26/04/2026
यूट्यूब और फेसबुक के माध्यम से जो 'आयुष्मान आयुर्वेद फैमिली' बनी है, उसका प्यार जब हकीकत में सामने आता है, तो एक अलग ही खुशी होती है। आज ग्रेटर नोएडा से हमारे एक दर्शक श्री संजय कुमार जी क्लिनिक पर मिलने आए। सबसे ख़ास बात यह रही कि वे अपने साथ 'त्रिफला' पर एक बेहतरीन पुस्तक मेरे लिए उपहार स्वरूप लेकर आए। आप सभी के इसी विश्वास और प्यार की बदौलत मुझे और बेहतर जानकारी आप तक पहुँचाने की प्रेरणा मिलती है। इस प्यार भरे सरप्राइज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया संजय जी!