13/06/2026
📢 निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन 📢
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप कटारिया, 50 सैय्या युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय, सांकरौद , बागपत के निर्देशानुसार दिनांक 13 जून 2026 को ग्राम अब्दुलपुर, जिला बागपत में “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 35 से 40 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही लोगों को आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य परामर्श के साथ-साथ ग्रामीणों को योग एवं नियमित दिनचर्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे स्वयं को स्वस्थ रख सकें तथा विभिन्न रोगों से बचाव कर सकें।
शिविर का संचालन डॉ. शुभम कौशिक द्वारा किया गया, जिनके साथ सहयोगी के रूप में फार्मासिस्ट श्री वीरेंद्र कुमार एवं श्री दीपक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 50 सैय्या युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय, सकरौंद, बागपत द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई, ताकि अधिक से अधिक लोग आयुष चिकित्सा का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर के सफल आयोजन में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। विशेष रूप से श्री योगेश शर्मा, श्री विजय धामा एवं अन्य सम्मानित ग्रामवासियों द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया, जिसके लिए हम उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं सहयोग से यह शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भविष्य में भी जनस्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
🙏 स्वस्थ ग्राम – स्वस्थ समाज – स्वस्थ भारत 🙏
#आयुष_आपके_द्वार #निःशुल्क_स्वास्थ्य_शिविर #एकीकृत_आयुष_चिकित्सालय #सकरौंद_बागपत #योग_से_स्वास्थ्य #स्वस्थ_भारत