CMHO Office Harda

CMHO Office Harda CMHO Office

स्वास्थ्य विभाग हरदा हरदा द्वारा झांकी का प्रदर्शन
27/01/2026

स्वास्थ्य विभाग हरदा हरदा द्वारा झांकी का प्रदर्शन

27/01/2026

गणतंत्र दिवस पर हरदा में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की पहल का प्रदर्शन
हरदा।

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरदा जिले में मातृ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप विकार (Hypertensive Disorders in Pregnancy – HDP) की समय पर पहचान, उपचार और निरंतर देखभाल हेतु जिले में संचालित नवाचारों को प्रदर्शित किया गया।

जिला प्रशासन के नेतृत्व में यह पहल गर्भवती महिलाओं में उच्च रक्तचाप से होने वाली जटिलताओं और मातृ मृत्यु के जोखिम को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नियमित एएनसी सेवाओं के साथ रक्तचाप की जांच, जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान, समय पर उपचार, रेफरल तथा प्रसव के बाद भी अनुवर्ती देखभाल सुनिश्चित की जा रही है।

इस पहल में Resolve to Save Lives (RTSL) और Jhpiego द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। दोनों संस्थाओं के सहयोग से स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता वृद्धि, सरल उपचार प्रोटोकॉल, दवा उपलब्धता, डेटा ट्रैकिंग और समुदाय स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को मजबूती मिली है। कार्यक्रम के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को एनसीडी (गैर संचारी रोग) देखभाल से जोड़ते हुए एक मजबूत continuum of care मॉडल विकसित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस पहल से गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच बढ़ी है, उपचार में देरी कम हुई है तथा प्रसव के बाद भी महिलाओं को दीर्घकालिक देखभाल से जोड़ा जा रहा है। यह मॉडल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध हो सकता है।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस पहल का प्रदर्शन जिले की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हर महिला को सुरक्षित गर्भावस्था और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।

Address

Harda
Harda
461331

Telephone

+919826087728

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CMHO Office Harda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to CMHO Office Harda:

Shortcuts

Share