Ayush-Ayurveda

Call Directions Website Contact the business

Ayush-Ayurveda This page may be used to share important information about research in Ayurveda.
(1)

Swachhta Hi Seva Programme Conducted at RARI, VijayawadaAs part of the Swachhta Hi Seva programme, a Swachhta Pledge and...
03/10/2026

Swachhta Hi Seva Programme Conducted at RARI, Vijayawada

As part of the Swachhta Hi Seva programme, a Swachhta Pledge and Cleanliness Drive were conducted at the Regional Ayurveda Research Institute (RARI), Vijayawada, on 1 October 2026.

All officers and staff members of the Institute actively participated in the programme and contributed to maintaining a clean and hygienic workplace.

The programme was coordinated by Dr. Anamol K., Research Officer, under the guidance of Senior Research Officer, Dr. U. R. Shekhar Namburi.

The programme highlighted the importance of cleanliness, hygiene and collective responsibility in creating a clean and healthy environment.

Prataprao Jadhav CCRAS ,Ministry of AYUSH ,New Delhi Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rabinarayan Acharya Ayush-Ayurveda All India Institute of Ayurveda, New Delhi Rashtriya Ayurved Vidyapeeth Press Information Bureau - PIB, Government of India

Media coverage of Dr Santosh S Mane, who delivered a lecture on Ayurvedic fundamentals, healthy lifestyles, and the powe...
02/10/2026

Media coverage of Dr Santosh S Mane, who delivered a lecture on Ayurvedic fundamentals, healthy lifestyles, and the power of nutrition (Poshan) as part of the 11th Ayurveda Day 2026 , led by Dr GP Prasad, conducted impactful awareness sessions at CSIR-CCMB & CSIR-NGRI

Prataprao Jadhav CCRAS ,Ministry of AYUSH ,New Delhi Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rabinarayan Acharya Ayush-Ayurveda All India Institute of Ayurveda, New Delhi Rashtriya Ayurved Vidyapeeth Press Information Bureau - PIB, Government of India

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा संपदा संस्थान, हैदराबाद में हिंदी पखवाड़े का समापनप्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं...
02/10/2026

राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा संपदा संस्थान, हैदराबाद में हिंदी पखवाड़े का समापन
प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित
हैदराबाद, 30 सितंबर 2026:
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा संपदा संस्थान (NIIMH), हैदराबाद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में 14 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित ‘हिंदी पखवाड़ा’ का समापन समारोह उत्साह, गरिमा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। पखवाड़े का आयोजन संस्थान के प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. गोलि पेंचला प्रसाद के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में किया गया।
पखवाड़े के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि, भाषाई दक्षता, रचनात्मकता तथा सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंदी आलेखन एवं टिप्पणी, श्रुतलेख, वाद-विवाद, कविता पाठ एवं गायन, प्रश्नोत्तरी तथा अंताक्षरी जैसी विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से राजभाषा हिंदी के प्रयोग के साथ-साथ प्रतिभागियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहन मिला।
समापन समारोह का संचालन अनुसंधान अधिकारी (यूनानी) एवं हिंदी प्रभारी डॉ. अशफाक अहमद ने किया। उन्होंने हिंदी पखवाड़े के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सरकारी कामकाज में हिंदी के व्यावहारिक और निरंतर प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
अध्यक्षीय संबोधन में प्रभारी सहायक निदेशक डॉ. गोलि पेंचला प्रसाद ने हिंदी की महत्ता और उपयोगिता को रेखांकित करते हुए कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान एवं राष्ट्रीय एकता की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि हिंदी के प्रयोग को केवल पखवाड़े तक सीमित न रखते हुए दैनिक प्रशासनिक एवं कार्यालयीन कार्यों में निरंतर बढ़ावा दिया जाए।
इसके पश्चात डॉ. अशफाक अहमद ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए। डॉ. गोलि पेंचला प्रसाद ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
समारोह में डॉ. वी. श्रीदेवी, डॉ. टी. साकेत राम, डॉ. संतोष एस. माने, डॉ. बिस्वो रंजन दास सहित संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Prataprao Jadhav CCRAS ,Ministry of AYUSH ,New Delhi Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rabinarayan Acharya Ayush-Ayurveda All India Institute of Ayurveda, New Delhi Rashtriya Ayurved Vidyapeeth Press Information Bureau - PIB, Government of India

A team of senior officers from the Department of AYUSH, Government of West Bengal, visited the Central Ayurveda Research...
02/10/2026

A team of senior officers from the Department of AYUSH, Government of West Bengal, visited the Central Ayurveda Research Institute (CARI), Kolkata, on 1 October 2026, to review its facilities, services, and infrastructure. The visit was led by Director Dr. M. N. Suryawanshi and coordinated by Dr. Tushar Kanti Mandal, Assistant Director.

The team appreciated the OPD, IPD, laboratories, pharmacy, patient care services, and overall infrastructure. Discussions focused on potential collaboration in patient care, research, public health initiatives, and academic cooperation, along with seeking guidance and support for strengthening AYUSH facilities across the state.

Ministry of ayush Government of India
Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Prataprao Jadhav Rabinarayan Acharya Press Information Bureau - PIB, Government of India

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पुणे में दिनांक 14 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा–2026 का आयोजन उत...
01/10/2026

क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, पुणे में दिनांक 14 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक हिन्दी पखवाड़ा–2026 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया ।
इस अवसर पर हिन्दी आलेखन एवं टिप्पणी लेखन, श्रुतिलेख (केवल बहुउद्देशीय कर्मचारियों के लिए), हिन्दी काव्य-पाठ, हिन्दी निबंध लेखन, हिन्दी वाद-विवाद, हिन्दी प्रश्नोत्तरी तथा हिन्दी अंताक्षरी जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं । संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया ।
दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को संस्थान में हिन्दी पखवाड़ा–2026 के समापन समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को डॉ. अरुण गुरव जी, अनुसंधान अधिकारी एवं संस्थान प्रमुख एवं डॉ. मनीष वंजारी जी, अनुसंधान अधिकारी (भेषजगुणविज्ञान) के करकमलों से प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए ।
इस अवसर पर संस्थान के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे । हिन्दी पखवाड़ा–2026 का आयोजन संस्थान में अत्यंत उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ किया गया ।

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), कोलकाता द्वारा निदेशक डॉ. एम. एन. सूर्यवंशी के नेतृत्व में पोषण जागरूकता कार्...
01/10/2026

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान (CARI), कोलकाता द्वारा निदेशक डॉ. एम. एन. सूर्यवंशी के नेतृत्व में पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. सुपर्णा साहा, अनुसंधान अधिकारी (आयुर्वेद) एवं डॉ. हाशिम, एस.आर.एफ. (आयुर्वेद) ने बच्चों के संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन एवं स्वस्थ शारीरिक विकास में पोषण के महत्व पर जागरूकता व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर 2–3 वर्ष आयु वर्ग के 30 बच्चों को पौष्टिक गर्म पका भोजन एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के पोषण स्तर की निगरानी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य सामुदायिक सहभागिता से कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ, सुपोषित बचपन को बढ़ावा देना था।
Ministry of ayush Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences CARI, Kolkata Prataprao Jadhav Rabinarayan Acharya Press Information Bureau - PIB, Government of India

CARI, Kolkata under the leadership of Dr. M. N. Suryawanshi, Director, conducted an awareness session on Nutrition throu...
01/10/2026

CARI, Kolkata under the leadership of Dr. M. N. Suryawanshi, Director, conducted an awareness session on Nutrition through Ayurveda, led by Dr. Adrija Chowdhury and Dr. Pratima Sharma. The session highlighted balanced nutrition, Mitahara, protein-rich and fresh foods, and Ayurvedic principles of Agni, Dhatu Poshana, Bala, and Ojas to promote healthy growth and overall well-being of children.
Ministry of ayush Government of India
Prataprao Jadhav
Rabinarayan Acharya Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Press Information Bureau - PIB, Government of India

सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टू...
30/09/2026

सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 22 सितंबर 2026 को संस्थान के विभिन्न अनुभागों एवं चिकित्सकीय विभागों, जैसे अंतरंग रोगी विभाग (IPD), शल्य विभाग एवं पंचकर्म विभाग में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों द्वारा संबंधित विभागों एवं परिसर की व्यवस्थित साफ-सफाई की गई, जिससे स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने तथा संक्रमण के जोखिम को कम करने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा स्वच्छता प्रभारी डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव द्वारा किया गया। अभियान में संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभी ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ परिसर” के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दिया।

सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टू...
30/09/2026

सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 21 एवं 22 सितंबर 2026 को संस्थान के आसपास के परिसर में विशेष स्वच्छता एवं साफ-सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए संस्थान के आसपास के परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में तथा स्वच्छता प्रभारी डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव द्वारा किया गया। अभियान में संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर सभी ने “स्वच्छ परिसर–स्वस्थ परिसर” के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दिया।

स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाकर स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर भारत के निर्माण में योगदान दें।

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में दिनांक 28 सितंबर 2026 को हिंदी प्...
30/09/2026

हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत सीसीआरएएस, क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में दिनांक 28 सितंबर 2026 को हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रश्नोत्तरी में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक चरणों में आयोजित किया गया, जिसमें MCQ Round के साथ हिंदी भाषा, हिंदी साहित्य, हिंदी शब्दावली, पर्यायवाची एवं विलोम शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ तथा अन्य हिंदी संबंधी विषयों पर आधारित विभिन्न राउंड शामिल रहे। साथ ही सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक प्रश्न भी पूछे गए।

विभिन्न चरणों के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, स्मरण शक्ति एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रतियोगिता को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के प्रभारी डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन एवं संचालन डॉ. कांबले पल्लवी नामदेव, हिंदी प्रभारी, द्वारा किया गया।

#हिंदीपखवाड़ा2026


Address

Central Council For Research In Ayurvedic Sciences
Delhi
110058

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm

Telephone

01128525862

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayush-Ayurveda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ayush-Ayurveda:

Shortcuts

Share