Mahamaya Rajkiya Allopathic Medical College Ambedkar Nagar

Directions Website

Mahamaya Rajkiya Allopathic Medical College Ambedkar Nagar This Prestigious Institution has come into action since 2011,with best academic and patient services.

विश्वकर्मा पूजा , MRA Medical College "य इमा विश्वा भुवनानि जुहोति ऋषिर्होता न्यसीदत्पिता नः।स आशिषा द्रविणमिच्छमानः प्र...
17/09/2026

विश्वकर्मा पूजा , MRA Medical College

"य इमा विश्वा भुवनानि जुहोति ऋषिर्होता न्यसीदत्पिता नः।
स आशिषा द्रविणमिच्छमानः प्रथमच्छदवराँ आविशेड्॥"

अर्थ: जो संपूर्ण ब्रह्मांड के रचयिता और हमारे पिता के समान हैं, जो समस्त रचनाओं का ज्ञान देने वाले हैं, हम उनकी वंदना करते हैं।
.......... ऋग्वेद

विश्वकर्मा पूजा पर मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटरों में हुई विधिवत पूजा-अर्चना

अंबेडकरनगर। विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर के विभिन्न ऑपरेशन थिएटरों में विधिवत पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने ऑपरेशन थिएटर में उपयोग होने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरणों एवं इंस्ट्रूमेंट्स की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर चिकित्सा सेवाओं में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सुचारु संचालन एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कामना की गई। पूजा-अर्चना के उपरांत मरीजों एवं उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा कर्म, कौशल और कार्य में उपयोग होने वाले उपकरणों के प्रति सम्मान का पर्व है। चिकित्सा क्षेत्र में उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इनके प्रति सम्मान के साथ-साथ उनकी उचित देखभाल और रखरखाव भी आवश्यक है।

"रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, काँटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के"....राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में अत्याधुनिक स...
16/09/2026

"रुक जाना नहीं तू कहीं हार के, काँटों पे चलके मिलेंगे साये बहार के"....

राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित केंद्रीय प्रयोगशाला का हुआ उद्घाटन

अंबेडकर नगर, 15 सितम्बर 2026।
मरीजों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज, अंबेडकर नगर की केंद्रीय प्रयोगशाला को अत्याधुनिक मशीनों, नवीनतम परीक्षण सुविधाओं एवं उन्नत तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। मंगलवार को केंद्रीय प्रयोगशाला का विधिवत उद्घाटन माननीय प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश यादव द्वारा किया गया।

टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश हो अपना
13/09/2026

टीबी मुक्त उत्तर प्रदेश हो अपना

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजितअम्बेडकर नगर, 10 सितम्बर 20...
10/09/2026

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं राजयोग मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकर नगर, 10 सितम्बर 2026। महमाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय की अध्यक्षता में चिकित्सालय के सभागार में मेंटल हेल्थ एंड वेल बीइंग कमेटी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम तथा ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से राजयोग मेडिटेशन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जागरूकता रैली को प्रधानाचार्य महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को आत्महत्या की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य तथा अवसाद, तनाव एवं एंग्जायटी जैसे मानसिक स्वास्थ्य संबंधी विषयों के प्रति जागरूक किया गया।

इसके पश्चात यूजीसी के निर्देशानुसार मेंटल हेल्थ और वेल बीइंग कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. अमित कुमार गुप्ता, विभागाध्यक्ष, मानसिक रोग विभाग द्वारा आत्महत्या की रोकथाम के संबंध में संवाद किया गया। उन्होंने बताया कि मानसिक तनाव, अवसाद, चिंता तथा जीवन में आने वाली विभिन्न परिस्थितियों से उत्पन्न मानसिक परेशानियों को समय रहते पहचानना और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा जरूरतमंद व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनकर उसे उचित सहायता उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अगले चरण में मुख्य अतिथि बी.के. तपोशी जी द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से राजयोग मेडिटेशन कराया गया। उन्होंने बताया कि मेडिटेशन के माध्यम से मन को एकाग्र करने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा मानसिक शांति प्राप्त करने में सहायता मिलती है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को ध्यान की सरल विधि समझाते हुए कुछ समय के लिए मन को शांत एवं एकाग्र रखने का अभ्यास कराया।

बी.के. तपोशी जी ने सकारात्मक सोच, ध्यान एवं मन की एकाग्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार हमारा ध्यान जाता है, उसी दिशा में हमारी ऊर्जा और सोच का प्रभाव बढ़ता है। उन्होंने “सकारात्मक सोच अथवा विचार”, आत्मचिंतन एवं नियमित मेडिटेशन को मानसिक संतुलन और प्रसन्नता के लिए उपयोगी बताया। साथ ही प्रतिभागियों को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा स्वयं के भीतर शांति और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मेडिटेशन, संवाद तथा विभिन्न मनोरंजक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां और खेल भी कराए गए। इन गतिविधियों में सभी प्रतिभागियों ने उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ भाग लिया। गतिविधियों का उद्देश्य प्रतिभागियों में आपसी संवाद, सकारात्मक सोच, मन की एकाग्रता एवं मानसिक प्रसन्नता को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी संस्था से समाजी विपिन जी एवं डॉक्टर प्रदीप जी, डॉ अनिल सिंह यादव माइक्रोबायोलॉजी, नर्सिंग स्टाफ सिस्टर एवं नर्सिंग कॉलेज के सभी बैच से छात्र-छात्राओं, सी.बी. सिंह लॉ कॉलेज अम्बेडकर नगर, पुष्पा खरवार महिला पी.जी. कॉलेज, कश्मीरीया टांडा सहित विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कनौजिया काउंसलर, डॉ प्रियम खरे काउंसलर, स्टाफ नर्स अनुराग त्रिपाठी एवं डाटा मैनेजर स्वीटी शर्मा सहित संबंधित स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्महत्या की रोकथाम के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना तथा ध्यान, सकारात्मक सोच और आपसी संवाद के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए प्रेरित करना रहा।

10/09/2026

Be Positive

"Your talk talks and your walk talks, but your walk talks louder than your talk talks." — John C. Maxwell,Above is truly...
02/09/2026

"Your talk talks and your walk talks, but your walk talks louder than your talk talks." — John C. Maxwell,

Above is truly fits for our respected Principal Sir....Prof. Dr Mukesh Yadav,...

02/09/2026
*इलाज के साथ इंसानियत की मिसाल बनीं ,डॉ. प्रिया सिंह, गरीब महिला के लिए जुटाया 4 यूनिट रक्त*✍️बस्ती मेरी बस्ती संवाददाता...
30/08/2026

*इलाज के साथ इंसानियत की मिसाल बनीं ,डॉ. प्रिया सिंह, गरीब महिला के लिए जुटाया 4 यूनिट रक्त*

✍️बस्ती मेरी बस्ती संवाददाता सुनील कुमार शर्मा अम्बेडकरनगर।

डॉक्टर का दायित्व केवल मरीज का इलाज करना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय उसके साथ खड़ा होना भी है। इसी सोच को अपने व्यवहार और कार्यशैली से साकार कर रही हैं महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ आचार्य डॉ. प्रिया सिंह MBBS, MS ऑब्स.गाइनीएसोसिएट प्रोफेसर।हाल ही में एक गरीब महिला के ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान जब उसके शरीर में रक्त की भारी कमी सामने आई, तो डॉ. प्रिया सिंह ने चिकित्सकीय जिम्मेदारी के साथ-साथ मानवीय संवेदना का परिचय दिया। उनके प्रयास से महिला के लिए 4 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई गई। इतना ही नहीं, निजी ब्लड बैंक में लगने वाला करीब 2400 रुपये का शुल्क भी उन्होंने अपनी ओर से वहन किया।रक्त की व्यवस्था में बरकत अली, सत्यम गुप्ता बसखारी, मुराद अली, अमित कुमार और शांति राजभर सहित सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। किसी ने स्वयं रक्तदान किया तो किसी ने रक्त की व्यवस्था में मदद की।

*मरीजों के प्रति जिम्मेदारी ही बनी पहचान*

डॉ. प्रिया सिंह की पहचान सिर्फ एक कुशल चिकित्सक के रूप में ही नहीं, बल्कि अपने मृदुल स्वभाव, सहज व्यवहार और मरीजों के प्रति संवेदनशील रवैये के लिए भी बन रही है। जरूरतमंद मरीजों की परेशानी को समझना और इलाज के साथ हरसंभव सहयोग करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा नजर आता है।विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के प्रति उनका सहयोग यह संदेश देता है कि चिकित्सा सेवा केवल पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा भी है।डॉ. प्रिया सिंह की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। मरीजों और उनके तीमारदारों के बीच उनका सरल व्यवहार तथा अपने कार्य के प्रति जिम्मेदारी उन्हें एक संवेदनशील और सेवाभावी चिकित्सक के रूप में अलग पहचान दे रही है।

*“दवा के साथ दुआ भी मिले, यही है सच्ची चिकित्सा सेवा”—डॉ. प्रिया सिंह का यह प्रयास इसी भावना को मजबूत करता दिखाई देता है।*

महमाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर में “ *पालना घर/क्रेच” का शुभारंभ*  *अम्बेडकर नगर, 25 अगस्त 2026:* महमाया राजकी...
25/08/2026

महमाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर में “ *पालना घर/क्रेच” का शुभारंभ*
*अम्बेडकर नगर, 25 अगस्त 2026:*
महमाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकर नगर में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को कर्मचारियों, विशेषकर working mothers, की सुविधा एवं उनके बच्चों की सुरक्षित देखभाल के उद्देश्य से “पालना घर/क्रेच” का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह पहल संस्थान को अधिक सुरक्षित, संवेदनशील एवं family-friendly workplace बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ *. मनीषा पांडेय, CMO, NTPC, टांडा* रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में working women की दैनिक चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यस्थल पर क्रेच की सुविधा उपलब्ध होने से महिला कर्मचारियों को अपने छोटे बच्चों की देखभाल को लेकर होने वाली चिंता कम होगी तथा वे अपने कार्य एवं मरीजों की सेवा पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।
कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। *इसमें डॉ. मुकेश यादव, प्राचार्य, डॉ. बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. मुकुल सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अमित गुप्ता,* अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, चिकित्सकगण, नर्सिंग एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर *प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने* पालना घर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सुविधा महाविद्यालय के कर्मचारियों, विशेषकर working mothers, के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने में संस्थान की ओर से आवश्यक मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रशासनिक समर्थन प्रदान किया गया। उनके निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन से पालना घर की स्थापना संभव हो सकी।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि working mothers और बच्चों की देखभाल को ध्यान में रखते हुए *Ministry of Women & Child Development की Mission Shakti के अंतर्गत “Palna Scheme”* सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण day-care तथा childcare support की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही, *Maternity Benefit Act, 1961 के Section 11A, जिसे 2017* के संशोधन द्वारा सुदृढ़ किया गया, में पात्र establishments के लिए crèche facility का प्रावधान किया गया है। इस दृष्टि से महाविद्यालय में स्थापित Palna Ghar केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि महिला कर्मचारियों के कल्याण, मातृत्व सहयोग एवं सुरक्षित childcare के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
पालना घर में बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं आरामदायक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अंतर्गत साफ-सफाई, सुरक्षा, सुरक्षित child handover, आवश्यक रिकॉर्ड, निगरानी एवं monitoring की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण प्राप्त हो सके।
इस महत्वपूर्ण पहल के सफल क्रियान्वयन एवं उद्घाटन समारोह की समस्त प्रशासनिक, समन्वय एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में *डॉ. वैष्णवी आनंद, Hospital Administration* का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पालना घर की स्थापना से लेकर उसके उद्घाटन समारोह तक की विभिन्न व्यवस्थाओं का समर्पित भाव से समन्वय एवं संचालन करते हुए इस पहल को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया। उनके साथ *डॉ. साहिल सिन्हा, Hospital Administration* ने भी विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय एवं संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। दोनों के संयुक्त प्रयासों से कार्यक्रम एवं पालना घर से संबंधित व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे कर्मचारी कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह पालना घर आने वाले समय में बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वस्थ एवं खुशहाल वातावरण तथा कर्मचारियों के लिए सहयोग और विश्वास का माध्यम बनेगा।

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ 👁️“नेत्रदान—मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी भरने का संकल्प।”अम्बेडकर...
25/08/2026

41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ 👁️

“नेत्रदान—मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी भरने का संकल्प।”

अम्बेडकरनगर स्थित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पटेल के नेतृत्व में प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता यात्रा को रवाना किया।

यह अभियान 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक जनपद में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य डॉ. उमेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ब्रिजेश कुमार, चीफ प्रॉक्टर डॉ. प्रमोद यादव, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस एवं नर्सिंग छात्र-छात्राओं सहित चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आइए, नेत्रदान का संकल्प लें और मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला करें। 🙏👁️

Address

Saddarpur Tanda, Ambedkar Nagar
Akbarpur
224190

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mahamaya Rajkiya Allopathic Medical College Ambedkar Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share