Jivan Amrit Ayurveda Chikitsalaya & Panchkarma Centre

  • Home
  • India
  • Gonda
  • Jivan Amrit Ayurveda Chikitsalaya & Panchkarma Centre

Jivan Amrit Ayurveda Chikitsalaya & Panchkarma Centre 60+ वर्षों का अनुभव एवं विश्वास 🙏
आयुर्वेद द्वारा रोगों का जड़ से उपचार
पंचकर्म, निःसंतानता एवं जटिल रोगों की विशेष चिकित्सा
संपर्क करें ☎️9984276035

जब गौ-संरक्षण से प्राकृतिक कृषि को बल मिले,जब कृषि से शुद्ध अन्न मिलेऔर जब आयुर्वेद उस अन्न, प्रकृति और जीवनशैली से स्वा...
11/09/2026

जब गौ-संरक्षण से प्राकृतिक कृषि को बल मिले,
जब कृषि से शुद्ध अन्न मिले
और जब आयुर्वेद उस अन्न, प्रकृति और जीवनशैली से स्वास्थ्य की रक्षा करे
तभी बनेगा स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत।

गौ बचेगी → कृषि बचेगी → प्रकृति बचेगी → स्वास्थ्य बचेगा।

आइए, इस विचार को केवल पोस्ट तक सीमित न रखें-
इसे जन-आंदोलन बनाएं।

निद्रा केवल आराम नहीं, शरीर की रातभर चलने वाली प्राकृतिक चिकित्सा हैइसे कम करके अपने स्वास्थ्य की कीमत मत चुकाइए।
10/09/2026

निद्रा केवल आराम नहीं, शरीर की रातभर चलने वाली प्राकृतिक चिकित्सा है
इसे कम करके अपने स्वास्थ्य की कीमत मत चुकाइए।

शरीर बीमार होने से पहले हमेशा संवाद करता है।भूख का समय से न लगना, नींद का गायब हो जाना और पाचन का बिगड़ना ये चेतावनी के ...
09/09/2026

शरीर बीमार होने से पहले हमेशा संवाद करता है।

भूख का समय से न लगना, नींद का गायब हो जाना और पाचन का बिगड़ना ये चेतावनी के शुरुआती संकेत हैं।
इन्हें आदत न बनने दें यहीं से अपनी दिनचर्या और आहार को संतुलित करना शुरू करें।

सुनिए अपने शरीर की बात, इससे पहले कि वह चीखने लगे।

जीवन अमृत आयुर्वेद चिकित्सालय “वैद्यजी वजीरगंज” पर सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी अयोध्या धाम से श्री रामानंद दास जी महाराज श्र...
03/09/2026

जीवन अमृत आयुर्वेद चिकित्सालय “वैद्यजी वजीरगंज” पर सिद्धपीठ श्रीहनुमानगढ़ी अयोध्या धाम से श्री रामानंद दास जी महाराज श्री विराट दासजी महाराज का आगमन हुआ।

“आयुर्वेद” ही भविष्य में आने वाले रोगों एवं विश्व के स्वास्थ्य संरक्षण एवं कल्याण के लाभकारी होगा।

।।जय आयुर्वेद।।

🚭 फेफड़ों का कैंसर: एक सच्चाई जिसे जानना हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैफेफड़े हमारे शरीर को जीवन देने वाली ऑक्सीजन पहुँचाने ...
12/07/2026

🚭 फेफड़ों का कैंसर: एक सच्चाई जिसे जानना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है

फेफड़े हमारे शरीर को जीवन देने वाली ऑक्सीजन पहुँचाने का कार्य करते हैं। लेकिन आज की जीवनशैली, तंबाकू का बढ़ता सेवन और प्रदूषण के कारण फेफड़ों का कैंसर (Lung Cancer) तेजी से बढ़ रहा है। दुखद बात यह है कि अधिकांश लोग इसके शुरुआती लक्षणों को सामान्य खाँसी या कमजोरी समझकर अनदेखा कर देते हैं।

क्या आप जानते हैं?

लगभग 85–90% फेफड़ों के कैंसर के मामलों का मुख्य कारण धूम्रपान (Smoking) और तंबाकू का सेवन होता है।

सिर्फ धूम्रपान करने वाले ही नहीं, बल्कि परोक्ष धूम्रपान (Passive Smoking) से प्रभावित लोग भी जोखिम में रहते हैं।

⚠️ अन्य प्रमुख कारण

🔸 वायु प्रदूषण
🔸 औद्योगिक रसायनों एवं एस्बेस्टस का संपर्क
🔸 रेडॉन गैस का संपर्क
🔸 आनुवंशिक (Genetic) कारण
🔸 लंबे समय तक धुएँ और जहरीले वातावरण में रहना

🚨 इन लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें

✔ लगातार 3 सप्ताह या उससे अधिक समय तक खाँसी रहना
✔ खाँसी में खून आना
✔ साँस लेने में तकलीफ या साँस फूलना
✔ सीने में लगातार दर्द
✔ आवाज बैठ जाना
✔ बिना कारण वजन कम होना
✔ लगातार थकान और कमजोरी

यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत योग्य चिकित्सक से जाँच करवाएँ। कैंसर का जितना जल्दी पता चलता है, उपचार के सफल होने की संभावना उतनी अधिक होती है।

🌱 फेफड़ों के कैंसर से बचाव कैसे करें?

✅ धूम्रपान और सभी प्रकार के तंबाकू का पूर्ण त्याग करें।
✅ धूम्रपान करने वालों के धुएँ से भी बचें।
✅ नियमित व्यायाम और प्राणायाम करें।
✅ पौष्टिक एवं संतुलित भोजन लें।
✅ प्रदूषण वाले स्थानों पर सुरक्षा का ध्यान रखें।
✅ नियमित स्वास्थ्य जाँच करवाएँ, विशेषकर यदि आप धूम्रपान करते रहे हैं।

🌿 आयुर्वेद की दृष्टि से निवारक देखभाल

आयुर्वेद का मूल सिद्धांत है—
"स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्, आतुरस्य विकार प्रशमनम्।"
अर्थात स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोग का शमन करना।

फेफड़ों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में निम्न बातों पर विशेष बल दिया गया है—

🍃 धूम्रपान एवं सभी प्रकार के व्यसनों का पूर्ण त्याग।
🍃 सात्त्विक एवं संतुलित आहार का सेवन।
🍃 नियमित योग, प्राणायाम एवं श्वसन व्यायाम।
🍃 दिनचर्या एवं ऋतुचर्या का पालन।
🍃 योग्य आयुर्वेद चिकित्सक के परामर्श से रसायन चिकित्सा एवं आवश्यक पंचकर्म द्वारा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना।

महत्वपूर्ण सूचना: यदि किसी व्यक्ति में फेफड़ों के कैंसर का संदेह या पुष्टि हो चुकी है, तो उसका उपचार कैंसर विशेषज्ञ (Oncologist) की देखरेख में कराया जाना चाहिए। आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह से सहायक (Supportive) एवं जीवन-गुणवत्ता सुधारने वाली चिकित्सा के रूप में उपयोगी हो सकता है।

🙏 आइए, आज ही संकल्प लें-
"न धूम्रपान करेंगे, न किसी को करने देंगे।"
यही फेफड़ों के कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी कदम है।

📢 इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ। आपकी एक शेयर किसी की जान बचा सकती है।

जीवन अमृत आयुर्वेद चिकित्सालय
पंचकर्म एवं इन्फर्टिलिटी सेंटर

माहवारी की अनियमितता को कभी भी सामान्य समझकर न टालें।बार-बार जल्दी आना, बहुत देर से आना, अत्यधिक दर्द, अधिक रक्तस्राव या...
02/07/2026

माहवारी की अनियमितता को कभी भी सामान्य समझकर न टालें।
बार-बार जल्दी आना, बहुत देर से आना, अत्यधिक दर्द, अधिक रक्तस्राव या खून के थक्के आना ये शरीर के संकेत हैं कि अंदर कुछ असंतुलन है।

🌿 आयुर्वेद केवल लक्षणों को नहीं, बल्कि रोग के मूल कारण को समझकर उपचार करता है।
समय पर सही परामर्श लेकर भविष्य की जटिल समस्याओं से बचा जा सकता है।

👩‍⚕️ जीवन अमृत आयुर्वेद चिकित्सालय में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा आयुर्वेदिक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध है।

📞 फोन पर परामर्श 9984276035

स्वस्थ नारी, स्वस्थ परिवार। 💚
आज ही अपना परामर्श बुक करें।

हम केवल वैद्य या चिकित्सक नहींहम उस दिव्य ऋषि परंपरा के वाहक हैंजहाँ चिकित्सा केवल व्यवसाय नहीं, सेवा और साधना है।गर्व ह...
24/05/2026

हम केवल वैद्य या चिकित्सक नहीं
हम उस दिव्य ऋषि परंपरा के वाहक हैं
जहाँ चिकित्सा केवल व्यवसाय नहीं, सेवा और साधना है।

गर्व है उस परंपरा का हिस्सा होने पर
जो मानवता को केवल जीवन नहीं
स्वस्थ जीवन का विज्ञान देती है।

PCOD का नाम बदलकर PMOS कर दिया गया…समय के साथ शब्द बदल गए, पर आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी वैसे ही हैं। क्योंकि आयुर्वेद क...
21/05/2026

PCOD का नाम बदलकर PMOS कर दिया गया…
समय के साथ शब्द बदल गए, पर आयुर्वेद के सिद्धांत आज भी वैसे ही हैं।

क्योंकि आयुर्वेद किसी ट्रेंड या नई रिसर्च पर नहीं,
वैदिक और प्रकृति के नियमों पर आधारित है।

दुनिया terminology बदलती रहेगी…
पर आयुर्वेद शाश्वत था, है और रहेगा।

#vaidyaabhaymishra

ग्रीष्म ऋतु में शरीर में पित्त दोष बढ़ने लगता है, जिससे थकान, कमजोरी, जलन, चक्कर, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द एवं त्वचा संबंधी ...
13/05/2026

ग्रीष्म ऋतु में शरीर में पित्त दोष बढ़ने लगता है, जिससे थकान, कमजोरी, जलन, चक्कर, डिहाइड्रेशन, सिरदर्द एवं त्वचा संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। आयुर्वेद के अनुसार इन सरल उपायों से शरीर को शीतल और स्वस्थ रखा जा सकता है।

आपकी थाली ही आपकी दवा है… या बीमारी की शुरुआत।आज सुधरेंगे तो कल स्वस्थ रहेंगे।“खाना बदलिए, भविष्य बदल जाएगा।” 🔥
04/05/2026

आपकी थाली ही आपकी दवा है… या बीमारी की शुरुआत।
आज सुधरेंगे तो कल स्वस्थ रहेंगे।

“खाना बदलिए, भविष्य बदल जाएगा।” 🔥

Address

Wazirganj
Gonda
271124

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jivan Amrit Ayurveda Chikitsalaya & Panchkarma Centre posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Jivan Amrit Ayurveda Chikitsalaya & Panchkarma Centre:

Shortcuts

Share