24/08/2026
FB/WA/DIR-108/2026
रिम्स, राँची
24.08.2026
राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के Empanelled Health Care Provider के रूप में RIMS प्रबंधन ने किया MoU पर हस्ताक्षर
राज्य कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS), रांची को राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत Empanelled Health Care Provider के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंध में RIMS प्रबंधन एवं योजना की इंश्योरेंस प्रदाता कंपनी TATA AIG के बीच आज एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। एक सप्ताह में सभी औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया जाएगा एवं योजना के अंतर्गत सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी।
MoU पर हस्ताक्षर के अवसर पर RIMS के निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक तथा अपर चिकित्सा अधीक्षक-सह-योजना के नोडल ऑफिसर सहित TATA AIG के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से JSAS के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर RIMS निदेशक ने कहा कि राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत RIMS का Empanelled Health Care Provider के रूप में शामिल होना संस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं को राज्य के सरकारी कर्मियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। RIMS राज्य का प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थान होने के नाते मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।