Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah

  • Home
  • India
  • Etawah
  • Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah

Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah MEDICAL UNIVERSITY

UPUMS, Saifai में अनुसंधान एवं AI पर एक दिवसीय FDP का सफल आयोजनउत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में 10 सितम...
12/09/2026

UPUMS, Saifai में अनुसंधान एवं AI पर एक दिवसीय FDP का सफल आयोजन

उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में 10 सितम्बर 2026 को “Advances in Research Methodology & AI Tools in Healthcare Research” विषय पर एक दिवसीय Faculty Development Programme का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। FDP में Research Gap Identification, Research Proposal & Grant Writing, Research Tools, Research Ethics, Clinical Trial Registration, AI Tools for Research & Academic Writing तथा Scientific Manuscript Writing & Publication जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सात तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

विशेषज्ञ वक्ताओं ने प्रतिभागियों को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन तथा Artificial Intelligence के प्रभावी, वैज्ञानिक एवं नैतिक उपयोग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, संकाय सदस्यों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह FDP गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, नवाचार, अंतर्विषयक सहयोग एवं evidence-based healthcare को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

आयोजन मुख्य सचिव: श्री संदीप कुमार शांडिल्य
आयोजन सचिव: डॉ. गौरव दुबे

A Proud Moment for Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Dr. Gargi Upadhyaya Featured by Institut Pasteur, Paris...
12/09/2026

A Proud Moment for Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Dr. Gargi Upadhyaya Featured by Institut Pasteur, Paris!

We are beyond thrilled to share that Dr. Gargi Upadhyaya, Assistant Professor, Department of Microbiology, UPUMS, has been featured as the face of the official Institut Pasteur article marking 70+ years of the prestigious and legendary Medical Mycology Pasteur Course! 🔬🌍

Founded in 1953 and trusted globally ever since, this course has shaped generations of mycologists and now, Dr. Upadhyaya's face is part of that story, representing UPUMS and India on one of the most esteemed scientific platforms across the globe.

From working with fungal cultures in Pasteur's labs to being spotlighted in their global education feature a year later this is what dedication, curiosity, and excellence look like.

We are incredibly proud to see her passion for medical mycology and mentorship recognized on such a prestigious international stage. This isn't just her moment it’s a proud moment for our entire UPUMS family.

Congratulations, Dr. Upadhyaya! The world is noticing and we couldn't be happier.

12/09/2026

वायरल फ्लू से घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत है।

घबराने से बचें, जागरूक रहें और सही चिकित्सकीय सलाह अपनाएँ।

उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज, सैफई के बाल एवं शिशु विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश से सुनें वायरल फ्लू के लक्षण, बचाव एवं बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह।

विशेषज्ञ की सलाह अपनाएँ, अफवाहों से बचें और अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • स्वस्थ रहें

#घबरानेसेबचें #स्वास्थ्यजागरूकता

गौरवपूर्ण उपलब्धि | Proud Moment for UPUMSउत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के लिए यह अत्यंत गौरव का...
12/09/2026

गौरवपूर्ण उपलब्धि | Proud Moment for UPUMS
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के Central Library में कार्यरत श्री रोहन गुप्ता, लाइब्रेरियन ग्रेड-II को पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु दो महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त हुए हैं।
Dr. A.P.J. Abdul Kalam – Pride of India Award 2026
पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार, आधुनिक पुस्तकालय सेवाओं एवं ज्ञान प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य हेतु श्री रोहन गुप्ता को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ।
International Conference – ICMRILAT 2026
“Two Days International Conference on Multidisciplinary Research in Importance and Utility of Library in the Age of Technology (ICMRILAT 2026)” में
“Use of Artificial Intelligence (AI) in Libraries: A Study of Smart Library Services in the Digital Era”
विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत करने हेतु प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह जी ने श्री रोहन गुप्ता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौक़े पर कुलसचिव श्री दीपक वर्मा भी मौजूद रहे।
यह उपलब्धि श्री रोहन गुप्ता की व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ UPUMS के लिए भी गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय परिवार उनके निरंतर शोध, नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करता है।
UPUMS परिवार को आप पर गर्व है।

🚨 आवश्यक सूचना 🚨एक अज्ञात मरीज, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है और जो मानसिक रूप से अस्वस्थ/विशेष देखभाल की आवश्यकता वाली स्थ...
12/09/2026

🚨 आवश्यक सूचना 🚨
एक अज्ञात मरीज, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है और जो मानसिक रूप से अस्वस्थ/विशेष देखभाल की आवश्यकता वाली स्थिति में है, पूछताछ के दौरान अपना नाम केशव बता रहा है।
उक्त मरीज को जिला चिकित्सालय, फर्रुखाबाद से रेफर किया गया था। मरीज 11 मई 2026 से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के मानसिक विभाग में भर्ती है।
यदि कोई व्यक्ति इस मरीज को पहचानता हो अथवा उसके परिजनों/परिचितों के बारे में जानकारी रखता हो, तो कृपया यह सूचना उनके परिवार तक पहुँचाने में सहयोग करें।
🙏 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि मरीज के परिजनों का पता लगाया जा सके और उन्हें उनके परिवार से मिलाया जा सके।
📞 संपर्क: इमरजेंसी एवं ट्रामा विभाग रिसेप्शन, हेल्पलाइन नंबर- 05688276023, 9151035788
आपका एक शेयर इस मरीज को उसके परिवार तक पहुँचाने में मदद कर सकता है। 🙏

24×7 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ — हर जीवन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता। यूपीयूएमएस, सैफई में मरीजों को 24×7 निःशुल्क आपातक...
12/09/2026

24×7 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ — हर जीवन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता।
यूपीयूएमएस, सैफई में मरीजों को 24×7 निःशुल्क आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ, आवश्यक जाँच एवं उपचार, निःशुल्क दवाएँ तथा 150 बेड की आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
आपका स्वास्थ्य — हमारी प्राथमिकता।
बेहतर स्वास्थ्य, समृद्ध समाज, विकसित उत्तर प्रदेश।

World Su***de Prevention Day 2026 “Creating Hope Through Action” — Let’s listen without judgment, speak with compassion,...
10/09/2026

World Su***de Prevention Day 2026
“Creating Hope Through Action” — Let’s listen without judgment, speak with compassion, and remind those struggling that they are not alone. Every conversation can save a life.
***dePreventionDay

10/09/2026

यूपीयूएमएस सैफई में मदर डेयरी आउटलेट का शुभारंभ
माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने यूपीयूएमएस परिसर में मदर डेयरी आउटलेट का शुभारंभ किया। अब मरीजों, तीमारदारों एवं कर्मचारियों को परिसर में ही गुणवत्तापूर्ण डेयरी उत्पाद उपलब्ध होंगे।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बेहतर सुविधाओं की ओर UPUMS की पहल।

यूपीयूएमएस सैफई परिसर में मदर डेयरी आउटलेट का शुभारंभमरीजों, तीमारदारों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की सुविधा को ध्...
10/09/2026

यूपीयूएमएस सैफई परिसर में मदर डेयरी आउटलेट का शुभारंभ
मरीजों, तीमारदारों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने यूपीयूएमएस, सैफई परिसर में मदर डेयरी आउटलेट का शुभारंभ किया।
इस पहल से परिसर में गुणवत्तापूर्ण दूध एवं अन्य डेयरी उत्पाद आसानी से उपलब्ध होंगे। मरीजों के हित में मदर डेयरी द्वारा 15 दिनों तक दूध पर ₹4 प्रति लीटर की विशेष छूट भी प्रदान की जा रही है।
कुलपति महोदय ने कहा कि मरीज-केंद्रित एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं के साथ परिसर में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार भी विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय एवं मदर डेयरी के अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बेहतर सुविधाओं की ओर UPUMS की निरंतर पहल।

10/09/2026

“खिलाड़ियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं”
भारत की U-16 हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाड़ी रोनित पाल ने UPUMS, सैफई द्वारा मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की तथा माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में UPUMS द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेलों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद किया।
स्वस्थ खिलाड़ी • बेहतर प्रदर्शन • स्वस्थ समाज

Address

Saifai Etawah
Etawah
206130

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai, Etawah:

Shortcuts

Share