30/08/2026
सिर और गले का कैंसर (Head & Neck Cancer) अगर शुरुआती चरण में पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है। लगातार गले में खराश, गर्दन में कोई अनजानी गांठ, आवाज का भारी होना या खाना निगलने में दर्द होना—ये साधारण लगने वाले लक्षण भी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
इन लक्षणों को लंबे समय तक नजरअंदाज करने की गलती न करें। समय पर सही जांच और विशेषज्ञ परामर्श ही आपको एक स्वस्थ जीवन दे सकता है।