14/05/2026
विगत दिवस चैतन्य सिटी तिलहरी में कैंट कांग्रेस कमिटी द्वारा विरोध एवं धरना प्रदर्शन किया गया
कैंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चैतन्य सिटी, तिलहरी में 16 दिसंबर 2025 को बड़ी धूमधाम से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि लगभग चार महीने बीत जाने के बाद भी आज तक सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ।
बीच-बीच में स्थानीय निवासियों के बढ़ते आक्रोश को शांत करने के लिए काम शुरू करने का केवल दिखावा किया गया, और स्थिति को और खराब करते हुए पहले से बनी हुई बची-खुची सड़क को भी खोद दिया गया। इसके बाद संबंधित ठेकेदार कार्य अधूरा छोड़कर चला गया, जिससे पूरी कॉलोनी में आवागमन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है और चैतन्य सिटी के निवासियों में गहरा रोष और नाराजगी व्याप्त है।
इसी जनसमस्या का संज्ञान लेते हुए कैंट मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष श्री पवन कनोजिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं चैतन्य सिटी के निवासियों ने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की।
निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ तो जन आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।