16/10/2026
एक गाँव में रामू नाम का लकड़हारा रहता था। एक दिन उसकी कुल्हाड़ी नदी में गिर गई। वह रोने लगा।
तभी नदी से एक परी निकली और सोने की कुल्हाड़ी दिखाकर बोली, “क्या यह तुम्हारी है?”
रामू बोला, “नहीं!”
परी ने चाँदी की कुल्हाड़ी दिखाई। रामू ने फिर मना कर दिया।
अंत में परी ने लोहे की कुल्हाड़ी दिखाई। रामू खुशी से बोला, “हाँ, यही मेरी है!”
उसकी ईमानदारी देखकर परी ने उसे तीनों कुल्हाड़ियाँ दे दीं।