05/06/2026
आज विश्व पर्यावरण दिवस है। 🌿
नमस्ते, जय हिन्द!
मैं हूँ डॉ. संदीप जुल्का, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और आपका दोस्त।
आज की थीम है — "Inspired by Nature, For Our Future"।
हम सभी पर्यावरण संरक्षण की बातें करते हैं, लेकिन आज मैंने सोचा कि एक छोटा सा कदम स्वयं उठाया जाए। अस्पताल जाते समय सड़क किनारे पड़ा कुछ कचरा उठाया, फिर थोड़ी कसरत की और कुछ स्क्वैट्स भी लगाए।
इस छोटे से प्रयास ने मुझे फिर याद दिलाया कि स्वास्थ्य और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं।
स्वस्थ शरीर के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक है, और स्वच्छ वातावरण के लिए हम सबकी छोटी-छोटी जिम्मेदारियाँ।
🌱 कसरत कहीं भी, कभी भी की जा सकती है।
🌱 पर्यावरण संरक्षण भी कहीं से, कभी भी शुरू किया जा सकता है।
आज संकल्प लें कि हम केवल शिकायत नहीं करेंगे, बल्कि स्वयं उदाहरण बनेंगे। क्योंकि बदलाव की शुरुआत हमेशा एक व्यक्ति से होती है।
आइए, अपने शरीर को भी स्वस्थ रखें और अपनी धरती को भी।
"सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः"
#जयहिन्द 🌍💚