Doon Khabar

Doon Khabar Welcome to the Official page of www.doonkhabar.com, brought to you by Doon Khabar Media Pvt. Ltd.

दून ख़बर के फेसबुक पेज पर स्वागत है। देहरादून और उत्तराखंड की ताज़ा खबरें, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें। सटीक और विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ, हर अपडेट सबसे पहले आप तक लाने का हमारा प्रयास। Doon Khabar, established in 2016 by a group of four journalism students in Dehradun, has grown into a trusted news platform over the past 8 years. Today, it is run by some of t

he founding members, now experienced journalists, along with a network of local correspondents and reporters covering all 13 districts of Uttarakhand. Doon Khabar provides comprehensive coverage of the latest trends and societal developments across the region.

05/06/2026

बद्रीनाथ हाईवे फिर बाधित: पिपलकोटी के भनेरपानी में भूस्खलन से यातायात ठप

उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पिपलकोटी के भनेरपानी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे मलबे ने सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया है।

इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह समस्या अब आम हो चुकी है। हर साल, उसी स्थान पर भूस्खलन और हर साल यातायात ठप—प्रशासन के लिए भी यह एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।

05/06/2026

नोएडा के सेक्टर 75 में ऊंची इमारत में आग, 12वीं मंजिल तक नहीं पहुंच पाया फायर ब्रिगेड का पानी

नोएडा के सेक्टर 75 स्थित Ivy County सोसाइटी में लगी भीषण आग ने फायर सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आग 12वीं मंजिल पर लगी, लेकिन फायर ब्रिगेड का पानी केवल 6-7वीं मंजिल तक ही पहुंच सका। मौके पर हड़कंप मच गया, राहत और बचाव कार्य जारी है।

05/06/2026

देहरादून में IMA Passing Out Parade के चलते 6, 9 और 11 जून को सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, लोगों से सहयोग की अपील।

देहरादून में IMA Passing Out Parade के चलते 6, 9 और 11 जून को सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जारी किया रू...
05/06/2026

देहरादून में IMA Passing Out Parade के चलते 6, 9 और 11 जून को सुबह से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, लोगों से सहयोग की अपील।

देहरादून । भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित होने वाली Passing Out Parade को लेकर देहरादून पुलिस ने विशेष यातायात डायवर्जन प्...

एक क्लिक में देखें: BJP ने उत्तराखंड में 4 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
05/06/2026

एक क्लिक में देखें: BJP ने उत्तराखंड में 4 नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

गोरखा और सैनिक कल्याण परिषद में नई नियुक्तियां, देहरादून की ज्योति कोटिया बनीं अध्यक्ष

शादी के बाद भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं पर अब वोटिंग अधिकार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। SIR प्रक्रिया के चलते बिना नाग...
04/06/2026

शादी के बाद भारत आईं हजारों नेपाली बहुओं पर अब वोटिंग अधिकार को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। SIR प्रक्रिया के चलते बिना नागरिकता वाली महिलाओं के नाम वोटर लिस्ट से हट सकते हैं। क्या सच में “रोटी-बेटी” का रिश्ता अब लोकतंत्र में रुकावट बन रहा है?

"नेपाल से शादी कर भारत आई बेटियों पर SIR की मार? उत्तराखंड में वोटिंग अधिकार पर उठे सवाल"

04/06/2026

धर्मशाला में विदेशी पर्यटक की अजीब हरकतें, महिला पुलिसकर्मी से बदतमीजी के बाद हिरासत में

📺WATCH | Dharamshala की गलियों में एक विदेशी पर्यटक की अजीबोगरीब हरकतों का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि पर्यटक ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुचित व्यवहार किया और बाद में एक महिला पुलिसकर्मी से भी बदतमीजी की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

04/06/2026

📺WATCH | हरिद्वार में गाड़ी का शीशा तोड़ के ₹50 हजार की चोरी के आरोप में युवक को बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

हरिद्वार में एक युवक को रस्सियों से बांधकर लाठियों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक ने वाहन का शीशा तोड़ा और ₹50 हजार की चोरी की। घटना आज की बताई जा रही है। हालांकि, कानून को हाथ में लेने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

04/06/2026

देहरादून में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि, तापमान में आई भारी गिरावट

📺WATCH | Dehradun में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। राजधानी के आईटी पार्क क्षेत्र में हुई भारी बारिश और ओलों के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं।

04/06/2026

दिल्ली के करावल नगर में चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, समय रहते खाली कराए जाने से टला बड़ा हादसा

📺WATCH | दिल्ली के करावल नगर स्थित प्रकाश विहार इलाके में एक चार मंजिला रिहायशी इमारत अचानक ढह गई। जानकारी के अनुसार, इमारत में दोपहर के समय दरारें दिखाई देने लगी थीं, जिसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने एहतियातन सभी निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ घंटों बाद पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें पहुंचकर राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुट गईं। मामले की जांच जारी है।

Address

Dehra Dun
248007

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Doon Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share