Dva gyan

Dva gyan Truth of the world

29/06/2026

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को पुंछ जिले के मेंढर सब-डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर भारतीय सीमा में घुसे एक 31 वर्षीय पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान पाकिस्तान के राजाल पख्तून क्षेत्र के रहने वाले रईस खान के रूप में हुई है. मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

29/06/2026

महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरपुर में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म करने और उसकी बेरहमी से हत्या करने के दोषी भीमराव कांबले को कोर्ट ने सजा सुना दी है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि 65 वर्षीय विनोद कांबले को फांसी पर चढ़ाया जाए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस जघन्य और घिनौनी वारदात के लिए उम्रकैद की सजा काफी नहीं है. इसके लिए फांसी की सजा भी छोटी है लेकिन कोर्ट के पास देने को इससे बड़ी सजा नहीं.

'वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना ही पड़ेगा...', इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की दो टूकसुनील गावस्कर ने टीम...
29/06/2026

'वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच में खिलाना ही पड़ेगा...', इंग्लैंड सीरीज से पहले सुनील गावस्कर की दो टूक

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए. उन्होंने कहा कि वैभव इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं और मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

पूरी खबर; https://intdy.in/5o8ex6

सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सलाह दी है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाए. उन्ह...

29/06/2026

Apne Apne area ki khabar comment mein likho

29/06/2026

गांधीनगर में रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. गुजरात में भाषण देते हुए शाह ने बीजेपी का पक्ष रखा. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की. गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद 70 सालों तक, ये 70 करोड़ लोग यह समझने की कोशिश करते रहे कि आजादी में उनका क्या हिस्सा था. नरेंद्र मोदी सरकार ने यह पक्का किया है कि उन्हें उनके हक का हिस्सा मिले. आज तीन करोड़ लोगों को घर मिले हैं. बेघर लोगों के लिए एक करोड़ घर बनाए गए हैं.

29/06/2026

25/06/2026

Elon Musk Net Worth: एलन मस्क नहीं रहे ट्रिलियनेयर!

स्पेसएक्स के शेयर ऑल-टाइम हाई से 30% तक टूट चुके हें. टेस्ला के शेयरों को भी नुकसान पहुंचा है. नतीजतन, मस्क को एक ही दिन में 118 अरब डॉलर का घाटा हुआ है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को मस्क की नेट वर्थ गिरकर 946 बिलियन डॉलर रह गई है. जबकि अभी दो हफ्ते से भी कम समय पहले उन्होंने लगभग 1.11 ट्रिलियन डॉलर और हाल ही में सबसे ज्यादा 1.32 ट्रिलियन डॉलर नेटवर्थ होने का रिकॉर्ड बनाया था. इस गिरावट के चलते भले ही मस्क अब ट्रिलियनेयर नहीं रहे, लेकिन अभी भी वह काफी बड़े अंतर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. हाल ही में 12 जून को नैस्डेक पर स्पेसएक्स के ऐतिहासिक आईपीओ के बाद मस्क की संपत्ति 1.1 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गई थी.

25/06/2026

महाराष्ट्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC पर शुरू हुई बहस अब सियासी संग्राम में बदल गई है। दरअसल, एनसीपी (अजित पवार गुट) की विधायक सना मलिक के एक बयान को लेकर BJP हमलावर है, जबकि कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना उनके बचाव में उतर आई है। अब सवाल यह खड़ा किया जा रहा है कि क्या सना मलिक संविधान की बात कर रही थीं या फिर शरिया जैसे इस्लामिक कानून की पैरवी? बता दें कि विवाद की शुरुआत विधानसभा में यूसीसी पर चर्चा से हुई। BJP विधायक देवयानी फरांदे ने बहस के दौरान पाकिस्तान का उदाहरण दिया। जवाब में सना मलिक ने कहा कि मुसलमान कुरान को मानता है और संविधान उसे अपने धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। लेकिन सना मलिक के बयान के इसी हिस्से को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि सना मलिक पाकिस्तान और इस्लामिक कानून का हवाला देकर देश में शरिया व्यवस्था की वकालत कर रही हैं। बीजेपी नेता और एमएलसी श्रीकांत भारतीय ने यहां तक कह दिया कि सना मलिक को पाकिस्तान जाकर वहां की हकीकत देखनी चाहिए, जहां इस्लामिक कानून के नाम पर महिलाओं और आम लोगों की स्थिति क्या है।

पूरी खबर कमेंट में-

25/06/2026

रांची की एक कॉमर्स छात्रा ने सीबीएसई की पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद अपने प्रारंभिक अंकों में सुधार करते हुए कक्षा 12 में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए। छात्रा ने बताया कि परीक्षकों ने शुरू में उसके लगभग सभी अंग्रेजी विषय के उत्तरों में मामूली अंक काट लिए थे, जिससे उसका कुल प्रतिशत घटकर 95 रह गया था। हालांकि, सत्यापन और स्क्रूटनी के परिणाम घोषित होने के बाद उसने पूरे अंक प्राप्त किए।

Address

Rajsthan
Bikaner
334803

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dva gyan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share