भारतीय धरोहर विचार मंडल मीरा बाग दिल्ली

  • Home
  • India
  • Delhi
  • भारतीय धरोहर विचार मंडल मीरा बाग दिल्ली

भारतीय धरोहर विचार मंडल मीरा बाग दिल्ली भारतीय धरोहर आयुर्वेदिक वेधशाला

रविवार, 14 जून को मालवीय स्मृति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय धरोहर की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की वार्षिक बैठक सफ...
16/06/2026

रविवार, 14 जून को मालवीय स्मृति भवन, नई दिल्ली में आयोजित भारतीय धरोहर की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की वार्षिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। देश के विभिन्न प्रांतों से आए न्यासियों, संरक्षकों एवं विचार मंडल के सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर सार्थक चिंतन किया।

बैठक में मीरा बाग स्थित भारतीय धरोहर वैद्यशाला (निःशुल्क आयुर्वेदिक ओपीडी) के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने की जानकारी साझा की गई। आदरणीय श्री रमेश कपूर जी के मार्गदर्शन में संचालित यह सेवा केंद्र पिछले एक वर्ष से निरंतर समाज के लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं औषधि सेवा प्रदान कर रहा है।

मीरा बाग विचार मंडल को इस सेवा कार्य से जुड़े होने का गौरव प्राप्त है। सभी वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं सहयोग निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।

भारतीय धरोहर के माध्यम से समाज सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं जनकल्याण के कार्य आगे भी इसी प्रकार निरंतर चलते रहें, यही हमारी सामूहिक भावना है।

- मीरा बाग विचार मंडल

#भारतीय_धरोहर #मीराबाग_विचार_मंडल #वैद्यशाला #आयुर्वेद #समाजसेवा #भारतीयसंस्कृति #जनकल्याण #सेवा_ही_साधना 🙏🌿

भारतीय धरोहर विचार मण्डल, मीराबाग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं जीवनशैली विषयक संगोष्...
25/05/2026

भारतीय धरोहर विचार मण्डल, मीराबाग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित ग्रीष्म ऋतु में स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं जीवनशैली विषयक संगोष्ठी अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रही।

वैद्य उमेश सपरा जी ने अपने सरल, व्यावहारिक एवं प्रेरक विचारों के माध्यम से स्वास्थ्य संरक्षण, आयुर्वेद के महत्व तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।

यह संगोष्ठी भारतीय ज्ञान परंपरा, जागरूकता एवं सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय एवं सफल पहल सिद्ध हुई।

सफल आयोजन हेतु आयोजकों, वक्ताओं एवं सभी सहभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भारतीय धरोहर - Bhartiya Dharohar
भारतीय धरोहर विचार मंडल
मीरा बाग, दिल्ली 🙏🏻

#भारतीयधरोहर #विचारमंडल #मीराबाग #नईदिल्ली #आयुर्वेद #स्वास्थ्य #जीवनशैली #भारतीयसंस्कृति #ग्रीष्मऋतु #स्वस्थजीवन

🌿 नि:शुल्क आयुर्वेदिक OPD 🌿प्रत्येक रविवार कोवैद्य उमेश कुमार सपराMD (आयुर्वेद), Ph.Dद्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक OPD आयोज...
25/04/2026

🌿 नि:शुल्क आयुर्वेदिक OPD 🌿
प्रत्येक रविवार को
वैद्य उमेश कुमार सपरा
MD (आयुर्वेद), Ph.D
द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक OPD आयोजित की जाएगी।
🕙 समय: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक
📍 स्थान:
ज्ञान प्रकाश बाल शिशु मंदिर स्कूल
A-ब्लॉक, मीराबाग, नई दिल्ली – 110087
📞 अपॉइंटमेंट हेतु संपर्क करें:
9811149089
7982743298

आज गुरुवार 19 मार्च, 2026 को 3:00 pm से 6:00pm तक स्कैन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड  मीरा बाग नई दिल्ली में भारतीय धरोहर...
19/03/2026

आज गुरुवार 19 मार्च, 2026 को 3:00 pm से 6:00pm तक स्कैन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड मीरा बाग नई दिल्ली में भारतीय धरोहर वैद्यशाला के द्वारा वैद्य मनीषा शर्मा जी, BAMS की उपस्थिति में एक निःशुल्क आयुर्वैदिक OPD का आयोजन किया गया*

इस OPD के प्रायोजक श्री राजीव अग्रवाल, थे।

*नि:शुल्क आयुर्वैदिक OPD**प्रत्येक *रविवार,  को  वैद्य उमेश कुमार  सपरा , MD (आयुर्वेद) Ph.D   नि:शुल्क आयुर्वैदिक OPD* ...
07/03/2026

*नि:शुल्क आयुर्वैदिक OPD*

*प्रत्येक *रविवार, को वैद्य उमेश कुमार सपरा , MD (आयुर्वेद) Ph.D नि:शुल्क आयुर्वैदिक OPD* के लिए *सुबह: 10:00 से 12:00 बजे* तक उपलब्ध होंगी l

*स्थानः ज्ञान प्रकाश बाल शिशु मन्दिर स्कूल ए- ब्लॉक मीराबाग, नई दिल्ली 110087 और *Appointment* *के लिये संपर्क - *9811149089,* *7982743298,*

25 दिसम्बर को सनातन धर्म मंदिर मियांवली में भारतीय धरोहर और आस एक विश्वास संस्थाओं के तत्वाधान में पार्षद मोनिका गोयल जी...
10/02/2026

25 दिसम्बर को सनातन धर्म मंदिर मियांवली में भारतीय धरोहर और आस एक विश्वास संस्थाओं के तत्वाधान में पार्षद मोनिका गोयल जी द्वारा मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में अटल जी की जन्म जयंती और तुलसी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लगभग 400 स्थानीय लोगों की भारी भीड़ थी।

इस विशाल चिकित्सा शिविर में निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श ,हृदय, त्वचा, नेत्र, बाल रोग आदि के लिए मुफ्त जांच, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने लोगों की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक सलाह दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीन, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान, दिल्ली से डॉ. महेश व्यास जी ने ऋतुचर्या पर एक व्याख्यान दिया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, "स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम कई बीमारियों से बच सकते हैं और एक सुखी जीवन जी सकते हैं।
श्रीमान विजय शंकर तिवारी जी , अखिल भारतीय प्रचार—प्रसार प्रमुख विश्व हिन्दू परिषद् ने आयुर्वेद को अपनाने की बात कही और इसके महत्व को बताया। उन्होंने कहा, "आयुर्वेद हमें स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है।"
दिल्ली प्रांत संघ के पश्चिमी विभाग कार्यवाह के श्रीमान वल्लभ जी ने खानपान और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और लोगों को स्वस्थ आहार लेने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में भारतीय धरोहर के चेयरमैन श्रीमान रमेश कपूर जी वह वाइस चेयरमैन श्रीमान संजीव गोयल जी भी उपस्थित रहे!

इस आयोजन में भारतीय धरोहर वैद्यशाला से जुड़े संरक्षक अव स्थानीय निवासियों, सभी आरडब्ल्यू के प्रधान और सदस्य, मंदिर समितियों के प्रधान और उनके सदस्य उपस्थित रहे।

भारतीय धरोहर विचार मंडल मीरा बाग के सदस्यों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

दिनांक 25/5/25 को "भारतीय धरोहर" द्वारा मीरा बाग पश्चिम विहार में "आयुर्वेद वैद्यशाला" का शुभारम्भ किया गया। इस आयोजन की...
10/02/2026

दिनांक 25/5/25 को "भारतीय धरोहर" द्वारा मीरा बाग पश्चिम विहार में "आयुर्वेद वैद्यशाला" का शुभारम्भ किया गया।
इस आयोजन की अध्यक्षता आदरणीय श्रीमान विजय शंकर तिवारी जी एवं आदरणीय श्रीमान रमेश कपूर जी ( सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी ),श्रीमान संजीव गोयल जी द्वारा की गई।
आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में "प्रो. वैद्य रघुराम भट्ट जी ( अध्यक्ष - NCISM ) और प्रो. वैद्य महेश व्यास जी ( डीन - अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान )" के द्वारा प्रमुख वक्तव्य रखा गया। उनका "संस्कृत भाषा" में रखा गया उद्बोधन मुख्य आकर्षण रहा।
आयोजन में स्थानीय विधायक आदरणीय "श्री मनोज शौकीन जी" एवं स्थानीय पार्षदा आदरणीय "श्रीमति मोनिका गोयल जी" भी सम्मिलित हुऐ।
साथ ही समाज के सभी प्रमुख एवं वरिष्ठ एवं सम्मानित सद्जन सम्मिलित हुऐ।
"भारतीय धरोहर" द्वारा संचालित इस आयुर्वेद वैद्यशाला में उत्कृष्ठ एवं प्रशिक्षित वैद्यों द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया जाऐगा जिसमें आहार, विचार और व्यवहार के द्वारा स्वस्थ जीवनयापन पर उपाय उपलब्ध कराऐ जाऐगें।
आयोजन का संयोजन "भारतीय धरोहर विचार मण्डल - मीरा बाग" द्वारा किया गया।
इतनी बङी संख्या में आकर सम्मानित जनमानस ने आकर आयोजन को सफल बनाने के लिऐ आभार एवं धन्यवाद 🙏
भविष्य में भी आप सभी का स्नेह एवं आशिर्वाद ऐसे ही मिलता रहे ऐसी अपेक्षा है।
आपके प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सहयोग के लिऐ पुनः धन्यवाद।
🙏🙏

"भारतीय धरोहर विचार मण्डल मीराबाग"

Address

ज्ञान प्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर, मीरा बाग (नई दिल्ली)
Delhi
110087

Opening Hours

10am - 1pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when भारतीय धरोहर विचार मंडल मीरा बाग दिल्ली posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share