15/02/2026
बखरी में संत निरंकारी मिशन शाखा द्वारा प्रेरणा दिवस मनाकर दिवंगत किरण देवी को श्रद्धांजलि दी। जहां सांसारिक कर्मकांड के बजाय प्रेरणा दिवस सत्संग आयोजित किया गया। संत निरंकारी भवन में ब्रांच के मुखी डॉ. उमेश प्रसाद की पत्नी किरण देवी का निधन बीते 30 जनवरी हुआ था। वो संत निरंकारी मिशन की नियमित सत्संगी बहन थी।
जो संतो के बीच माताजी के नाम से पुकारी जाती थी। जो सपरिवार संपूर्ण जीवन निरंकार को समर्पित कर दी। उन्हें जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होने का अरदास सदगुरू से किया।सहरसा के ज्ञान प्रचारक जय किशोर यादव ने सत्संग में गुरुगद्दी से विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहन किरण जी ब्रह्मलीन होकर निरंकार में विलीन हो गई हैं। यह शरीर नश्वर है मगर आत्मा अजर अमर है।सत्संग में बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने भजन कीर्तन, विचार आदि के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।