SARVA SEVA SANSTHAN

SARVA SEVA SANSTHAN In this NGO work as disable people and Special Need children
Following helping Areas
-Special School
-Speech/Language Therapy
Audiometery/Physiotherpy

10/06/2026
आज सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलिया द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सम्मानित शिक्षकों एवं शिक्षि...
05/06/2026

आज सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलिया द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सम्मानित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया तथा अपनी माताओं के सम्मान और स्मृति में पौधे रोपे।

संस्थान द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि आने वाले दिनों में अभियान के तहत कुल 50 पौधों का रोपण किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हरित वातावरण का निर्माण करना तथा समाज में वृक्षारोपण के महत्व को प्रोत्साहित करना है।

समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर सर्व सेवा संस्थान द्वारा विकास कार्यों के तृतीय चरण का शुभारम्भ कर दिय...
28/05/2026

समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर अग्रसर सर्व सेवा संस्थान द्वारा विकास कार्यों के तृतीय चरण का शुभारम्भ कर दिया गया है। इस चरण में छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं स्नानघर, महिला एवं पुरुष स्टाफ हेतु सुविधाजनक व्यवस्था, रसोईघर तथा दो अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।

निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत नक्शे के अनुसार मापांकन एवं नींव की खुदाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा निर्माण कार्य विधिवत प्रारम्भ हो चुका है। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षित आवासीय सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संस्थान का उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहाँ बच्चों, विशेष रूप से ग्रामीण एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा, स्वच्छता और सुरक्षित सुविधाएँ प्राप्त हो सकें।

📍 सर्व सेवा संस्थान
नवरत्नपुर, नवानगर, बलिया

’’’सर्व सेवा संस्थान द्वारा वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित’’सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलि...
19/05/2026

’’’सर्व सेवा संस्थान द्वारा वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित’’
सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलिया द्वारा “वैश्विक सुगम्यता जागरूकता दिवस (Global Accessibility Awareness Day & GAAD) के अवसर पर सुगम्यता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के अधिकारों, समान अवसर एवं सभी के लिए सुगम वातावरण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

सर्व सेवा संस्थान द्वारा “पक्षी बचाओ-पर्यावरण बचाओ” जागरूकता अभियान आयोजितसर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलिया द्व...
18/05/2026

सर्व सेवा संस्थान द्वारा “पक्षी बचाओ-पर्यावरण बचाओ” जागरूकता अभियान आयोजित

सर्व सेवा संस्थान, नवरतनपुर, नवानगर, बलिया द्वारा ग्रामीण क्षेत्र रसड़ी गांव में “पक्षी बचाओ-पर्यावरण बचाओ” अभियान के अंतर्गत पक्षियों के संरक्षण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा पेड़ों पर कृत्रिम घोंसले लगाए गए तथा पक्षियों के लिए पानी के सकोरे रखे गए।

17/05/2026

Address

Navaratanpur, Nawanagar
Ballia
221717

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SARVA SEVA SANSTHAN posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SARVA SEVA SANSTHAN:

Share