District Ayush Office Durg

District Ayush Office Durg Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from District Ayush Office Durg, Medical and health, dhamdha naka durg, Durg.

 # ग्राम देवरी, धमधा में निःशुल्क एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर संपन्न**देवरी, धमधा।****आ...
03/07/2026

# ग्राम देवरी, धमधा में निःशुल्क एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर संपन्न

**देवरी, धमधा।**

**आयुष स्वास्थ्य मिशन (AAM)** के अंतर्गत दिनांक **03 जुलाई 2026 (शुक्रवार)** को **शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, ग्राम देवरी** में निःशुल्क **विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर** का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः **प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक** आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर निःशुल्क आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन **संचालनालय आयुष, रायपुर (छत्तीसगढ़)** एवं **जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी** के निर्देशन तथा **शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूबी वासनिक** (शासकीय आयुर्वेद औषधालय, धमधा) के मार्गदर्शन में समस्त आयुष टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में **ग्राम देवरी की सरपंच श्रीमती सावित्री साहू**, **उपसरपंच श्रीमती हेमलता साहू** तथा **प्रधान पाठिका श्रीमती ओमेश्वरी दुबे** की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में नवीन एवं पुरानी साध्य-असाध्य बीमारियों, जैसे—जीर्ण वात रोग, आमवात, संधिवात, गठियावात, सायटिका, कटिशूल (कमर दर्द), स्त्री रोग, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, मधुमेह, ज्वर, खाँसी, श्वास रोग तथा बवासीर आदि की जाँच एवं उपचार अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा किया गया। साथ ही लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया गया।

शिविर में कुल **465 लाभार्थियों** को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जिनमें **153 पुरुष, 178 महिलाएँ, 61 बालक एवं 73 बालिकाएँ** शामिल थे। साथ ही **322 हितग्राहियों को योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी परामर्श** प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान **125 हितग्राहियों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर)** तथा **108 हितग्राहियों की रक्त शर्करा (ब्लड शुगर)** की जाँच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी **डॉ. सोनिया हिशीकर, डॉ. रवि कुमार सिदार, डॉ. शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, डॉ. अलका रगासे, डॉ. रूबी पंडित, डॉ. अशोक पंडित एवं डॉ. दीक्षा वर्मा (आयुष चिकित्सक)** सहित **श्री अखिलेश कुमार साहू, श्री जवाहरलाल सा

 # ग्राम  झींट ( पाटन) निःशुल्क एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर सम्पन्नउक्त कार्यक्रम का आय...
03/07/2026

# ग्राम झींट ( पाटन) निःशुल्क एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न
उक्त कार्यक्रम का आयोजन **संचालनालय आयुष, रायपुर (छत्तीसगढ़)** के निर्देशन एवं **जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी** के मार्गदर्शन तथा **शिविर प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. गीतांजलि** (शासकीय आयुर्वेद औषधालय, तर्रा) एवं समस्त आयुष टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती रेखा अरविंद जोशी (सदस्य जनपद पाटन)एवं विशिष्ट अतिथि श्री रूपेंद्र (राजू) जोशी ( सरपंच ग्राम पंचायत झीट)की गरिमामयी उपस्थिति रही।

शिविर में नवीन एवं पुरानी साध्य-असाध्य बीमारियों, जैसे—जीर्ण वात रोग, आमवात, संधिवात, गठियावात, सायटिका, कटिशूल (कमर दर्द), स्त्री रोग, जोड़ों का दर्द, चर्म रोग, मधुमेह, ज्वर, खाँसी, श्वास रोग तथा बवासीर आदि की जाँच एवं उपचार अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा किया गया। साथ ही लाभार्थियों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण भी किया गया।

शिविर में कुल 334 लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गई।
शिविर के दौरान 112 हितग्राहियों का रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) तथा 86 हितग्राहियों की रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), एवं 27 हितग्राही की आंख की जाँच की गई एवं सभी को काढ़ा वितरण किया गया।
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ** डॉ. भावना पाल, डॉ. सतीश राजपूत, डॉ. घनश्याम चंद्रा, डॉ. डोमन लाल चतुर्वेदी, डॉ. नेमा वर्मा, सहित ** श्री ऋतु केतु साहू, श्रीमति कुसुमलता चौबे , श्री कुलदीप धीवर (फार्मासिस्ट), हेमा देवांगन (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) , श्रीमती योगिता वर्मा,श्रीमती पुष्पा परगनिहा ,श्री अश्वनी साहू (औषधालय सेवक)सहित समस्त आयुष स्टाफ उपस्थित रहे।
समस्त आयुष टीम के समन्वित एवं सराहनीय प्रयासों से विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

21 June 2026  yoga day
23/06/2026

21 June 2026
yoga day


23/06/2026
20/06/2026

finaly 8 hrs to go......be ready...

One Day. One Mat. One Nation. One Healthy Future.
See you on Yoga Day! 💙✨

19/06/2026

🧘‍♂️ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 🧘‍♀️

प्रिय दुर्गवासियों,

21 जून को प्रातः खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

आप सभी अपने परिवार एवं मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योग के इस महाअभियान का हिस्सा बनें।
"योग करें – स्वस्थ रहें, खुश रहें।"

आइए, 21 जून को मिलकर योगमय दुर्ग का निर्माण करें।

स्थान: खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग
दिनांक: 21 जून 2026
समय : सुबह 7 से 7:45

19/06/2026

2 days to go

🌿 स्वस्थ जीवन का आधार – योग 🌿
21 जून, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, दुर्ग द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आइए, हम सब मिलकर योग को अपनाएं, स्वस्थ जीवन का संकल्प लें और इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
📍 स्थान: खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग 📅 दिनांक: 21 जून 2026






19/06/2026

2 days to go🧘‍♂️🧘‍♀️🧘

"Take a step towards a healthier and happier life. Join the Yoga Day movement." ✨

18/06/2026

3 days to go

"Lace up your shoes and get your yoga outfit ready—just 3 days to go until Yoga Day!"

Address

Dhamdha Naka Durg
Durg

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when District Ayush Office Durg posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share