22/08/2026
🛑 कोटपा नोडल पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित
📍 बोकारो | 22 अगस्त 2026
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस अधीक्षक, बोकारो श्री नाथूराम मीणा की अध्यक्षता में सभी नामित कोटपा नोडल पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक, बोकारो के सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन बोकारो डॉ. अभय भूषण प्रसाद एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री पवन कुमार का विशेष सहयोग रहा।
📌 प्रशिक्षण में COTPA एवं तंबाकू नियंत्रण कानूनों की जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान जिला परामर्शी, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम मो. असलम द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, COTPA-2003 तथा PECA Act-2019 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रतिभागियों को विशेष रूप से COTPA की धारा 4, 5, 6, 6B, 6C एवं 7 के प्रावधानों तथा इनके प्रभावी अनुपालन के संबंध में जानकारी दी गई।
साथ ही तंबाकू नियंत्रण के लिए चालान की रणनीति एवं ई-सिगरेट के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।
👮♂️ पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथूराम मीणा ने सभी कोटपा नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह कम से कम चार बार COTPA के विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन के लिए छापेमारी एवं चालान की कार्रवाई की जाए।
साथ ही कार्रवाई के दौरान विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई अधिकृत रसीद पर ही चालान करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने विशेष रूप से स्कूल, अस्पताल, बस स्टैंड, सरकारी भवन एवं न्यायालय के आसपास 100 मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों पर निगरानी रखने तथा COTPA के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
अवैध रूप से सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
📋 कार्रवाई की रिपोर्ट सुरक्षित रखने पर जोर
पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री पवन कुमार ने सभी नोडल पदाधिकारियों को नियमित रूप से चालान की कार्रवाई करने तथा प्रत्येक दिन की चालान रसीद की प्रति गश्ती वाहन में सुरक्षित रखने का सुझाव दिया।
उन्होंने प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में की गई कार्रवाई की संकलित रिपोर्ट तैयार कर संबंधित ग्रुप में साझा करने का भी निर्देश दिया।
🥤 तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों की जानकारी
प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी बोकारो श्री गुलाब लकड़ा एवं श्री एम.एम. आलम द्वारा पान मसाला, खाद्य पदार्थों एवं निकोटीन से संबंधित विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
साथ ही तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया।
👥 ये पदाधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बोकारो श्री नाथूराम मीणा, सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. एन.पी. सिंह, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय श्री पवन कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री गुलाब लकड़ा एवं श्री एम.एम. आलम, पूजा कुमारी, जिला परामर्शी मो. असलम, छोटेलाल दास सहित सभी नामित कोटपा नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
🎯 प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य
जिले में COTPA-2003 एवं संबंधित तंबाकू नियंत्रण कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा तंबाकू एवं ई-सिगरेट के अवैध उपयोग एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना रहा।
***coControl ***coFreeIndia ***coFreeJharkhand ***co ***coControlLaw #बोकारो #झारखंड #तंबाकूनियंत्रण #तंबाकूमुक्तभारत #ईसिगरेट