Manthan Eye Healthcare Foundation

Manthan Eye Healthcare Foundation Non- Profit Eye Healthcare foundation

Manthan Eye Healthcare Foundation is proud to be associated with Chakhesang Baptist Church, Medziphema Town, Nagaland, i...
17/06/2026

Manthan Eye Healthcare Foundation is proud to be associated with Chakhesang Baptist Church, Medziphema Town, Nagaland, in successfully organizing a community health screening camp aimed at promoting health awareness and facilitating early detection of diseases.

The camp witnessed enthusiastic participation from members of the local community and stands as a testament to the power of collaboration in advancing community health and well-being.

We are deeply humbled by the heartfelt appreciation conveyed by the church community for the support extended by Manthan Eye Healthcare Foundation. The community has especially expressed its gratitude to our Director, Shri Bodh Raj Grover, whose vision, encouragement, and commitment have been instrumental in supporting such noble initiatives.

We also extend our heartfelt congratulations and sincere appreciation to Dr. Neiwete Lomi for his selfless service to the community and his unwavering commitment in examining and caring for patients during the camp. His dedication, compassion, and willingness to serve have significantly contributed to the success of this noble cause and have touched many lives.

We sincerely thank the leadership and members of Chakhesang Baptist Church for their partnership, warmth, and trust. Together, we remain committed to serving communities and bringing quality healthcare closer to those who need it most.

May this collaboration continue to inspire hope, healing, and positive change.

Eye Camp Fatehabad
17/05/2026

Eye Camp Fatehabad

लंबे समय तक स्क्रीन प्रयोग न करें न ही बच्चों को करने दें: डॉ. विनोद शर्मा।आंखें महत्वपूर्ण और बड़ी संवेदनशील होती हैं, ...
17/05/2026

लंबे समय तक स्क्रीन प्रयोग न करें न ही बच्चों को करने दें: डॉ. विनोद शर्मा।
आंखें महत्वपूर्ण और बड़ी संवेदनशील होती हैं, बाजारू टोटके और सेल्फ मेडिकेशन से बचें।
बलवान सिंह दौलतपुरिया विधायक फतेहाबाद ने किया शिविर का शुभारंभ 💐💐

श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में पूज्य डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज एवं डॉ. विनोद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। चाहे वह कम दिखने की हो अथवा आंखों में दर्द होने की। अपने आप ही दवाई न लेवें और न ही इधर-उधर के नुस्खों का प्रयोग इन नाजुक आंखों में करें। नेत्र विशेषज्ञ से ही सलाह लें। कारण छोटा भी हो सकता है आपके आंख में अधिक दर्द होने का और कई बार गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं किंतु दर्द न भी हो, जैसे काला मोतिया, मैकुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद इत्यादि। जिसे बड़ी गंभीरता से लेना होगा। बच्चों में आंखों में भारीपन अथवा चश्मे का जल्दी लग जाना आंखों की ड्राईनेस के कारण भी हो सकता है। जैसा कि आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन का प्रयोग ज्यादा लंबे समय तक करते रहते हैं, इस कारण उनकी बाहर की एक्टिविटी भी लगभग बंद ही रहती है। आंखों पर लगी टियर फिल्म होती है जो आंखों को गीला और साफ तो रखती ही है बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी आंखों की सुरक्षा करती है। अनेक कारण हैं इस टियर फिल्म के सूखने के। नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं यदि आंखों में जलन या चुभन हो, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता होने लगे। लंबे समय तक स्कीन का प्रयोग करने अथवा जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं उसे लगाने में असहज लगे आदि बहुत ऐसे लक्षण हैं कि जिनसे हमें सावधान हो जाना चाहिए और चेकअप करवाकर इलाज करवाना चाहिए। हमारी डिजिटल लाइफ हमारी आंखों की ड्राईनेस का बहुत बड़ा कारण है। स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है, पलकों का झपकना बहुत कम ही हो गया है। ए.सी. का प्रयोग अधिक और वातावरण में प्रदूषण जैसे और भी बहुत कारण हैं, बचना तो है ही यथा संभव ट्रीटमेंट भी लेनी है। इस अवसर पर विधायक बलवान दौलतपुरिया द्वारा दीप प्रज्वलन हुआ।

👁️ WORLD RETINOBLASTOMA AWARENESS WEEK 2026📅 10th – 16th May 2026A white glow in your child’s eye in a flash photograph ...
17/05/2026

👁️ WORLD RETINOBLASTOMA AWARENESS WEEK 2026
📅 10th – 16th May 2026

A white glow in your child’s eye in a flash photograph is NOT always normal.
It could be an early warning sign of — a rare but life-threatening eye cancer seen in young children.

⚠️ NEVER MISS THE WHITE REFLEX in a child below 5 years of age.

📸 Sometimes, a simple photo taken with a flash camera can save vision… and even save life.

Look carefully for:
🔹 White reflex in photographs
🔹 Squint in one eye
🔹 Poor vision or abnormal eye appearance

✅ Early detection can preserve sight.
✅ Timely treatment can save life.

If you notice anything unusual, consult an eye specialist immediately.

Together, let us spread awareness and protect every child’s vision. 💙









::

आंखों की किसी भी समस्या को हल्के में न लें, लक्षण दिखते ही नेत्र रोग विशेषज्ञ से चेकअप करवाएं: स्वामी दिव्यानंद जीलंबे स...
02/04/2026

आंखों की किसी भी समस्या को हल्के में न लें, लक्षण दिखते ही नेत्र रोग विशेषज्ञ से चेकअप करवाएं: स्वामी दिव्यानंद जी

लंबे समय तक स्क्रीन प्रयोग न करें न ही बच्चों को करने दें: डॉ. विनोद शर्मा।

आंखें महत्वपूर्ण और बड़ी संवेदनशील होती हैं, बाजारू टोटके और सेल्फ मेडिकेशन से बचें।
बलवान सिंह दौलतपुरिया विधायक फतेहाबाद ने किया शिविर का शुभारंभ

श्री कृष्णा सेवा समिति धर्मशाला में आयोजित नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में पूज्य डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज एवं डॉ. विनोद शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। चाहे वह कम दिखने की हो अथवा आंखों में दर्द होने की। अपने आप ही दवाई न लेवें और न ही इधर-उधर के नुस्खों का प्रयोग इन नाजुक आंखों में करें। नेत्र विशेषज्ञ से ही सलाह लें। कारण छोटा भी हो सकता है आपके आंख में अधिक दर्द होने का और कई बार गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं किंतु दर्द न भी हो, जैसे काला मोतिया, मैकुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद इत्यादि। जिसे बड़ी गंभीरता से लेना होगा। बच्चों में आंखों में भारीपन अथवा चश्मे का जल्दी लग जाना आंखों की ड्राईनेस के कारण भी हो सकता है। जैसा कि आजकल बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन का प्रयोग ज्यादा लंबे समय तक करते रहते हैं, इस कारण उनकी बाहर की एक्टिविटी भी लगभग बंद ही रहती है। आंखों पर लगी टियर फिल्म होती है जो आंखों को गीला और साफ तो रखती ही है बैक्टीरियल इन्फेक्शन से भी आंखों की सुरक्षा करती है। अनेक कारण हैं इस टियर फिल्म के सूखने के। नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं यदि आंखों में जलन या चुभन हो, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता होने लगे। लंबे समय तक स्कीन का प्रयोग करने अथवा जो लोग कॉन्टैक्ट लेंस का प्रयोग करते हैं उसे लगाने में असहज लगे आदि बहुत ऐसे लक्षण हैं कि जिनसे हमें सावधान हो जाना चाहिए और चेकअप करवाकर इलाज करवाना चाहिए। हमारी डिजिटल लाइफ हमारी आंखों की ड्राईनेस का बहुत बड़ा कारण है। स्क्रीन टाइम बहुत बढ़ गया है, पलकों का झपकना बहुत कम ही हो गया है। ए.सी. का प्रयोग अधिक और वातावरण में प्रदूषण जैसे और भी बहुत कारण हैं, बचना तो है ही यथा संभव ट्रीटमेंट भी लेनी है। इस अवसर पर विधायक बलवान दौलतपुरिया द्वारा दीप प्रज्वलन हुआ।

मंथन आई हैल्थ केयर फाऊंडेशन के सौजन्य से श्री गीता भवन मॉडल टाऊन फतेहाबाद में संपन्न हुआ विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा कै...
22/02/2026

मंथन आई हैल्थ केयर फाऊंडेशन के सौजन्य से श्री गीता भवन मॉडल टाऊन फतेहाबाद में संपन्न हुआ विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा कैंप
✨आप आंखों का ध्यान रखोगे तो जीवनभर आंखें आपका ध्यान रखेंगी : स्वामी दिव्यानंद जी
✨मोबाइल, लैपटॉप का ढंग से प्रयोग और थोड़ा बाहर भी खेलकूद रखने से बच्चों को मायोपिया से बचाया जा सकता है: डॉ.विनोद शर्मा

✨नियमित रूप से विशेषज्ञ से आंखें चेक करवाएं और बाजारू नुस्खों से बचें : डॉ.विनोद शर्मा

✨आंखों की नियमित साफ सफाई आंखों को स्वस्थ रखने का उत्तम उपाय : वेदांश शर्मा

श्री गीता भवन फतेहाबाद में मंथन आई हैल्थ केयर फाऊंडेशन के सौजन्य से आयोजित निशुल्क नेत्र शिविर में डॉ.स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि सतत जागरूक रहें, विशेष रूप से आंख जैसे छोटे से किंतु अति महत्वपूर्ण अंग के लिए। क्योंकि समय पर सावधान हो जाना ही आंखों को रोगों से बचा लेना है। रोग हो जाने पर तो वह स्थिति नहीं बन सकती, जो पहले थी। आंखों को धूल मिट्टी से बचाए रखें। कम से कम दो तीन बार धोएं, अपनी मर्जी से या बाजारू सुने सुनाए फार्मूले मत प्रयोग करें। ब्यूटी पार्लर में विशेष रूप से कैमिकल सजावट से बचें। समय-समय पर नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ.विनोद शर्मा ने कहा कि आज बच्चों को जल्दी उम्र में चश्मे लगने का मुख्य कारण है, मोबाइल लैपटॉप का ज्यादा प्रयोग औरर कमरे से बाहर होने वाली गतिविधियां-खेल कूद का खत्म हो जाना। कुदरत की तरफ से आंखेंं दूर देखने के लिए बनी थी, पर हम नजदीक का प्रयोग ज्यादा करते हैं। आंख का साइज लैंस बढऩे से बढ़ जाता है, मायोपिया हो जाता है, फिर चश्मे भी लगते हैं। स्क्रीन टाइम स्क्रीन डिस्टेंस ये सब गड़बड़ है। मोबाइल प्रयोग करें, पर 20- 20-20 नियम का पालन करें। घर से बाहर जरूर खेलें कूदें। तभी इन समस्याओं का समाधान होगा। अंत में पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लांखेड़ा ने डॉ.विनोद शर्मा व वेदांश शर्मा को सम्मानित किया। राजेश मेहता, राजीव मेहता, राजीव चौधरी, बसंत मुंजाल, सुशील चौधरी, कपिल मदान व अनिल सरदाना ने कैंप में अपनी सेवाएं दीं।

गंगा ग्रीन्स पंजुआना में मंथन आई हेल्थ केयर फाऊंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चेकअप स्क्रीनिंग एवं शुगर चेकअप शिव...
17/01/2026

गंगा ग्रीन्स पंजुआना में मंथन आई हेल्थ केयर फाऊंडेशन द्वारा आयोजित हुआ निशुल्क नेत्र चेकअप स्क्रीनिंग एवं शुगर चेकअप शिविर, डॉ.महिप बंसल, डॉ.संदीप गुप्ता एवं डॉ. तनुज मेहता ने दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

शुगर के रोगी को केवल शुगर ही नहीं आंखों और गुर्दों का भी चेकअप करवाते रहना चाहिए। : स्वामी दिव्यानंद जी

शुगर के मरीज दवाइयों पर ज्यादा ध्यान न देकर भोजन की थाली पर ध्यान दें, गलत खान-पान, मैदा, चीनी और कार्ब डाइट कम से केम लें : डॉ.तनुज मेहता

नेत्र विशेषज्ञ को अवश्य दिखाएं, विशेष रूप से नवजात शिशु के लिए : डॉ. महिप बंसल

आंखों में दृष्टिहीनता से बचने का मुख्य कारण है काला मोतिया, समय-समय पर चेक करवाते रहना चाहिए : डॉ.संदीप गुप्ता

पंजुआना, सिरसा गंगा ग्रीन्स डबवाली रोड सिरसा में मंथन आई हेल्थ केयर फाऊंडेशन द्वारा लगाए गए निशुल्क नेत्र शिविर और शुगर चेकअप शिविर में पूज्य गुरूदेव डॉ. स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि युद्धों में हार जीत केवल शस्त्रों के बल पर नहीं होती, जब विनाशकाल आता है तो बुद्धि से निर्णय गलत होने लगते हैं। घर परिवारों में आपसी कलहबाजी में भी केवल संपत्ति ही कारण नहीं होती, अधिकांश परिवारों में बिखराव और तनाव का कारण सदस्यों के मन में आई बुद्धि के कारण भी होता है। बुद्धि नष्ट होने लगे तो आचरण भी नष्ट होने लगता है। आज अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी दुर्बुद्धि ही युद्धों का कारण बनी हुई है, घर परिवारों में तो ऐसा ही हो रहा है। श्री कृष्ण इसी को बुद्धि की मूढ़ता कहते हैं, जो विवेक से संमाप्त होगी। भजन पूजा-प्रवचन ये सब यदि बुद्धि को सात्विक नहीं बना पाए तो इंसान का कल्याण नहीं है। इसी विवेक बुद्धि को श्री कृष्ण दैवी संपदा कहते हैं जो हमारा जीवन आनंदमय बना सकती है। एक अन्य कार्यक्रम में नेत्र विशेषज्ञ डॉ.महिप बंसल ने कहा कि आंखों में कोई भी समस्या हो, अपने आप ही दवाइयां लेना प्रारंभ न करें या सीधा कैमिस्ट से सलाह नहीं लेवें। नेत्र विशेषज्ञ की सलाह लेवें। विशेष रूप से जब घर में नवजात शिशु की आंखों में ऐसी-ऐसी समस्याएं होती हैं, लोग टोटके ज्यादा करने लग जाते हैं जो जीवन भर उस शिशु के लिए एक रोग बन जाता है। बच्चा 5-6 वर्ष का हो जाए तब और 20-22 वर्ष का हो जाए तब बिना शिकायत के भी चेकअप करवा लेवें। प्रात: उठकर सादे पानी से आंखें धो लेवें और सायं घर आने के बाद तो अवश्य ही आंखों को धो लें। डॉ.संदीप गुप्ता ने बताया कि 40 वर्ष में तो लगभग आज चश्मे की जरूरत लग ही रही है। तब अवश्य चेक करवाएं। कैटरेक्ट सफेद मोतिया, काला मोतिया की संभावनाएं होने लगती हैं। काला मोतिया तो नजरों को चुपचाप चुरा लेता है। कुछ रोग एज रिलेटिड भी हो जाते हैं, जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है हो जाते हैं। इस अवसर पर प्रथम ज्योति प्रज्ज्वलन हुआ। डॉ.महिप बंसल, डॉ.संदीप गुप्ता एवं डा. तनुज मेहता तथा चंद्रशेखर मेहता ने ज्योति पूजन किया।

Address

PLOT NO. 1134, LOWER GROUND, SECTOR-21, GURGAON
Gurugram
122016

Opening Hours

Monday 5:30pm - 8pm
Tuesday 5:30pm - 8:30pm
Wednesday 5:30pm - 8:30pm
Thursday 5:30pm - 8:30pm
Friday 5:30pm - 8:30pm
Saturday 2pm - 6pm

Telephone

+919911935586

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manthan Eye Healthcare Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Manthan Eye Healthcare Foundation:

Shortcuts

Share