13/09/2026
पहले Income बढ़ाओ, Lifestyle बाद में।
व्यापार में शुरुआत के दिनों में एक चीज़ बहुत जरूरी है—जो पैसा कमा रहे हो, उसे देखकर अपनी जिंदगी का खर्च तुरंत मत बढ़ाओ।
मान लो आज व्यापार से ₹1 लाख महीना आ रहा है। इसका मतलब ये नहीं कि अब ₹1 लाख का lifestyle शुरू कर दो।
क्योंकि व्यापार में आज ₹1 लाख आया है, जरूरी नहीं कि अगले महीने भी उतना ही आए। कभी payment अटकती है, कभी माल में पैसा फंसता है, कभी machine में खर्च आ जाता है, कभी अचानक ज्यादा working capital चाहिए होता है।
इसलिए शुरुआत में कमाई का एक हिस्सा business में वापस लगाओ, कुछ पैसा emergency के लिए बचाओ और थोड़ा अपने शौक पर भी खर्च करो।
शौक बिल्कुल मत मारो… लेकिन शौक पूरे करने के लिए business का पैसा और future risk पर मत लगाओ।
महंगी गाड़ी की EMI, महंगा phone या सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए lifestyle बढ़ा लेना… अगर उसकी वजह से business में पैसा लगाना मुश्किल हो जाए, तो वो growth नहीं है।
पहले अपनी income और business की capacity बढ़ाओ।
जब कमाई मजबूत और लगातार होने लगे, तब धीरे-धीरे lifestyle भी improve करो।
क्योंकि व्यापार में असली मजा तब है जब आपकी lifestyle आपकी income से चल रही हो, आपकी income आपकी lifestyle की EMI से नहीं।
पहले कमाई बढ़ाओ, business मजबूत करो… lifestyle बाद में upgrade करना। ❤️🔥