Women's Dream Beauty Parlour

Women's Dream Beauty Parlour It's for spa Beauty & Personal care .

06/03/2022
Corona Virus  के लक्षण और बचाव ।
20/03/2020

Corona Virus के लक्षण और बचाव ।

गुणों की खान गर्म पानीपानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए एक गुणकारी दवा के रूप में सूज ...
25/11/2018

गुणों की खान गर्म पानी
पानी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है और गर्म पानी स्वास्थ्य के लिए एक गुणकारी दवा के रूप में सूज बुज करता है. स्वास्थ्य से लेकर सौंदर्य तक को निखारने में गर्म पानी लाभदायक है. गर्म पानी औषधीय गुणों की खान है. पानी को अगर थोड़ा गर्म करके लें तो कब्ज को दूर करने में भी मदद मिलती है. यदि आपको मोटापे से पाना है छुटकारा तो आपको गर्म पानी का सेवन करना चाहिए. आइए जानें गुणों की खान गर्म पानी के बारे में.

सामान्य पानी जहां स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक है वहीं गर्म पानी सेहत के लिए एक गुणकारी दवा का सूज बुज करता है. गर्म पानी से स्नान जहां थकान मिटाने का सबसे अच्छा साधन है, वहीं त्वचा को निखारने और त्वचा संबंधी बीमारियों को दूर करने में भी गर्म पानी से स्नान करना अच्छा है. जैसा की सभी जानते हैं कि गर्म पानी सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टि से अचूक दवा है और यदि इसी में गुलाब जल डाल लिया जाये, तो इसे धीरे-धीरे शरीर पर डालकर बहुत आराम मिलता है और शरीर में होने वाला दर्द भी चुटकियों में गायब हो जाता है. यदि आप बहुत मेहनत करते हैं तो दिनभर ज्यादा थकान हो जाती है, ऐसे में हल्कापन महसूस करने और थकान मिटाने के लिए गर्म पानी बहुत लाभदायक है. यदि आप गुनगुने पानी का सेवन प्रतिदिन करते हैं तो आप अधिक तरोताजा महसूस करेंगे. गर्म पानी का इस्तेमाल वजन कम करने, रक्त प्रवाह को संतुलित बनाने और रक्त प्रवाह का संचार ठीक से करने में भी लाभकारी है. गर्म पानी के साथ नींबू और शहद का मिश्रण बनाकर सेवन करने से आपकी प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और वजन कम करने में भी ये नुस्खा लाभदायक है. ठंडे पानी को जहां गुर्दों के लिए हानिकारक माना जाता है वही गुर्दों की सेहत अच्छी बनाये रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार यानी सुबह-शाम गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे शरीर में मौजूद गंदगी का जमाव नहीं हो पाता. गुनगुने पानी को हड्डियों और जोड़ों की सेहत के लिए भी जरूरी माना जाता है. गुनगुना पानी जोड़ों के बीच के घर्षण को कम करने में मदद करता है, जिससे भविष्य में गठिया जैसी गंभीर बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है. इसे सिर्फ एक भ्रम माना जाता है कि गर्म पानी शरीर के सभी तंत्रों की जरूरत को उस तरह नहीं पूरा कर पाता, जिस तरह ठंडा पानी करता है. दरअसल, श्वास और गुर्दे संबंधी रोगों में ठंडा पानी बिल्कुकल नहीं पीना चाहिए क्योंकि यह फेफड़ों और गुर्दो की क्रियाविधि को उत्तेजित कर देता है जो कि फेफड़ों और गुर्दों के लिए हानिकारक स्थिति है. इसके अलावा भी गर्म पानी के बहुत से लाभ है, यदि आप नियमित रूप से चाहे थोड़ी मात्रा में ही गुनगुने पानी का सेवन करेंगे तो आप भविष्य में होने वाली कई आशंकित बीमारियों के होने से बच जाएंगे.

How Daily eat two bananas will make change in your health comparatively.
24/09/2018

How Daily eat two bananas will make change in your health comparatively.

25/06/2018

त्‍वचा को कैसे नुकसान पहुंचाती है हमारी आदतें ?

मेरी उम्र 25 साल हैं, हालांकि मैं अपनी त्‍वचा की देखभाल और पोषण का पूरा ध्‍यान रखती हूं, लेकिन फिर भी मेरी त्‍वचा में ग्‍लो नहीं है। क्‍या आप इसके सही कारणों की जानकारी मुझे दे सकते हैं?

हालांकि सही देखभाल और पर्याप्‍त पोषण से आप अपनी त्‍वचा को चमकदार बना सकते हैं। लेकिन रोजमर्रा की कई आदतें हमारी त्‍वचा की चमक को कम कर देती है। इसलिए इन आदतों को छोड़ना ही बेहतर होता है। इन आदतों में कुछ लोगों को अपने होंठ काटने की आदत होती है और यह आदत त्‍वचा से संबंधित होती है। न केवल यह होंठों को डिहाइड्रेट करती है, बल्कि इससे पूरे चेहरे की त्‍वचा को प्रभावित होती है। धूम्रपान भी त्वचा को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसमें मौजूद निकोटिन रक्त धमनियों को पतला कर देता है। जिससे त्‍वचा तक भरपूर ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। अक्‍सर मुंहासों के दिखने पर हम उसे दबा देते है। लेकिन ऐसा करने से बैक्‍टीरिया त्‍वचा के छिद्रों में चले जाते हैं, और संक्रमण पैदा कर त्‍वचा पर दाग-धब्बे छोड़ देते हैं।

हाथों को गोरा बनाने के घरेलु नुस्खे द्वारा विमेंस ड्रीम ब्यूटी पार्लर ।हाथों को गोरा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने...
12/06/2018

हाथों को गोरा बनाने के घरेलु नुस्खे द्वारा विमेंस ड्रीम ब्यूटी पार्लर ।

हाथों को गोरा बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं होती है ,बस छोटे मोटे घरेलू उपायों के जरिये आप हाथों का कालापन दूर करके पा सकते है आकर्षक हाथ| सुंदर और मुलायम हाथों से आपकी खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही आपकी तरफ दूसरों का ध्यान भी बरबस ही आकर्षित हो जाता है। हाथों की सुंदरता इस बात का प्रमाण है कि आप अपनी व्यस्त जिंदगी के बावजूद भी अपने सौंदर्य के प्रति कितना सचेत रहते हैं। चूंकि यह तो सब जानते ही हैं कि रोजमर्रा के घरेलू कार्य करने से हाथों की खूबसूरती पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन थोड़ी-सी देखभाल की जाए तो आप भी अपने हाथों की सुंदर व मुलायम बना सकते हैं।

हाथों के पीछे की त्वचा पतली और मुलायम होती है इसलिए इसमें जल्दी झुर्रियां पड़ने की संभावना रहती है। हथेली की त्वचा मोटी और मजबूत होती है। हथेली की त्वचा के खुरदरा और काला होने की संभावना भी ज्यादा होती रहती है। इसका प्रमुख कारण बार-बार हाथों को साबुन से धोना और डिटर्जेट का इस्तेमाल करना है। प्राय: हाथों से उम्र का भी पता चल जाता है, इसलिए हाथों की सुंदरता के लिए अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है।

हाथों को गोरा बनाने और हाथों का कालापन दूर करने के लिए घरेलू नुस्खे

हाथों को गोरा बनाने के उपाय

हाथों को गोरा बनाने के लिए रात को सोने से पहले दूध की मलाई में थोड़ा-सा नीबू का रस व ग्लिसरीन की कुछ बूंदें मिलाकर हाथों पर मलें।

हाथों को गोरा बनाने के लिए दो चम्मच बादाम रोगन, 1 अंडे की जर्दी, 1 टी स्पून शहद लेकर अच्छी तरह मिलाएं, फिर इससे हाथों की अच्छी तरह मालिश करें और सूती दस्ताने पहन लें। आधे घंटे बाद दस्ताने निकाल दें और बराबर मात्रा में पानी व सिरका मिलाकर इस मिश्रण से हाथ धो लें। अतिरिक्त लोशन को शीशे की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें। यह लोशन दो सप्ताह तक खराब नहीं होता इसे दिन में दो बार इस्तेमाल करें।

हाथों को गोरा बनाने और हाथों का कालापन दूर करने के लिए एक छोटा चम्मच दूध में पिसा हुआ बादाम, एक बूंद नीबू का रस, दो बूंद ग्लिसरीन, दो बूंद गुलाब जल को मिलाकर हाथों पर लगाएं, रात में सोने से पहले इस मिश्रण से हाथों की मालिश करें। फिर प्रात: बेसन व पानी से धो लें।

पानी व सिरका समान मात्रा में मिलाकर उसमें पांच मिनट के लिए हाथ डुबोएं या फिर डेढ़ लीटर पानी व आधे नीबू के घोल में पांच मिनट तक हाथ डुबोकर पोंछ लें।

आधा चम्मच सेंधा नमक, 5-6 बूंद नीबू का रस, आधा चम्मच ऑलिव ऑयल लेकर अच्छी तरह मिला लें, फिर हाथों पर गोलाई में घुमाते हुए मसाज करें। यह मृत त्वचा हटाने के लिए अच्छा लोशन है। इससे काली त्वचा हटकर गोरापन आ जायेगा |

दो चम्मच लैनोलिन, 2 चम्मच कोको, 2 चम्मच मक्खन, 2 चम्मच बादाम रोगन लेकर अच्छी तरह मिला लें। इसे बेजान और रूखे हाथों पर लगाकर मालिश करें। इसे सप्ताह में दो बार करें।

हाथों को गोरा बनाने के लिए 2 चम्मच भीगी हुई इमली का गूदा, 2 चम्मच नीबू का रस, 2 चम्मच ग्लिसरीन लें। इमली का गूदा मैश करके हाथों पर दस मिनट लगाएं, इससे हाथों का कालापन दूर होगा। इसके बाद नीबू के रस में ग्लिसरीन मिलाएं और इससे हाथों की दस मिनट तक मालिश करें। यह हाथों की मृत त्वचा को हटाने का बेहतरीन उपाय है। इसे हफ्ते में तीन बार हाथों में लगाकर मालिश करें।

हाथों को मुलायम बनाए रखने के लिए रात को सोते समय पैट्रोलियम जेली से अपनी हथेलियों की मालिश करें।

हाथों को गोरा बनाने के लिए हमेशा नीबू से मिले पानी से हाथ धोएं। थोड़ी-सी ग्लिसरीन में गुलाब जल या खीरे का रस मिलाकर रुई के फोहे से हाथों पर रगड़े, इससे त्वचा साफ होकर उसमे निखार आयेगा |

नियमित रूप से हाथों व उंगलियों पर बादाम रोगन से मालिश करनी चाहिए।

यदि हाथ खुरदरे हों तो थोड़े-से शक्कर के दाने लेकर उसमें दो बूंद नीबू का रस मिलाइए। इसे हाथों, कोहनियों व एड़ियों पर रगड़ें। त्वचा मुलायम हो जाएगी।

हाथों को गोरा बनाने के लिए उबले हुए आलू छीलकर मसल लें। उंगलियों पर इसका लेप लगाने से त्वचा पर निखार आता है। हाथों का कालापन दूर करने के लिए हल्के गर्म पानी में नीबू का रस डालकर कुछ देर हाथों को डुबोकर रखें।

हाथों को गीले तौलिए से पोंछकर मॉइस्चराइजर लगाएं। जब भी हाथ धोएं, मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

ठंड के दिनों में हाथ की त्वचा रूखी हो जाती है अतः पांच मिनट तक किसी अच्छी कंपनी का Winter Care Lotion लगाएं, फिर कुनकुने ग्लिसरीन मिले पानी में कुछ सेकंड डुबोएं।

हाथों को गोरा बनाने के लिए रोएंदार नैपकिन से हाथ पोंछे। नीबू के रस में दूध मिलाकर हाथों की मालिश करें। हाथ मुलायम और सुंदर हो जाएंगे।

हाथों को गोरा बनाने के लिए शहद (Honey), जैतून का तेल, नीबू (Lemon) का रस और ग्लिसरीन बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। प्रतिदिन रात को सोते समय इसकी मालिश करें।

लहसुन के चमत्कारी गुण ।लहसुन की उत्पत्ति मध्य एशिया से मानी जाती है। आज लहसुन भारत, चीन, फिलीपीन्स, ब्राजील, मैक्सिको आद...
10/05/2018

लहसुन के चमत्कारी गुण ।

लहसुन की उत्पत्ति मध्य एशिया से मानी जाती है। आज लहसुन भारत, चीन, फिलीपीन्स, ब्राजील, मैक्सिको आदि सभी देशों में बहुत बड़े पैमाने पर पैदा होता है।

लहसुन में खनिज एवं विटामिनों की काफी अधिक मात्रा होती है। इसमें आयोडीन, गंधक, क्लोरीन, कैल्शियम, फाॅस्फोरस, लोहा, विटामिन ‘सी’ ‘बी’ काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

रोग निवारक गुणों में लहसुन का प्रयोग दमा, बहरापन, कोढ़, छाती में बलगम, बुखार, पेट के कीड़े, यकृत के रोग, हृदय रोग, रक्त-विकार, वीर्य-विकार, क्षय आदि रोगों में लाभकारी है।

आयुर्वेद के आचार्यों का मानना है कि लहसुन के प्रयोग से कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। शारीरिक शक्ति और वीर्यवर्द्धन में लाभकारी है। यह पौष्टिक, वीर्यवर्द्धक, गर्म, पाचक, मल-निष्कासक तीक्ष्ण तथा मधुर है।

लहसुन के गुणों की आधुनिक खोज भी प्राचीन विचारों की पुष्टि करती है। लहसुन को हृदय रोगों में ‘अमृत’ की संज्ञा दी गई है।

विभिन्न रोगों में लहसुन का उपयोग

क्षय रोग

10, 12 तुर्रियों को पाव भर दूध में अच्छी तरह उबाल लें। तुर्रियों को खाकर दूध पीने से तपेदिक व क्षय रोग में आराम मिलता है।

फेफड़े के रोग

यदि फेफड़े के पर्दे पर अधिक तरल जमा होने से सांस लेने में कठिनाई हो और ज्वर हो तो लहसुन पीसकर आटे में इसकी पुलटिस बनाकर दर्द वाले स्थान पर बांधने से आराम मिलता है।

दमा रोग

लहसुन का रस गुन-गुने पानी में मिलाकर पीने से सांस का दर्द दूर होता है। लहसुन की दो तुर्रियो को देशी घी में भूनकर दिन मंे दो बार खाने से श्वांस के कष्ट दूर होते हैं। शहद में लहसुन का रस मिलाकर चाटने से भी रोगी को आराम मिलता है। दमे के दौरे में भी लहसुन का रस व शहद मिलाकर चाटने से दौरे का कष्ट दूर होता है।

लहसुन दूध में उबालकर रात को पीने से दमा में लाभ होता है।

लहसुन को सिरके में उबालकर ठंडा कर शहद मिलाकर पीने से दमे के रोगी को लाभ होता है।

लहसुन छाती के सभी रोगों में लाभदायक है, यह सांस व दमे पर नकेल डालता है।

पाचन तंत्र

पेट के रोग के लिए लहसुन बहुत लाभदायक है। यह गैस और अम्लता की शिकायत दूर करता है। लहसुन के प्रयोग से आंतों में पाचक रस उत्पन्न होते हैं तथा पेट के रोगों को समाप्त करने में सहायता मिलती है। इसका प्रभाव शरीर में विद्यमान विष को दूर करता है। आंतों और पेट में किसी भी प्रकार से संक्रमण से उत्पन्न सूजन समाप्त हो जाती है। लहसुन में पाया जाने वाला एन्टीसेप्टिक तत्व संक्रामक रोगों से रोकथाम करता है।

पेट का कैंसर

पेट में कैंसर होने की स्थिति में पानी में लहसुन को पीसकर कुछ समय रोगी को पिलाते रहने से पेट से कैंसर दूर हो जाता है।अमाशय का फोड़ा

अमाशय में यदि कोई फोड़ा हो जाए तो ऐसी स्थिति में भी लहसुन का प्रयोग करने से रोगी को लाभ होता है। ऐसे में लहसुन की दो तीन तुर्रियां चबाकर खानी चाहिए।

पेट के कीड़े

पेट दर्द, पेचिश, दस्तों में भी लहसुन का प्रयोग लाभदायक है। पेट के रोगों में लहसुन के कैप्सूल भी उलपब्ध हैं। लहसुन से आंतों के विषाणु नष्ट होते हैं।

हृदय रोग

हृदय रोग के लिए लहसुन को ‘अमृत’ की संज्ञा दी गई है। हृदय रोग का मुख्य कारण रक्त वाहिनियों, धमनियों का सिकुड़ जाना है और इनसे कोलेस्ट्राॅल जम जाता है जिसके कारण शरीर में रक्त-प्रवाह ठीक प्रकार से नहीं हो पाता। लहसुन के प्रयोग से सिकुड़ी हुई अथवा रुकी हुई धमनियां साफ हो जाती हैं और व्यक्ति हृदय रोग से मुक्ति पा लेता है।

लहसुन की दो तीन तुर्रियां चबा लेने से हार्ट फेल होने की नौबत नहीं आती, ऐसे में नियमित लहसुन दूध के साथ प्रयोग करना चाहिए। लहसुन के सेवन से हृदय पर पड़ने वाला गैस का दबाव कम होता है। यह कोलेस्ट्राॅल को समाप्त करता है तथा हृदय रोगी को नया जीवन देता है।

रक्त चाप

लहसुन का प्रयोग रक्त को पतला करता है इसलिए उच्च रक्तचाप से बचाता है। उच्च रक्तचाप का प्रमुख कारण भी धमनियों का संकुचित होना है। लहसुन के प्रयोग से धमनियों की सिकुड़न समाप्त हो जाती है। लहसुन, पुदीना, जीरा, धनिया, काली मिर्च, सेंधा नमक की चटनी खाने से रक्तचाप कम होता है।

जोड़ों के दर्द

लहसुन के प्रयोग से जोड़ों के दर्द मंे कमी आती है,इससे जोड़ों की सूजन कम होती है, दर्द व सूजन वाले स्थान पर लहसुन का रस लगाने से दर्द कम हो जाता है सूजन दूर होती है। जिन्हें लहसुन की गंध से परहेज है वे रात को लहसुन को घोलकर पानी में भिगोकर सुबह धोकर खाएं। आजकल लहसुन के कैप्सूल भी बाजार में उपलब्ध हैं, उनका प्रयोग किया जा सकता है।

कैंसर

लहसुन का रस कैंसर में लाभदायक होता है। पानी में लहसुन का रस मिलाकर पीने से कैंसर में फायदा होता है, कैंसर की रसौली भी लहसुन के रस के सेवन से नष्ट हो जाती है।

नपुंसकता

किसी भी तरह से प्रयोग किया गया लहसुन नपंुसकता दूर करता है। नपंुसक लोगों को 15-20 लहसुन की तुर्रियों को घी में तलकर खाना चाहिए।

लहसुन के रस को शहद के साथ सेवन करने से भी नपुंसकता दूर होती है।

नंपुसक व्यक्ति लहसुन की तुर्रियों को दूध से उबालकर भी सेवन कर लाभ उठा सकते हैं।

त्वचा विकार

लहसुन का प्रयोग त्वचा के विकारों को भी दूर करता है। लहसुन को चेहरे पर दिन में कई बार मलने से कील मुहांसे दूर होते हैं, आंखों के नीचे के काले धब्बे लहसुन रगड़ने से धीरे-धीरे दूर हो जाते हैं। किसी भी प्रकार के दाग-धब्बे दूर करने में लहसुन लाभदायक है। सौंदर्यवर्धक के रूप में लहसुन का प्रयोग ‘अमृत’ है।

घाव के सड़ने या कीड़े पड़ने पर

शरीर पर कहीं घाव होने पर लहसुन का रस लगाने पर घाव जल्दी ठीक हो जाता है, घाव में कीड़े नहीं पड़ते हैं।

गुम चोट

गुम चोट में भी लहसुन लाभकारी है। लहसुन की तुर्रियों को नमक के साथ पीसकर गुम चोट वाले स्थान पर बांधने से लाभ होता है।

नोट

तीन वर्ष से कम आयु के शिशु को लहसुन नहीं देना चाहिए, किसी भी रोग के लिए लहसुन का प्रयोग करने के लिए किसी चिकित्सा विशेषज्ञ की सलाह लेना हितकर होगा।

लहसुन के अन्य प्रयोग

जहरीले कीड़े के काटने पर भी लहसुन का रस लगाने से विष का प्रभाव दूर हो जाता है।
गले की ग्रंथियो की सूजन में लहसुन चबाकर खाने से सूजन दूर हो जाती है।
कुकुर खांसी, काली खांसी, फेफड़ों से खून आने पर लहसुन की कलियां चूसने से लाभ होता है।
लहसुन खाने से निमोनिया में भी आराम होता है।
पीलिया में भी लहसुन का प्रयोग लाभकारी है।
लहसुन को तेल में पकाकर उस तेल को ठंडाकर मालिश करने से त्वचा की खुजली मिट जाती है और त्वचा ठीक हो जाती है।
मिर्गी की बेहोशी दूर करने के लिए लहसुन के रस को नाक में टपकाना चाहिए।
लहसुन का नियमित सेवन बुढ़ापे को दूर रखता है।
लहसुन मेधाशक्ति को बढ़ाता है और नेत्रों के लिए भी हितकर है।
लहसुन में विद्यमान एलाइसिन, ऐजोन तथा गंधक तत्व शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करता है।

06/05/2018

आंखों के नीचे पिपल्‍स के झुंड से छुटकारा पाने के उपाय ?
प्रश्न
मैं 16 साल की हूं, मेरी आंखों के नीचे कई सालों से पिपल्‍स का झुंड विकसित हो गया है, हालांकि यह साइज में बहुत बड़े नहीं है। लेकिन मुझे इन्‍हें देख-देखकर गुस्‍सा आता क्‍योंकि यह झुर्रियों के जैसी लगते है और मैं वास्‍तव इनसे छुटकारा पाना चाहती हूं। क्‍या आप बात सकती हैं कि ये क्‍या है और कैसे इनसे छुटकारा मिल सकता है?
उत्तर
आंखों के नीचे पिपल्‍स बहुत कम देखने को मिलते हैं। आपकी आंखों के नीचे पिपल्‍स नहीं वाइट हेड्स होगें। वाइट हेड्स बहुत आम है और यह आंखों के नीचे की त्‍वचा के बहुत पतली और नाजुक होने के कारण होते हैं। यह बहुत छोटे होते हैं और इनके पोर्स नहीं होते। इसलिए इन्‍हें दूर करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन फिर भी कुछ घरेलू उपायों द्वारा इसे दूर किया जा सकता है। इसके लिए मेथी के पत्तियों का पेस्‍ट बनाकर प्रभावित हिस्‍से पर रोजाना 20 मिनट लगाकर धो दें। इसके साथ ही आप कसा हुआ आलू या आलू का रस लगा सकते हैं। रोजाना 6 से 8 गिलास पानी पीये। साथ ही एक गिलास पानी में एक नींबू का रस मिलाकर हर सुबह खाली पेट लें।

29/04/2018

कुछ बेटियों को मेरी बात का बुरा जरूर लगेगा!पर सच हैं!जिन बेटियों से घर का काम नही होता!उनको कहीं पर भी जीवन में उचित सम्मान ओर उचित स्थान नही मिलता-------!! ==================================
एक वकील साहब ने अपने बेटे का रिश्ता तय किया....
कुछ दिनों बाद वकील साहब होने वाले समधी के घर गए!
तो देखा कि होने वाली समधन खाना बना रही थीं!सभी बच्चे और होने वाली बहू टी वी देख रहे थे!वकील साहब ने चाय पी कुशल जाना और चले आये!
एक माह बाद वकील साहब समधी जी के घर फिर गए!
देखा भावी समधन जी झाड़ू लगा रहीं थी!बच्चे पढ़ रहे थे!
और होने वाली बहू सो रही थी!वकील साहब ने खाना
खाया!और चले आये!कुछ दिन बाद वकील साहब किसी काम से फिर होने वाले समधी जी के घर गए!घर में जाकर देखा!होने वाली समधन बर्तन साफ़ कर रही थी!बच्चे टीवी देख रहे थे!और होने वाली बहू खुद के हाथों में नेलपेंट लगा रही थी!
वकील साहब ने घर आकर!गहन सोच-विचार कर लड़की
वालों के यहाँ खबर पहुचाई कि हमें ये रिश्ता मंजूर नहीं है!..कारण पूछने पर वकील साहब ने कहा कि मैं होने वाले
समधी के घर तीन बार गया!तीनों बार सिर्फ समधन जी ही घर के काम काज में व्यस्त दिखीं!एक भी बार भी मुझे होने वाली बहू घर का काम काज करते हुए नहीं दिखी!जो बेटी अपने सगी माँ को हर समय काम में व्यस्त पा कर भी उन की मदद करने का न सोचे!
उम्र दराज माँ से कम उम्र की जवान हो कर भी स्वयं की
माँ का हाथ बटाने का जज्बा न रखे!वो किसी और की
माँ और किसी अपरिचित परिवार के बारे में क्या!
सोचेगी!मुझे अपने बेटे के लिए एक बहू की आवश्यकता है!किसी गुलदस्ते की नहीं!जो किसी फ्लावर पाटॅ में सजाया
जाये!
इसलिये सभी माता-पिता को चाहिये!कि वे इन छोटी
छोटी बातों पर अवश्य ध्यान दें!
बेटी कितनी भी प्यारी क्यों न हो उससे घर का काम
काज अवश्य कराना चाहिए!
समय-समय पर डांटना भी चाहिए! जिससे ससुराल में!
ज्यादा काम पड़ने या डांट पड़ने पर उसके द्वारा गलत करने!
की कोशिश ना की जाये!हमारे घर बेटी पैदा होती है!हमारी जिम्मेदारी बेटी से
बहू बनाने की है!
अगर हमने अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से नहीं निभाई!
बेटी में बहू के संस्कार नहीं डाले तो इसकी सज़ा बेटी को
तो मिलती है!और माँ बाप को मिलती हैं!जिन्दगी भर
गालियाँ!
हर किसी को सुन्दर सुशील बहू चाहिए! लेकिन भाइयो!
जब हम अपनी बेटियों में एक अच्छी बहु के संस्कार डालेंगे!
तभी तो हमें संस्कारित बहू मिलेगी!
ये कड़वा सच शायद कुछ लोग न बर्दाश्त कर पाएं!
----- लेकिन पढ़ें और समझें बस इतनी इलतिजा!

वृद्धाआश्रम में माँ बाप को देखकर सब लोग बेटो को ही
कोसते हैं!लेकिन ये कैसे भूल जाते हैं!कि उन्हें वहां भेजने में
किसी की बेटी का भी अहम रोल होता है!वरना बेटे अपने
माँ बाप को शादी के पहले वृद्धाश्रम क्यों नही भेजते-------!! # .

27/04/2018

मिनटों में कैसे दिखें खूबसूरत?

मुझे तैयार होने में बहुत वक्‍त लगता है, क्‍या आप कोई ऐसा नुस्‍खा बता सकते हैं जिससे मिनटों में ही खूबसूरत दिख सकें ?

सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है और इसके लिए ही आप घंटों मेहनत करती हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप मंहगे उत्पाद का प्रयोग करें या ब्यूटी पार्लर हर रोज जायें। चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए जरूरी है कि आप इसका खास खयाल रखें। झुर्रियों की समस्‍या है तो इसे दूर करने के लिए एक चम्मच शहद में कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर चेहरे पर लगायें, एक चम्मच गुलाबजल और एक चम्मच दूध के मिश्रण में दो तीन बूंद नींबू का रस मिलाकर इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कोमलता व चमक बनी रहती है। स्क्रबिंग के लिए टमाटर का टुकड़ा लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, चेहरे की सारी गंदगी साफ हो जाएगी। एक चम्मच नींबू का रस में एक चम्मच गुलाब जल और पिसा हुआ पुदीना मिलाकर 1 घंटे रखें। फिर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट बाद धो लें। इससे चेहरे का चिपचिपापन दूर हो जाएगा।
अगर आपके मन में भी कोई स्वास्थ्य या सौन्दर्य से जुड़े प्रश्न हो तो बेहिचक पूछ सकते है ।
विमेंस ड्रीम ब्यूटी पार्लर ।

Address

Faizabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Women's Dream Beauty Parlour posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share