07/08/2026
हर कंधे का दर्द सिर्फ कंधे की समस्या नहीं होता।
आज एक मरीज हमारे पास आए। उन्होंने पहले स्थानीय डॉक्टरों और फिर जिला अस्पताल में भी इलाज कराया, लेकिन कंधे का दर्द ठीक नहीं हुआ।
जब हमने विस्तार से मूल्यांकन (Assessment) किया, तो पाया कि यह हृदय (Heart) से संबंधित दर्द नहीं था, बल्कि सर्वाइकल स्पाइन (Cervical Spine) से निकलने वाला Referred Pain था, जो कंधे में महसूस हो रहा था।
सही पहचान (Diagnosis) और उचित फिजियोथेरेपी उपचार के बाद मरीज को राहत मिलनी शुरू हुई।
सीख: हर दर्द की जड़ तक पहुँचना ज़रूरी है। सही Diagnosis ही सही उपचार की पहली सीढ़ी है।
— ABS Qadri, Physiotherapist