Department of ENT and HEAD - NECK Surgery, UPUMS, Saifai, Etawah.

  • Home
  • India
  • Etawah
  • Department of ENT and HEAD - NECK Surgery, UPUMS, Saifai, Etawah.

Department of ENT and HEAD - NECK Surgery, UPUMS, Saifai, Etawah. Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Department of ENT and HEAD - NECK Surgery, UPUMS, Saifai, Etawah., Health & Wellness Website, UPUMS, Etawah.

30/05/2026
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रमआज ईएनटी विभाग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वि...
30/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम
आज ईएनटी विभाग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष Dr. Jitendra Chauhan ने मरीजों एवं उनके परिजनों को कैंसर एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन मुख, गले एवं शरीर के अन्य अंगों के कैंसर का प्रमुख कारण है। यदि किसी व्यक्ति को कैंसर के लक्षण दिखाई दें अथवा उसके किसी परिचित को ऐसी समस्या हो, तो उसे शीघ्र अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच हेतु अवश्य लाना चाहिए, जिससे समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ईएनटी विभाग में कैंसर ओपीडी संचालित की जा रही है, जो सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को आयोजित होती है। कैंसर अथवा कैंसर संबंधी लक्षणों से पीड़ित मरीज यहां विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम में Dr. Tejasvi Gupta, Dr. Archana, Dr. Vaishali, Ajay Singh तथा विभाग के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू त्यागने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समय पर जांच एवं उपचार से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रभावी प्रबंधन संभव है।

दिनांक 26.02.2026 को UPUMS सैफई में ENT विभाग द्वारा World Hearing Day 2026 और ई०एन०टी० स्थापना दिवस 2026 का आयोजन किया ...
27/02/2026

दिनांक 26.02.2026 को UPUMS सैफई में ENT विभाग द्वारा World Hearing Day 2026 और ई०एन०टी० स्थापना दिवस 2026 का आयोजन किया गया। ई०एन०टी० विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में World Hearing Day सम्पन्न कराया गया है। डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान की देख रेख में स्टूडेंट्स (मेडिकल और पैरामेडिकल) क्विज और पोस्टर प्रतियोगिता कराया गया है, जीते हुए स्टूडेंट्स को कुलपति महोदय द्वारा पुरुस्कार और मेडल वितरण किया गया है।

माननीय कुलपति महोदय डॉ. अजय सिंह ने अपना व्याख्यान दिया और मार्गदर्शन किया। प्रो. कुलपति डॉ. रमाकांत यादव, डीन डॉ. आदेश कुमार, सीएमएस डॉ. एसपी सिंह, एमएस डॉ. अमित सिंह, ई०एन०टी० विभाग के डॉ. ऋतु गुप्ता, डॉ. तेजस्वी गुप्ता, डॉ. ज्योति कुमार, डॉ. कंचन चौधरी और अन्य विभागों से आये फैकल्टी गण और स्टूडेंट्स और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत पीलीभीत, लखीमपुर, बहराइच, श्रीवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज में ...
07/02/2026

गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत पीलीभीत, लखीमपुर, बहराइच, श्रीवस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर और महाराजगंज में 5-8 फरवरी 2026 को एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का आयोजन नेशनल मेडिकोज़ आर्गेनाइजेशन, अवध प्रांत और गोरक्ष प्रांत श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा किया गया था।

डॉक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान के दिशा निर्देश में डॉक्टर अक्षय कुमार नाक कान गला विभाग ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

With Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai – I just got recognised as one of their top fans! 🎉
31/01/2026

With Uttar Pradesh University of Medical Sciences, Saifai – I just got recognised as one of their top fans! 🎉

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह सर जी के नेतृत्व में यूपीयूएमएस सैफई के ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र चौह...
31/01/2026

माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह सर जी के नेतृत्व में यूपीयूएमएस सैफई के ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ0 जितेन्द्र चौहान के मार्गदर्शन में फैकल्टी (डॉ0 कंचन चौधरी) और रेसीडेंट (डॉ0 अक्षय कुमार) ने गांव - रहैन पोस्‍ट बसरेहर, जिला - इटावा में दिनांक - 28.01.2026 (दिन - बुधवार) को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य गांव-गांव तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना और मरीजों को स्वस्थ रखना था। 👨‍⚕️

ई0एन0टी0 विभाग, यू0पी0यू0एम0एस0, सैफई की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।* 🇮🇳🚩🇮🇳
26/01/2026

ई0एन0टी0 विभाग, यू0पी0यू0एम0एस0, सैफई की तरफ से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।* 🇮🇳🚩🇮🇳

ENT विभाग, सैफई, इटावा में "MY INDIA MY VOTE" पर एक सेमिनार डॉ ऋतु गुप्ता, कार्यवाहक विभागाध्यक्ष की देखरेख में आयोजित क...
24/01/2026

ENT विभाग, सैफई, इटावा में "MY INDIA MY VOTE" पर एक सेमिनार डॉ ऋतु गुप्ता, कार्यवाहक विभागाध्यक्ष की देखरेख में आयोजित किया गया। सेमिनार में डॉ ऋतु गुप्ता, डॉ कंचन चौधरी और विभाग के अन्य डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य मतदाता जागरूकता और मतदान के महत्व पर चर्चा करना था।

Address

UPUMS
Etawah
206130

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department of ENT and HEAD - NECK Surgery, UPUMS, Saifai, Etawah. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share