11/10/2026
Idol manch me true line ♥️ ♥️ज़िंदगी में हर किसी पर भरोसा मत करना, क्योंकि नमक और चीनी दोनों एक जैसे दिखते हैं।
समय और इंसान कब बदल जाएँ, इसका पता नहीं चलता।
जो इंसान आपकी खामोशी समझ सकता है, वही आपके दिल के सबसे करीब होता है।
इज़्ज़त हमेशा शब्दों से नहीं, बल्कि व्यवहार से मिलती है।
किसी को कमजोर मत समझना, क्योंकि समय सबका बदलता है।
रिश्ते निभाने के लिए अमीर होना ज़रूरी नहीं, दिल का सच्चा होना ज़रूरी है।
अकेले चलना सीख लो, क्योंकि हर कोई आखिरी तक साथ नहीं देता।
गलती करना इंसान की फितरत है, लेकिन गलती स्वीकार करना महानता है।
किसी की अच्छाई का इतना फायदा मत उठाओ कि वह बुरा बनने पर मजबूर हो जाए।
ज़िंदगी में शांति चाहिए तो लोगों से उम्मीद कम और खुद पर विश्वास ज़्यादा रखो।
चेहरे की खूबसूरती नहीं, इंसान के विचार उसकी असली पहचान होते हैं।
बुरा वक्त एक ऐसी किताब है, जो हमें उन लोगों के असली चेहरे दिखा देती है।
जो आज आपकी कदर नहीं करता, उसके पीछे अपनी खुशियाँ बर्बाद मत करो।
बोलने से पहले सोचना सीखो, क्योंकि शब्द वापस नहीं आते।
सच्चे इंसान की पहचान उसके वादों से नहीं, बल्कि उसके कर्मों से होती है।