09/06/2026
बिजनौर मेडिकल कॉलेज की एक और बड़ी उपलब्धि 🎉
जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण!
बिजनौर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में पहली बार आधुनिक आर्थ्रोस्कोपी (दूरबीन) तकनीक से सफल ACL (Anterior Cruciate Ligament) सर्जरी की गई। इस उपलब्धि के साथ अब जिले के मरीजों को लिगामेंट संबंधी जटिल ऑपरेशन के लिए दूसरे शहरों या निजी अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
यह अत्याधुनिक सुविधा मरीजों को कम चीरे, कम दर्द, शीघ्र रिकवरी और किफायती उपचार का लाभ प्रदान करेगी।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए पूरी ऑर्थोपेडिक, एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टीम को हार्दिक बधाई। 👏
स्वस्थ बिजनौर, सशक्त बिजनौर। Medical Education Uttar Pradesh