22/04/2020
- - - विशेष सूचना - - -
आत्मीय प्रभु प्रेमी साधकगण,
सादर ॐ नमो नारायणाय !!
पूज्य गुरुदेव जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के नाम से सोशल मीडिया में कुछ भ्रामक समाचार प्रसारित किए जाते रहते हैं, जिनकी भाषा असंवैधानिक एवं प्रकाशित सामग्रियां अप्रमाणिक व निराधार होती हैं, विशेष रूप से समसामयिक विषयों और तात्कालिक प्रसंगों के लिए आक्रामक आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने संबंधी समाचार प्रायः तथ्यहीन होते हैं ! पूज्य गुरुदेव या उनके ऑफिस से इसका कोई संबंध नहीं है। इस प्रकार अमर्यादित-असंवैधानिक विचारों के लिए पोस्ट करने वाले व्यक्ति ही ऐसे समाचारों के लिये जिम्मेदार माने जाएंगे।
फेसबुक पर पूज्य जूनापीठाधीश्वर आचार्यमहामंडलेश्वर श्री स्वामी अवधेशानंद जी महाराज का एक ही पेज संचालित है, जिसका Official ऑफिसियल हैण्डल है और यह पेज फेसबुक द्वारा ब्लू मार्क के साथ वेरिफाइड है ! इस Facebook पेज के अतिरिक्त अन्य फेसबुक पर पूज्य आचार्यश्री एवं प्रभु प्रेमी संघ का अन्य कोई पेज या अकाउंट नही है, पूज्य आचार्यश्री का verified Twitter handle है; इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी सोशल माध्यम जैसे - Facebook, Twitter, Telegram, Instagram, Snap Chat, Whatsapp, Helo आदि में प्रकाशित समाचार अथवा विचारों में स्वामी जी की कोई आधिकारिक सम्मति एवं स्वीकृति नही है। पूज्य आचार्यश्री के विचार, भावना और अन्य उपदेशात्मक दिशा-निर्देश के लिये Facebook.com/AvdheshanandG एवं Twitter.com/AvdheshanandG को ही आधिकारिक माना जाये।
परमात्मा आप सभी का कल्याण करें !
हरि ॐ ...।
Official Page of H.H. Swami Avdheshanand Giri Ji Maharaj, Junapeethadhishwar, Acharya Mahamandleshwar; Head of the Juna Akhara. President - Bharat Mata Mandir - Samanvya Seva Trust. President - Hindu Dharma Acharya Sabha.