17/07/2026
॥ श्री हरिवंश ॥ ॥ श्री हरिदास ॥
असीम हर्ष एवं गौरव के साथ हम आचार्य देवो भवः सम्मान एवं ग्लोबल स्पिरिचुअल कॉन्क्लेव 2026 में पूज्य महंत 𝐒𝐡𝐫𝐢 𝐊𝐮𝐧𝐣𝐛𝐢𝐡𝐚𝐫𝐢 𝐃𝐚𝐬 𝐉𝐢 𝐌𝐚𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣 जी का विशिष्ट अतिथि के रूप में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
ब्रजभूमि की पावन परंपरा के संवाहक, पूज्य महाराज जी ने राधा नाम के अमृतमय रस से असंख्य भक्तों, रसिकों एवं वैष्णवों के हृदयों को श्रीधाम वृंदावन की दिव्यता से जोड़ने का महान कार्य किया है। उनके श्रीमुख से प्रवाहित होने वाली भक्ति की धारा आज देश-विदेश में सनातन चेतना का प्रकाश फैला रही है।
युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं आध्यात्मिक पथ-प्रदर्शक के रूप में पूज्य महाराज जी नई पीढ़ी को श्री राधा-कृष्ण की अनन्य भक्ति, भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के प्रति जागृत कर रहे हैं। उनकी वाणी में भक्ति है, उनके चिंतन में वृंदावन है और उनके संकल्प में सनातन धर्म की गौरवशाली चेतना समाहित है।
राधा नाम की अलौकिक महिमा एवं वृंदावन धाम के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुँचाकर वे असंख्य युवाओं को आध्यात्मिकता और धर्म के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं।
जी-एसआईएल एजुकेशनल सोसाइटी, नेकी की राह, सनातन पथ एवं माँ सीता रसोई परिवार सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर, हरिद्वार में पूज्य महंत श्री कुंज बिहारी दास जी का कोटि-कोटि वंदन, अभिनंदन एवं स्वागत करता है।
राधे-राधे नाम की महिमा से आलोकित यह पावन अवसर सनातन संस्कृति के नवजागरण का प्रतीक बने।
fans Neki ki Raah- नेकी की राह NGO Sanatan Path सनातन पथ - Bharat Ki Adhyatm Shakti Ki Rath Yatra Gaurav Sharma