार्थना है कि आप सभी हमेशा स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें।

Happy Doctor’s Day 💐🙏✨

Address

“स्वास्थ्य-भवन” RTO ऑफिस के पास, जोधपुर रोड, पाली (राज. )
Pali
306401

Opening Hours

Monday 9am - 6pm
Tuesday 9am - 6pm
Wednesday 9am - 6pm
Thursday 9am - 6pm
Friday 9am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chief Medical and Health Officer, Pali - Raj. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share