06/08/2026
कैंसर ट्रीटमेंट (रेडिएशन, कीमोथेरेपी या सर्जरी) के दौरान और उसके बाद कई मरीजों को मुँह से बदबू, गाढ़ी लार, फंगल इंफेक्शन, मुँह के छाले और बैक्टीरिया बढ़ने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसलिए Cancer Rehab का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है Oral Hygiene।
✔️ हर बार खाना खाने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में आधी चम्मच हल्दी मिलाकर अच्छी तरह कुल्ला करें। इससे:
मुँह में फँसे भोजन के कण साफ होने में मदद मिलती है।
मुँह की बदबू कम करने में सहायता मिलती है।
बैक्टीरिया और फंगल ग्रोथ का खतरा कम हो सकता है।
मुँह अधिक साफ और आरामदायक महसूस होता है।
छोटी-छोटी आदतें आपकी रिकवरी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
नोट: यदि आपको तेज़ दर्द, खून आना, गंभीर छाले या कोई एलर्जी हो, तो यह उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या कैंसर केयर टीम से सलाह अवश्य लें।