23/08/2023
Alkanized Water Benefits.
1.बॉडी जल्दी हाइड्रेट होती है:- आम पानी की तुलना में एल्कलाइन पानी में अल्ट्रा हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जिसे खास तोर पर उन लोगों के लिए अधिक लाभदायक बताया जाता है, जो प्रतिदिन वर्कआउट करते हैं, क्योंकि उनके शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है। वैज्ञानिक रूप से कहा जाए तो एल्कलाइन पानी के अणु बहुत छोटे होने के कारण, इन्हे कोशिकाओं द्वारा तेजी से Absorb कर लिया जाता है, जिससे आपका शरीर जल्द ही Re-Hydrate हो जाता है।
2.डायबिटीज में फायदेमंद :- डायबिटीज से जूझ रहे व्यक्ति के लिए एल्कलाइन पानी को बेहतरीन बताया गया है, क्योंकि शरीर में एसिडिक स्तर बढ़ने पर कई अंगो के साथ-साथ Pancreas पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है, तो ऐसे में एल्कलाइन पानी Pancreas के कामकाज को बैलेंस कर ब्लड में ग्लूकोज़ के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
3.ऊर्जा को रिस्टोर किया जा सकता है:- एसिड का स्तर बढ़ने से शरीर में ऊर्जा की कमी और थकान महसूस होने लगती है, ऐसे में एल्कलाइन पानी पीकर शरीर में बढे एसिडिक लेवल को सामान्य किया जा सकता है, और खोई हुई ऊर्जा को फिर से तेजी के साथ रिस्टोर किया जा सकता है।
4.मोटापा कम किया जा सकता है:- एल्कलाइन पानी को Weight Loss के लिए भी एक असरदार उपाय के तोर पर देखा जाता है। रिसर्च अनुसार पता चला है, की एलेक्ट्रोल्य्ज़ेड एल्कलाइन पानी में मोटापा विरोधी गुण होते हैं, और इसी आधार पर कहा जाता है, की यदि प्रतिदिन एल्कलाइन पानी पिया जाए तो मोटापे को कम किया जा सकता है।
5.एंटी एजिंग गुण हैं :- एल्कलाइन पानी को ना सिर्फ बॉडी बल्कि खास तोर पर स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद बताया गया है, इसमें वह Anti Aging गुण हैं, जो आपकी त्वचा को लंबे समय तक तरो-ताजा बनाए रखते हैं, और चेहरे पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा कर देते हैं। रिसर्च अनुसार प्रतिदिन एल्कलाइन पानी से नहाने पर त्वचा अल्ट्रवॉयलट किरणों के प्रभाव से भी बची रहती है। शोध अनुसार पता चला है, की एल्कलाइन पानी के Molecules बहुत छोटे होते हैं, जो शरीर की प्रत्येक कोशिका में आसानी से प्रवेश कर उन्हें स्वस्थ बनाने का काम करते हैं।
6.विषैले पदार्थों को निकालता है:- Alkaline Water के एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण यदि प्रतिदिन इस पानी का सेवन किया जाए, तो यह शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।