21/11/2014
किडनी स्टोन या यूरिन ब्लैडर स्टोन (गुर्दे या पेशाब
की थैली मे पथरी)
किडनी स्टोन या यूरिन ब्लैडर स्टोन (गुर्दे या पेशाब
की थैली मे पथरी) के लिये बहुत ही सस्ता व सरल
उपाय..... कई बार का आजमाया हुआ.....
पंसारी की दुकान से 100 ग्राम अम्बा हल्दी ले आए।
इसको मोटा मोटा सा कूट ले दरदरा कर ले इमामदस्ते
मे। अब इसकी 10 बराबर मात्रा की पुडिया बना ले।
रोजाना सुबह 1 पुडिया 2 गिलास पानी मे
धीमी आग पर पकाए, ढक कर। जब पानी आधा गिलास
बचे तो उतार कर ठंडा कर ले। अब इस आध गिलास
पानी को तीन बार मे पीना है, सुबह नास्ते बाद,
दोपहर खाने के बाद व शाम के खाने के बाद। पेशाब
जयाद आयेगा.......
सादा पानी जितना जयादा पियेगे....
उतनी ही तेजी से पथरी गल कर निकलेगी। पेशाब
का प्रेशर बिलकुल भी नही रोकना है, आलस ना करे
इससे हानि भी हो सकती है। रात मे भी जितनी बार
जगें, पेशाब करने जरूर जाये।
ये दस पुडिया दस दिन मे समाप्त करके बारहवे दिन x-
ray या अलट्रासाउंड कराके देख ले
पथरी कितनी बची है या खत्म हो गई?? जरूरत पडे
तो दुबारा शुरु कर दे। मैने 10-12 आदमियो को ये योग
बताया है, इनमे से बस एक को ही दुबारा 5 दिन तक
दवा लेनी पडी थी।