18/03/2022
होली का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है। आज हर कोई होली का त्यौहार उत्साह और उमंग के साथ मना रहा है। लोगों को लंबे समय से होली का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, यह उत्सव फाल्गुन के महीने में पूर्णिमा के दिन शुरू हो जाता है। सबकी ख्वाहिश होती है कि होली के मौके पर अपनों से मिले, उनके साथ रंग खेलें और बड़ों का आशीर्वाद लें।
रास रचाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाए रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारें
होली की शुभकामनाएं