28/08/2026
🌿 एक पेड़ माँ के नाम 🌿 | 🪢 रक्षाबंधन विशेष 🪢
🌱 नर्मदा मिशन 🌱
“राखी के पावन धागे से वृक्षों की रक्षा का संकल्प लिया।”
📅 दिनांक: 28/08/2026 | 📍 स्थान: शताब्दी गार्डन, एम.पी. नगर जोन-1, भोपाल
🌱 108 दिनों का संकल्प — प्रतिदिन 11 पौधे
आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शताब्दी गार्डन में दिव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के पावन आशीर्वाद से गुरुदेव श्री कृष्णा दुबे जी द्वारा वृक्षों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात नए पौधों का रोपण कर वृक्षों को राखी बांधी गई और बच्चों में मिठाइयाँ वितरित की गईं।
आज के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. प्रिय भावे चित्तावार जी के साथ श्रीमती मधु चौधरी जी, श्रीमती चंद्रा दुबे जी, श्री दशरथ झारिया जी ने अपनी माता उर्मिला बाई जी के नाम, श्री रितेश नायक जी ने अपनी माता प्रमिला नायक जी के नाम, श्री प्रशांत सराठे जी ने अपनी माता पुष्पा सराठे जी के नाम, श्री राहुल रजक जी ने अपनी माता शशि रजक जी के नाम पौधारोपण किया, साथ ही श्रीमती राजेश्वरी जी, सुश्री प्रियंका भारती जी एवं सुश्री अंकुरी जी ने सहभागिता कर अभियान को सफल बनाया।
🌳 एक पौधा — एक भाव, 🪢 एक राखी — प्रकृति के नाम, 💚 एक संकल्प — हरियाली के नाम।