Tasty Recipe

Tasty Recipe it's a healthy page

My recent work
28/07/2021

My recent work

28/07/2021

*माणसाच डोक चालत का?*
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
१.) आपण 20 रुपये किलो टोमॅटो घेऊन त्याची चटणी खाऊ शकतो , पण ते न करता आपण 150 रुपये किलो टोमॅटो souce खातो ते ही 1/2 महिने आधी बनवलेले शिळं.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
२.) घरी आपण आज सकाळी भरलेलं पाणी दुसऱ्यादिवशी पीत नाही, पण 3 महिने जुनी बॉटल मधील पाणी 20 रुपये देऊन पितो.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
३.)50 रु लिटर दुध आपल्याला महाग वाटत, पण 70रु लिटर च कोल्ड ड्रिंक तेही 2ते 3 महिने जुन आपण पितो.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
४.) आपल्या शरीराला ताकद देणारे 200 रु पाव मिळणारे ड्राय फ्रुट्स आपल्याला महाग वाटतात, पण 400 रु ला मिळणार मैद्यापासून बनलेला पिझ्झा आवडीने खातो.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
५.) बहुतेक जण सकाळी घरात शिजवलेलं अन्न संध्याकाळी खत नाही, पण काही कंपनी चे सहा सहा महिने जून असलेलं खाद्यपदार्थ आपण खातो, जेव्हा की आपल्याला माहीत असते हे खाद्यपदार्थ सुरक्षित ठेवण्यासाठी प्रिजर्वेटिव मिक्स करतात जे आपल्या आरोग्यास घातक असतात.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
६.)मागच्या वर्षीच्या 2 महिन्यांच्या lockdown च्या काळात आपल्याला चांगल समझलेलं आहे की बाहेरच्या जंक फूड, किंवा हॉटेलमधील खण्याशिवाय आपण छान जगू शकतो , घरातील शुद्ध , सकस अन्न खाऊ शकतो ज्याने आपले आरोग्य सुद्धा चांगले राहण्यास मदत होते.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
आठवून बघा मागच्यावर्षी लॉकडाऊन मध्ये 2 महिन्यामध्ये तुम्ही किती वेळा आजारी पडलात. साधी सर्दी, खोकला तरी झाला का.
➖➖➖➖➖➖➖➖➖
*धन्यवाद* 🙏

25/06/2020

To make maggie masala at home.
Onion powder-1.5 tsp
Garlic powder-1.5 tsp
Coriander powder-1.5 tsp
Red chilli powder-1tsp
Turmeric powder-1/2 tsp
Jeera powder-1tsp
Black pepper powder-1tsp
Methi powder-1/4 tsp
Dry ginger powder (soonth)-1/2 tsp
Garam masala-1.5 tsp
Sugar - 2 tbsp
Chilli flakes- 2tsp
Salt-1.5 tsp
Corn flour-1tsp
Citric acid-1/2 tsp
Amchur-1/2 tsp
Tomato powder-1.5 tbsp

Grind all the above ingredients in a grinder and store in an airtight container.

02/10/2019

व्रत स्पेशल

समा के चावल की चकलि

आवश्यक सामग्री -

समा के चावल - 125 ग्राम (3/4 कप )
जीरा ½ छोटी चम्मच
सेंधा नमक - ½ छोटी चम्मच और स्वादानुसार
तिल - 1 छोटी चम्मच
काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (ताजा कुटी हुई)
तेल - 1 टेबल स्पून
तेल - चकली तलने के लिए

विधि - How to make Farali Chakli with Sama Rice

समा के चावलों को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल कर इन्हें बिना पानी डाले मिक्सर में बिल्कुल हल्का दरदरा पीस बना लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब 1-2 छोटी चम्मच पानी डाला जा सकता है.
पैन को गैस पर रखें, इसमें चावल का पेस्ट और एक छोटी चम्मच तेल डालकर 1 से 2 मिनट लगातार चलाते हुए, मीडियम फ्लेम पर, हल्का सा भून लीजिए. पेस्ट को इतना गाढ़ा कर लीजिये कि वह गुथे आटे के जैसा हो जाय.
इस आटे को प्याले में निकाल लीजिए हल्का सा ठंडा होने पर, इसमें जीरा, तिल, सेंधा नमक काली मिर्च डालकर आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथ लीजिए. चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.

चकली बनाएं

गूंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को चकली की मशीन (Cookie Press) में डालिये. मशीन को बन्द कीजिये. कोई मोटी पोलिथिन शीट लेकर किचन टाप पर बिछाइये और चकली मशीन को दबाते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन सीट पर बनाइये, 7- 8 चकली बनाकर पोलिथिन सीट पर तैयार कर लीजिये.

चकली तलें

कढ़ाई में तेल डालकर, चकली तलने के लिये मीडियम गरम तेल कीजिये. पोलिथिन शीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये. चकली को मीडियम और मीडियम हाई आग पर तलिये. जितनी चकली तेल में एक बार में तली जा सकें उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में बिछे टिशु पेपर पर रखिये. सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर तैयार कर लीजिये.
व्रत के लिए चकली बनकर तैयार हैं. चकली को पूरी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये, डिब्बे से चकली निकालिये और महिने भर जब भी आपका मन करे खाइये.

02/10/2019

मक्का के पराठे.

मक्का के पराठे खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

इन्हें आप सर्दियों में अपने पसंद की किसी भी सब्जी के साथ खा सकते हैं।

इन्हें बनाना बेहद आसान है और बनाने में समय भी काफी कम लगता है।

तो आइये आज मक्का के पराठे बनाएं।

👉आवश्यक सामग्री:
◆मक्का का आटा - 200 ग्राम (1.1/2 कप)

◆गेहूँ का आटा - 65 ग्राम (1/2 कप)

◆जीरा - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)

◆तेल - पराठे सेकने के लिये

◆नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)

👉ऐसे बनाएं मक्का के पराठे:

एक बर्तन में मक्का व गेहूँ का आटा छान कर आटे में 2 छोटी चम्मच तेल,जीरा व नमक मिलाइये और गरम पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर आधे घंटे के लिये ढककर रख दीजिये ताकि आटा अच्छी तरह से सैट हो जाए।

आधे घंटे बाद आटे को मसल-मसल कर थोड़ा और नरम कर लीजिये।

अब तवा गर्म कीजिये और आटे में से थोड़ा सा आटा लेकर गोल लोई बना लीजिये।

लोई को हथेलियों से दबा कर बढाइये और गेहूँ के आटे के पलोथन में लपेट कर बेलन से 4 इंच के व्यास में बेल लीजिये।

अब इस बिले हुए पराठे पर थोड़ा सा तेल लगा कर पराठे को अर्धचंद्राकार मोड़ दीजिये और फिर से इस पर तेल लगा कर त्रिभुज आकार में मोड़ दीजिये।

अब इसे हथेली से दबा कर पलोथन में लपेटिये और पतला बेल कर तवे पर डाल दीजिये।

पराठे पर तेल लगाकर पलट पलट कर दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेकिये और बाकी सारे पराठे भी इसी तरह बना लीजिये।

गरमा गरम मक्का के पराठे तैयार है।

अब इन्हें किसी प्लेट में निकालिये और दही,रायता, आलू टमाटर की सब्जी, आलू गोभी की सब्जी, चटनी या फिर अपने पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोस कर खाइये।

05/05/2019

🛑आज की टिप्स
*************************************
⭕1. ढोकले में कुनकुने पानी का ही प्रयोग करें. इस से ढोकला स्पंजी बनता है.
********;
⭕2. करेलों का कड़वापन दूर करने के लिए उन्हें खुरच कर सिरके में नमक व हलदी का बना "घोल लगा दें. 1 घंटे बाद अच्छी तरह धो लें. कड़वापन दूर हो जाएगा.
*********
⭕3. धनियापुदीने की चटनी बनाते समय उस में पानी की जगह बर्फ के क्यूब्स डाल कर :पीसें. चटनी कई दिनों तक हरी बनी रहेगी.
********
⭕4. फूलेफूले स्वादिष्ठ पौपकौर्न बनाने के लिए उन्हें बनाने से थोड़ी देर पहले फ्रीजर में रख दें. फिर बनाएं. अच्छेफूलेगे
:*******
⭕5,आलू, गोभी आदि का अचारी परांठा बनाने के लिए आम या मिर्च के अचार को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें. परांठा बेलें. पहले उस पर अचार का पेस्ट लगाएं, फिर भरावन की ;सामग्री. परांठा बहुत ही स्वादिष्ठ बनेगा.
*******
⭕6. "चाय बनाते समय यदि अदरक कम हो तो चाय बनने के बाद उस में कद्दूकस कर के अदरक डालें और एक उबाल लगा दें. चाय में अदरक का पूरा स्वाद आएगा.
*******
⭕7. मलाईकोफ्ता या दूसरे प्रकार के कोफ्ते बहुत मुलायम हों तो उन्हें बना कर 1 घंटा फ्रिज में रखें और फिर तैयार ग्रेवी में सर्व करते समय डालें. कोफ्ते बिखरेंगे नहीं.
*******
⭕8. शलगम की सब्जी बनानी हो तो पहले शलगम के टुकड़ों को थोड़े से तेल में सौते कर लें, साथ "ही पालक के 2-3 पत्ते भी डाल दें. सब्जी स्वादिष्ठ बनेगी.
******+
#⭕9. बचे सलाद को मिक्सी में "पीस कर प्यूरी बनाएं और उसे आटे में गूंध कर रोटी या परांठे बनाएं.@ खाने में मजा आ जाएगा.
×******
⭕10 ,छोटी इलायची को चाय या किसी मीठी चीज में डालने के लिए पीसना हो तो उसे फ्रिज में रखें. ठंडी इलायची मिक्सी में बारीक पिसती है.
*********
⭕11. शाही पनीर, खसखसी आलू आदि बनाने में खसखस का प्रयोग होता है. मगर उसे हर समय पीसना आसान नहीं रहता. अत: खसखस को हलका रोस्ट करें, साथ ही चारों मगज और काजू टुकड़ा भी. सभी को मिक्स कर के मिक्सी में पाउडर बना कर रख लें. सब्जी बनाने से 1/2 घंटा पहले थोड़े से दही में या कुनकुने पानी में आवश्यकतानुसार भिगो दें और प्रयोग में लाएं.
*****
⭕12. भिंडी की चिपचिपाहट दूर करनी हो तो इस के लिए स्टील के चाकू में नीबू का रस लगाएं, फिर काटें. इस से भिंडी का लेस हाथों में नहीं लगेगा.
******
⭕13. सूजी का हलवा बनाएं तो 1 कप सूजी में1 बड़ा चम्मच बेसन डाल कर भूनें और पानी की जगह दूध डालें. हलवा स्वादिष्ठ बनेगा.
******
⭕14. उपमा बनाते समय 1 कप सूजी में लगभग एकचौथाई कप गाढ़ा दही फेंट कर पानी डालते समय मिलाएं. उपमा स्वादिष्ठ और खिलाखिला बनेगा.
******
⭕15. खस्ता परांठे बनाने के लिए 2 कप आटे में 1/2 कप ताजा जमा दही डाल कर मांडें. परांठे खस्ता बनेंगे.
*****
⭕16. धुली उरद की दाल बनाते समय उस में 1 चम्मच धुली मूंग दाल व 1 बड़ा चम्मच दही डाल कर पकाएं. दाल स्वादिष्ठ बनेगी.
******
⭕17. मूली व उस के पत्तों की भुजिया बनाते समय उस में थोड़ा सा भुना बेसन डाल दें. सब्जी तो स्वादिष्ठ होगी ही, साथ ही मूली की गंध भी नहीं आएगी.
*******
⭕18. मुलायम और अच्छी रोटी बनाने के लिए आटे में आधा पानी व आधा दूध डाल कर गूंधें. रोटियां अच्छी बनें
🍃🌷

28/03/2019

ब्यूटी पार्लर का खर्चा बचावे। महिलाओं पुरुष सबके लिए उपयोगी-------एलोवेरा पैक घर में बनावे

एलोवेरा / alovera को ग्वारपाठा, घृतकुमारी, कुमारी, कुवार गंदल, गुवार पाठो आदि नाम से भी जाना जाता है। एलोवेरा एक गुणकारी पौधा है। एलोवेरा फेस पैक और जैल के उपयोग से त्वचा को सनबर्न, एक्ने, मुहांसे, त्वचा का रूखापन, झुर्रियां, चेहरे के दाग धब्बे आदि समस्याओं को कम किया जा सकता है। ऐलोवेरा के उपयोग से त्‍वचा में नमी आती है। साथ ही त्वचा में कसाव आता है। एलोवेरा में विटामिन सी तथा विटामिन ई होने के कारण त्वचा हाइड्रेट बनी रहती है।

एलोवेरा न केवल त्वचा के लिए बल्कि बालों के लिए भी अच्छा होता है। बालों में एलोवेरा को लगाने से बालों का झड़ना, रुसी आदि की समस्याएं दूर होती है। इसके अलावा एलोवेरा के सेवन से नपुंसकता, पुराना बुखार, गठिया की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। तो देखा आपने एक एलोवेरा के कितने सारे फ़ायदे हैं। आज हम भी आपको रूप निख़ारने वाले तथा त्वचा से जुडी समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाले कुछ एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं…

घर पर एलोवेरा फेस पैक बनाने की विधि

1. एलोवेरा और बेसन

यह एलोवेरा फेस पैक बनाने के लिए 3 चम्‍मच बेसन में एक चम्मच ऐलोवेरा जैल मिलाकर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। फिर इसे 15 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर थोड़ा सा एलोवेरा जैल लगा लें। इससे पूरे दिन चेहरा सॉफ़्ट रहेगा।

2. एलोवेरा और गुलाब जल

चेहरे से झाइयों के निशान दूर करने के लिए एलोवेरा एक ख़ास औषधि है। इससे आपकी त्वचा का रंग साफ भी होता है साथ ही उसमें कसाव भी आता है। 2 चम्मच एलोवेरा जैल में कुछ बूंद गुलाब जल की मिला कर पेस्‍ट तैयार करें। इस पेस्‍ट को चेहरे पर लगाते हुए हल्‍के हल्‍के हाथों से मालिश करें। लगभग 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। इस पैक को हफ़्ते में एक बार लगाने से रंगत में निखार आता है।

3. एलोवेरा और चीनी

3 चम्मच एलोवेरा जैल में 1 चम्मच पिसी हुई चीनी को मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर धीरे धीरे मसाज करें। लगभग 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर चमक आएगी और डेड स्किन भी दूर हो जाएगी।

4. एलोवेरा और नींबू का रस

अगर आप सनबर्न की समस्‍या से परेशान है। तो ताज़ा एलोवेरा जूस में नींबू की कुछ बूंद मिला कर इसे चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इसे हफ़्ते में एक बार ज़रूर ट्राई करें। इस उपयोग से आपको सनबर्न से जल्दी छुटकारा मिल जाएगा।

5. एलोवेरा और नारियल

त्वचा को कोमल बनाने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जैल में 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाए। कुछ घण्टों के बाद इसे पानी से धो लें।

6. एलोवेरा और दही

अगर आपकी त्वचा रूखी है तो 1 चम्मच दही में 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिला लें। फिर इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 20 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं। यह एलोवेरा फेस पैक रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है।

7. एलोवेरा और आम

एलोवेरा जैल में आम का पल्प और नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस पैक से आपकी त्वचा को ताज़गी मिलेगी।

8. एलोवेरा और शहद

पिंपल और एक्‍ने की समस्या से राहत पाने के लिए इस पैक को ट्राई करें। सबसे पहले एलोवेरा का एक छोटा टुकड़ा पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे मिक्‍सी में पीस कर इसमें शहद मिला कर चेहरे पर, पिंपल और एक्‍ने पर लगाइए। लगभग 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

9. एलोवेरा, ओट्स और ऑलिव ऑयल

1 चम्मच एलोवेरा जैल में 1 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल को मिलाएं। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर धीरे धीरे मसाज करें। लगभग 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की डेड स्किन दूर हो जाएगी।

10. एलोवेरा

अगर आप रोज़ाना रात को सोने से पहले एलोवेरा जैल लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपका रंग गोरा होगा और त्वचा में प्राकृतिक चमक भी बनी रहेगी।

16/12/2018

खव्याची पोळी
साहित्य :

अर्धा किलो खवा
अर्धा किलो पिठी साखर
अर्धा किलो मैदा
१ वाटी रवा
अर्धी वाटी तेल
५-६ वेलचीची पूड
कृती :

खवा कढाईत परतून खमंग झाला की खाली उतरवून गार करावा. त्यात पिठीसाखर व वेलचीची पूड घालावी. मैदा व रवा एकत्र करून त्यात तेल गरम करून घालावे. मैदा कणकीप्रमाणे भिजवून त्याच्या पुरीएवढ्या लाट्या करून २ लाट्यांमध्ये १ खव्याचा गोळा चपटा करून घालून सर्व बाजूंनी पोळीच्या लाट्या
दाबून बंद कराव्यात व त्याची पोळी लाटवी.

टीप : ह्या पोळ्या २-३ दिवस चांगल्या टिकतात.

26/03/2018

*निंबू पानी का पाउडर*
एक कटोरी निंबू का रस और तीन कटोरी चीनी लेकर दोनों को मिला कर एक बरतन में डाल कर छांव में सूखा देगे ।करीब पाँच दिन में अच्छे से सूख जाती है सूखने बाद मिक्सी में बारीक पीस ले और किसी डिब्बे में भर कर रख ले ।जब कोई मेहमान आये तो बस पानी में १/१-२चम्मच पाउडर डालकर पानी ,बर्फ डाल पीलाए ।
नोट:-आप इसे सफर में लेकर जा सकती गरमी आ रही रास्ते में पीने के लिए ।

26/03/2018

🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉
*तरबूज सेवन के नियम जो कोई नहीं बताता ।*
🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉
🍉गलत तरीके से खाया तरबूज आपको हॉस्पिटल पंहुचा सकता है।
🍉1.खाली पेट तरबूज का सेवन न करें, और करना पड़े तो बिना नमक न करें।
🍉2. जुकाम,नजला रोगी इसका सेवन न करें।
🍉3. अस्थमा, हार्ट और शुगर ,किडनी रोगी बहुत कम मात्रा में सेवन करें या न करें। इसमें एमिनो एसिड अस्थमा और पोटेशियम हार्ट वालो को थोड़ी दिक्कत कर सकता, शूगर का लेवल बढ़ाता है।
🍉4. तरबूज के बाद कोई भी लिक्विड न लें। पानी तो किसी हालत में न पियें जान पर बन आएगी|
🍉5. चावल और तरबूज विरुद्ध आहार है, इनके बीच 3 घण्टे का गैप रखें।
🍉6. रात के समय भी तरबूज बिलकुल न खाए
🍉7.धुप में तपा हुआ तरबूज पानी में रखकर गर्मी निकाल दें तब खाए| गरम तरबूज बिलकुल न खाए|
🍉8.तरबूज काटकर तुरंत खाए| कटा तरबूज फ्रिज में भी न रखें| चिल्ड तरबूज खाने का मन हो तो साबुत फ्रिज में रखे| या बर्फीले पानी में साबुत रखें| फिर खाए|
🍉9. मार्केट का कटा खुला बिकने वाला तरबूज किसी हालत में न खाएँ ।
🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉
जानकारी अच्छी लगी हो तो आगे बढ़ाएं।

वैद्य रीटा जैन
बोरीवली
मुम्बई
🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉🍉

21/01/2018

गोल गप्पे का पानी

🍒 *पांच तरह के गोल गप्पे का पानी बनाइये घर पर*🌾

तीखा खट्टा गोल गप्पे का पानी

सामग्री

खटाई का पेस्ट – 4 छोटा चम्मच
धनिया मसाला पेस्ट – 3 – 4 छोटा चम्मच
काला नमक – 1 छोटीा चम्मच या स्वादानुसार
नमक – आधा छोटा चम्मच या स्वादानुसार
भूना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं तीखा खट्टा पानी

विधी

– स्पाइसी (तीखा) खट्टा पानी बनाने के लिए एक बड़ा प्याले में आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डाल दें.
– अब इसमें 1 लीटर पानी डालकर मिला लें. फिर इसमें काला नमक, सादा सफेद नमक और भूना जीरा पाउडर डालकर सारे मसालों को अच्छी तरह मिक्स कर लें.
– स्वादिष्ट स्पाइसी खट्टा पानी बनकर तैयार है.

खट्टा-मिट्ठा गोल गप्पे का पानी
सामग्री

आम की खटाई का पेस्ट – 4 छोटा चम्मच
धनिया मसाला पेस्ट – 2 -3 छोटा चम्मच
भूना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
नमक – आधा छोटा चम्मच या स्वादानुसार
चीनी – आधा कप (100 ग्राम)
सौंफ पाउडर – 1 छोटा चम्मच
छोटी इलाइची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

विधी

– एक बड़े बर्तन में आम की खटाई का पेस्ट और हरा धनिया मसाला पेस्ट डालें.
– अब इसमें भूना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा सफेद नमक, चीनी, सौंफ पाउडर, इलायची पाउडर और 1 लीटर पानी डालकर चीनी घुलने तक चलाते हुए मिक्स कर लें.
– गोलगप्पे का स्वादिष्ट मीठा पानी बनकर तैयार है.

नींबू हींग वाला गोल गप्पे का पानी



सामग्री

नींबू – 2
हींग – 1 पिंच से थोड़ी ज्यादा
धनिया मसाला पेस्ट – 2-3 छोटा चम्मच
काला नमक – 1 छोटा चम्मच या स्वादानुसार
भूना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – आधा छोटा चम्मच से कम या स्वादानुसार

विधी

– नींबू पानी बनाने के लिए नींबू का रस बर्तन में निकाल लीजिए.
– इसमें हींग डालकर अचछी तरह मिला दीजिए. अब इसमें धनिया मसाला पेस्ट, काला नमक, भूना जीरा पाउडर, सादा नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला दीजिए.
– इस मसाले में 1 लीटर पानी डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए.
– स्वादिष्ट नींबू हींग वाला पानी बनकर तैयार है.
– गोल गप्पों के लिए तीन तरह के पानी बनकर तैयार हैं अब इन पानी में आप थोडी़-थोडी़ बूंदी डाल कर इन्हें सजा सकते हैं इससे पानी दिखने में भी अच्छा लगता है और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है

पुदीना गोल गप्पे का पानी

सामग्री

ताज़ा हरा धनिया २ कप
पुदीने के पत्ते १ कप
अदरक कटे हुये
हरी मिर्च कटे हुये५-६
पानी पूरी मसाला ४ छोटा चम्मच
काला नमक १ बड़ा चमचा
जीरा पावडर १/४(एक चौथ छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
नींबु २

विधी

पुदीने का पानी बनाने के लिए हरा धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्चें,1 कप पानी के साथ बारीक पीस लें।
फिरइसे एक बाउल में डालें। उसमें पानी पूरी मसाला, काला नमक, भूना जीरा पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
फिर 1 नींबु का रस डालकर मिला लें और 2 हिस्सों में बाँट लें।एक हिस्से में डालें 1 नींबु का रस, 3 कप पानी और आईस क्यूब्स और मिला लें।
फिर इसे रेफ्रिजरेटर में रखें।

इमली हींग का गोल गप्पे का पानी

सामग्री

इमली का पल्प १ कप
हींग १/२(आधा) छोटा चम्मच
लाल मिर्च पावडर २ छोटे चम्मच
भुने हुए जीरे का पावडर १ छोटा चम्मच
काला नमक स्वादानुसार
नमक स्वादानुसार
चाट मसाला १ छोटा चम्मच
नींबू १

विधी

इमली हींग पानी बनाने के लिए इमली का पल्पएक बाउल में लें। फिर उसमें हींग, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, काला नमक, नमक, चाट मसाला, अमचूर डालकर मिला लें।
आवश्यकतानुसार पानी डालकर मिला लें। आईस क्यूब्स डालकर मिला लें। 1 नींबु का रस डालकर मिला लें और रेफरिजरेटर में रखें।

ऑरेन्ज जूस का गोल गप्पे का पानी

सामग्री

ऑरेन्ज जूस / संतरे का रस कप
नमक स्वादानुसार
भुने हुए जीरे का पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच
पानी पूरी मसाला २ छोटे चम्मच
नींबू १
आमचूर पावडर १/२(आधा) छोटा चम्मच

विधी

ऑरेन्ज जूस का पानी बनाने के लिए अलग रखे हुए हरी चटनी कोएक बाउल में लें। उसमें ऑरेन्ज जूस डालकर मिला लें।
फिर नमक, भूना जीरा पावडर, पानी पूरी मसाला डालकर मिला लें। अब डालें 1 नींबु का रस, अमचूर और मिला लें।
नमक के लिए चखिये फिर आईस क्यूब्स डालें। अच्छी तरह मिलाकर रेफ्रिजरेटर में रखिये।

Address

Umred
441203

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tasty Recipe posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share